27.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

मजदूर दिवस पर दर्दनाक हादसा: मधुमक्खियों के हमले में 20 श्रमिक घायल

Must read

बालोद। सेमरडीही ग्राम पंचायत में आज नाली निर्माण कर रहे मजदूरों पर मधुमख्खियों ने हमला कर दिया. इस हमले में महिला-पुरुष समेत 20 लोग घायल हो गए. घायलों को तत्काल 108 के माध्यम से डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है.

- Advertisement -

सीएम साय की चेतावनी: बस्तर में नक्सलियों के सफाए के लिए चलाया जाएगा सबसे बड़ा ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, बालोद के डौंडीलोहारा में रोजगार गारंटी योजना के तहत 130 लोग कच्ची नाली निर्माण का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों ने मजदूरों पर हमला कर दिया. फिलहाल सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है. सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी घायल मजदूरों का हाल-चाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं.

More articles

Latest article