Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

August 4, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

August 4, 2026

Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

August 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, August 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

“मैंने राक्षस को मार दिया”, कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 21, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
karnataka 1745230545
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में एक सनसनीखेज जानकारी सामने आई है। पुलिस की जांच के मुताबिक, ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने कथित रूप से अपने पति को चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। इस मामले में पुलिस ने पल्लवी और उनकी बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है।

तलाक के बाद भी नहीं टूटा रिश्ता… पूर्व पति ने कर दी महिला की हत्या, थाने जाकर किया सरेंडर

1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी ओम प्रकाश रविवार यानी 19 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए थे। उनका शव एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर के भूतल पर खून से सना हुआ मिला। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ओम प्रकाश और उनकी पत्नी के बीच तीखी बहस के बाद पल्लवी ने पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका, जिससे वह जलन के कारण इधर-उधर भागने लगे। तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद पल्लवी ने अपने दोस्त को वीडियो कॉल करके कहा, “मैंने राक्षस को मार दिया है।” पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे और दोनों के बीच संबंध तनावपूर्ण थे।

जमीन विवाद में दर्ज की थी शिकायत

प्रारंभिक जांच के अनुसार, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच कर्नाटक के दांदेली में स्थित एक जमीन को लेकर विवाद था, जिसे लेकर पल्लवी ने कुछ महीने पहले एचएसआर लेआउट पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, जब पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया, तो पल्लवी ने थाने के बाहर धरना भी दिया था।

CG CRIME : तलाकशुदा पत्नी की पूर्व पति ने की हत्या, आरोपी ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर

इसके अलावा, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पल्लवी मानसिक विकार से पीड़ित थी और उसे ‘सिजोफ्रेनिया’ (एक तरह की मानसिक बीमारी) की समस्या थी। वह अपनी दवा भी ले रही थी। यह भी माना जा रहा है कि उसके मानसिक स्थिति के कारण दंपति के रिश्तों में और अधिक तनाव पैदा हुआ।

ओम प्रकाश के बारे में

ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान पुलिस विभाग में कई सुधार किए गए थे और वे कर्नाटक के एक प्रमुख आईपीएस अधिकारी के रूप में जाने जाते थे।

सनसनीखेज हत्या से हड़कंप

पुलिस ने इस मामले में पल्लवी और उनकी बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। इस घटना ने न केवल कर्नाटक बल्कि पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में उनकी पत्नी और बेटी को आरोपी बनाया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान में रैली के बीच ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, 14 की मौत और कई घायल

August 3, 2026

ईरान पर हमला नहीं करेगा अमेरिका! ट्रंप का बड़ा ऐलान, स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज खुलेगा

August 2, 2026

कांवड़ यात्रा में स्मार्टफोन ले जा रहे हैं? पहले कर लें ये जरूरी काम, वरना हो सकता है नुकसान

August 2, 2026

Moon Rocket Crash: चांद से टकराने वाला है SpaceX का ‘आवारा’ रॉकेट, जानें टक्कर के बाद क्या होगा

August 1, 2026

Coal Mine Blast: कोयला खदान में भीषण धमाका… 32 मजदूरों की मौत, 10 के मलबे में फंसे होने की आशंका

July 31, 2026

Japan Earthquake: धरती हिलते ही मची तबाही! मॉल के उड़े परखच्चे, फैक्ट्री पर गिरी चिमनी, जानें कितनी हुई मौतें

July 29, 2026
Editors Picks

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

August 4, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

August 4, 2026

Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

August 4, 2026

Agniveer Recruitment Result 2026: अग्निवीर भर्ती 2026-27 का CEE रिजल्ट जारी, रायपुर के 170 उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट के लिए चयनित

August 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Raja Raghuwanshi Murder Case: राजा-सोनम की शादी का खाना बना विवाद की वजह, बकाया बिल पर कैटरर ने भेजा कानूनी नोटिस

August 4, 2026

CG News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, नक्सल डंप से राइफल समेत 47 जिंदा कारतूस बरामद

August 4, 2026

Census 2027 का दूसरा चरण 17 अगस्त से, जाति-धर्म के साथ माता-पिता की ये डिटेल भी होगी दर्ज

August 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.