Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 23
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

पहले भेजा डमी एयरक्राफ्ट, फिर ताबड़तोड़ दाग दी 15 ब्रह्मोस मिसाइल, पाकिस्तान में हमले की इनसाइड स्टोरी

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 105
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष पर एक नई जानकारी सामने आई है। बताया जाता है कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को टारगेट करने के लिए 15 ब्रह्मोस मिसाइलें दाग़ी थीं। इन मिसाइलों को दागने से पहले इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पाकिस्तान को गच्चा देने के लिए डमी लड़ाकू विमान भेजे थे। ये विमान बैगर पायलट के थे और इन्हें इस तरह से भेजा गया था जिससे पाकिस्तान को लगा कि भारत के असली एयरक्राफ्ट हैं। जब डमी एयरक्राफ्ट्स ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस को इंगेज किया उसी वक्त भारत ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से पाकिस्तान के 11 एयरबेस को निशाना बनाकर हमला किया और तबाही मचा दी।

CG CRIME : प्रेमिका थाने पहुंची तो प्रेमी ने किया सुसाइड

हक्का बक्का रह गया पाकिस्तान

भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐसा प्रहार किया कि वह हक्का-बक्का रह गया। उसके सारे डिफेंस नाकाम हो गए और वह अपनी भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों की तबाही को देखता रह गया। 22 अप्रैल को पहलगाम में टूरिस्टों पर हुए हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर हमला किया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने का दावा किया गया था। जैश-ए- मोहम्मद, लश्कर और हिजबुल के ठिकानों को इंडिया आर्म्ड फोर्स ने तबाह कर दिया था।

पाकिस्तान के 11 एयर बेस तबाह

इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइलों से हमला करने लगा। भारत की ओर से चेतावनी भी दी गई कि उसने पाकिस्तान के सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना नहीं बनाया है। लेकिन पाकिस्तान लगातार हमले करता रहा। अंत में इंडिया आर्म्ड फोर्स ने एक रणनीति बनाकर पाकिस्तान के एयर डिफेंस को नष्ट करने के साथ ही 11 एयरबेस को भी तबाह कर दिया।

एयर डिफेंस सिस्टम को किया नाकाम

भारत का यह हमला मिलिट्री हिस्ट्री में दो परमाणु संपन्न देशों के बीच अब तक के सबसे साहसी और सामरिक रूप से महत्वाकांक्षी जवाबी हमलों में से एक के रूप में दर्ज हो गया है।  9 और 10 मई की मध्यरात्रि को भारतीय वायु सेना ने अन्य बलों की मदद से  12 पाकिस्तानी एयरबेस में से 11 पर हमला किया। इतना ही नहीं चीन की मदद से पाकिस्तान को मिला एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम हो गया।

Aaj Ka Rashifal 16 May 2025: माता लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों के जीवन में आएगा सुधार, मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें आज का राशिफल

ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलों ने मचाई तबाही

पाकिस्तानी वायु सेना के ठिकानों को सबसे ज़्यादा नुकसान ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों और राफेल लड़ाकू विमानों पर लगे स्कैल्प मिसाइलों ने पहुंचाया। भारत ने अपने सबसे शक्तिशाली सामरिक हथियारों का इस्तेमाल कर पाकिस्तान को पानी पिला दिया। सूत्रों के मुताबिक जैसे ही पाकिस्तान के रडार और एयर डिफेंस नेटवर्क भारत की ओर से आनेवाले को मार गिराने के लिए सक्रिय हो गए वैसे ही भारतीय सेना ने इजरायल में बने हारॉप्स सहित अपने हथियारों को ऊंचाई पर दागा और पाकिस्तान के वायु रक्षा रडार और कमांड एवं नियंत्रण प्रणालियों को निशाना बनाया।

काम नहीं आया HQ-9 एयर डिफेंस

पाकिस्तान वायु सेना ने अपने HQ-9 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम लांचरों और रडारों के पूरे सेट को विभिन्न स्थानों पर तैनात कर रखा था। जैसे ही ये सक्रिय हुए भारतीय सेना को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी हवाई ठिकानों पर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमला किया, जिसमें ब्रह्मोस और स्कैल्प मिसाइलें शामिल थीं। हमले में करीब 15 ब्रह्मोस मिसाइलें और स्कैल्प, रैम्पेज और क्रिस्टल मेज मिसाइलें दागी गईं।  पाकिस्तानी एयरबेस पर हमलों का नतीजा ये रहा कि पाकिस्तानी वायुसेना को अपने विमानों को पीछे के विभिन्न ठिकानों पर भेजना पड़ा।

यह पहली बार है कि ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का उपयोग इस तरह के संघर्ष में किया गया है और इसने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की अपार क्षमता को दिखा दिया। सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के हवाई ठिकानों पर हमले इतने तेज थे कि पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए डीजीएमओ से तत्काल बातचीत का अनुरोध किया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

India-US News: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दी राहत, रूस से तेल खरीदने पर प्रतिबंधों में छूट; 100% टैरिफ का खतरा टला

October 17, 2026

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; कई घायल, कुछ की हालत गंभीर

October 15, 2026

Train Accident: 100 KM/H की रफ्तार से दौड़ रही थी ट्रेन, 14 बोगियां पटरी से उतरीं, इतने लोगों की गई जान

October 13, 2026

Riyadh Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले की तस्वीरें आईं सामने, CCTV में कैद हुई घटना; 13 लोगों की गई थी जान

October 12, 2026

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

9/11 जैसे हमले की साजिश का दावा, Flydubai विमान को एयरपोर्ट से टकराने की थी योजना; UAE की जांच रिपोर्ट में खुलासा

October 10, 2026
Editors Picks

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026

Chhattisgarh: माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर ऐतिहासिक सम्मान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

October 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! PWD के 84 कर्मचारियों के हुए ट्रांसफर, देखें लिस्ट

October 22, 2026

भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक समेत 6 की मौत, 15 से अधिक घायल

October 22, 2026

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात! 3 साल बाद मानदेय में बदलाव की तैयारी, जानें पूरी अपडेट

October 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.