18.1 C
Raipur
Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

महिला नक्सली ने किया सरेंडर:पिछले 16 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही

Must read

कोंडागांव।’ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव में एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली सुमित्रा उर्फ कुमारी देवे ने आत्मसमर्पण किया है। वह पिछले 16 साल से नक्सली गतिविधियों में शामिल रही।

- Advertisement -

सुमित्रा बारसूर एलओएस की सक्रिय सदस्य थी। 2009 से 2011 तक जनमिलिशिया सदस्य रही। इसके बाद 2012 से 2022 तक बारसूर एलओएस में सक्रिय रही। वह कोंडागांव, बस्तर और नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सली गतिविधियों में शामिल थी।

More articles

Latest article