Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

October 18, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन इलाकों में अलर्ट

October 18, 2026

Ex Agniveer Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट का प्रावधान

October 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 18
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

कमल वर्मा पुनः फेडरेशन के निर्विरोध संयोजक निर्वाचित

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
WhatsApp Image 2025 04 13 at 20.30.47 7d1c435b
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर, 13 अप्रैल: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इस प्रांत स्तरीय आमसभा में कमल वर्मा को पुनः निर्विरोध रूप से फेडरेशन का संयोजक चुना गया।

फेडरेशन के प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी एवं जी. आर. चंद्रा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आमसभा में कमल वर्मा ने अपने बीते पांच वर्षों के कार्यकाल में कर्मचारी हित में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईमानदार एवं समर्पित साथियों के सहयोग से फेडरेशन ने राज्य में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, केंद्र के समान महंगाई भत्ता, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता जैसे कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

फेडरेशन के सचिव राजेश चटर्जी ने प्रबंध कार्यकारिणी के निर्णयों को आमसभा में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया। इसमें सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए एक प्रकोष्ठ गठित करने एवं बी. पी. शर्मा को उसका संयोजक नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।

इसके साथ ही, प्रांतीय संयोजक के पद पर पुनः श्री कमल वर्मा को नियुक्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे विभिन्न संगठनों के प्रांतीय अध्यक्षों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। इस प्रकार कमल वर्मा एक बार फिर फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक निर्वाचित हुए।

फेडरेशन द्वारा आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा को उनके सराहनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया। अपने स्वागत भाषण में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन की गतिविधियों से उपस्थितजनों को अवगत कराया। श्री पुरंदर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव कर्मचारियों की मांगों के समाधान हेतु शासन एवं कर्मचारी संगठनों के बीच एक सेतु की भूमिका निभाते रहेंगे।

इस आयोजन में आर. के. रिछारिया, सतीश मिश्रा, पंकज पांडेय, डॉ. लक्ष्मण भारती, अजीत दुबे, सत्येंद्र देवांगन, मनीष ठाकुर, डॉ. अशोक पटेल, सुमन शर्मा, उमेश मुदलियार, दिलीप झा, आलोक नागपुरे, अविनाश तिवारी, पूषण साहू, प्रकाश ठाकुर, मधुकांत यदु, पीतांबर पटेल, ओ. पी. बघेल, प्रहलाद नागरिया, चंद्रशेखर चंद्राकर,के. आर. डहरिया, नरेश वाढेर, सी. के. दुबे, श्रीमती देवमणि साहू, बिहारी लाल शर्मा, पुक राम कुर्रे,मनोज कुमार महिलांगे,बसंत द्विवेदी, घनश्याम पूरी, अशोक श्रीवास सहित बड़ी संख्या में प्रांत एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

October 18, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन इलाकों में अलर्ट

October 18, 2026

Ex Agniveer Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट का प्रावधान

October 18, 2026

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की नई झलक ने बढ़ाया उत्साह, सीता की तलवारबाजी से रावण के शिव तांडव तक दिखेगा भव्य अंदाज

October 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे अमित शाह

October 18, 2026

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम, इन इलाकों में अलर्ट

October 18, 2026

Ex Agniveer Government Jobs: छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10% आरक्षण, लिखित और फिजिकल टेस्ट से छूट का प्रावधान

October 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.