Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

दुर्ग रेप-मर्डर केस: पीड़िता की मां ने बताया आरोपी निर्दोष, मुआवजा लेने से किया इनकार

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 9, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

जिले के उरला इलाके में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी सोमेश यादव को निर्दोष बताया है। इस बायान के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे है। दरअसल, पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के चाचा को मुख्य आरोपी बनाया है, जो फ़िलहाल पुलिस हिरासत में है।

पीड़िता के परिवार ने कलेक्टर के प्रस्ताव को ठुकराया

पीड़िता के परिवार ने कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा दिए गए मुआवजे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। कलेक्टर ने मंगलवार को परिवार को कलेक्ट्रेट बुलाकर ढाई लाख रुपये मुआवजा देने की पेशकश की थी, लेकिन परिवार ने साफ कहा कि उन्हें पैसे नहीं, न्याय चाहिए। असली आरोपी को ही सजा मिलनी चाहिए।

SP ने किया SIT का गठन

मामले में दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) पद्मश्री तंवर की अगुवाई में गठित टीम पूरे मामले में साक्ष्य जुटाने से लेकर फास्ट ट्रेक कोर्ट में चार्ज शीट पेश करने का काम करेगी।

इस विशेष जांच दल में मोहन नगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रसाद चंद्रा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक, छावनी थाना प्रभारी उप निरीक्षक चेतन चंद्राकर, उप निरीक्षक पारस ठाकुर (मोहन नगर थाना), सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र देशमुख (थाना मोहन नगर), सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, (रक्षा टीम) प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण पात्रे (मोहन नगर थाना) को शामिल किया गया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया है मामला

मामले में प्रार्थी ओम नगर, उरला निवासी सन्नी यादव पिता स्व. मनोहर लाल यादव की रिपोर्ट पर मोहन नगर थाना में अपराध क्रमांक 133/25 धारा 137 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में धारा 103 (1), 64 (2)(एफ), 65 (2), 66, 238(ए) बीएनएस एवं 6 पाक्सो एक्ट का समावेश किया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बता दें कि मोहन नगर थाना क्षेत्र के उरला इलाके की रहने वाली 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली।

बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

भीड़ ने संदेही के घर लगाई आग

वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया। इनमें बच्ची का चाचा भी था। इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे। पुलिस का कहना है कि, पूछताछ, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है। फिलहाल उसे रिमांड में लेकर और सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026

Chhattisgarh News: नेपाल गई बिलासपुर की महिला से टूटा संपर्क, परिजनों के साथ प्रशासन भी तलाश में जुटा

August 29, 2026

CG Crime: ज्वेलरी दुकान में 3 शातिरों की करतूत, ग्राहक बनकर आए और सोने की चेन लेकर हुए फरार

August 29, 2026

Bilaspur Violence Update : बिलासपुर में हिंसक झड़प के बाद धारा 144 लागू, 4 से ज्यादा लोगों के जुटने पर रोक

August 29, 2026

राज्य खेल अलंकरण समारोह: छत्तीसगढ़ के 125 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिलेगा सम्मान

August 29, 2026
Editors Picks

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026

Nepal Floods: नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

August 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.