- Advertisement -

मासूम से दरिंदगी: सिगरेट से दागा, करंट देकर की गई हत्या, शव कार में मिला

Must read

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कन्या भोज के लिए गई 6 साल की मासूम की लाश पड़ोसी युवक की कार में मिली है। बच्ची के हाथ अकड़े हुए थे। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। होंठ और नाक से खून निकल रहा था। परिजन ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

बताया जा रहा है कि बच्ची को सिगरेट से दागा गया है। इलेक्ट्रिक शॉक देकर मारने की भी जानकारी सामने आ रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश है। भीड़ ने आरोपी युवक के कार और घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी है। सड़क पर चक्काजाम कर दिया है।

 

More articles

Latest article