Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का हुआ उद्घाटन, खास मौके पर भावुक हुए हिटमैन

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
रोहित शर्मा
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा स्टैंड का उद्घाटन, खास मौके पर भावुक हुए हिटमैन

16 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक खास कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा स्टैंड का औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस स्टैंड का नामकरण क्रिकेट में रोहित के अभूतपूर्व योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से किया गया है। उद्घाटन समारोह में रोहित के माता-पिता ने स्टैंड का उद्घाटन किया। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अधिकारी और खुद रोहित शर्मा भी मौजूद थे।

हाल ही में टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके रोहित अब केवल वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। MCA ने उन्हें यह सम्मान उनके क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए दिया।

#WATCH | Mumbai | At the inauguration ceremony of a stand in Wankhede to be named after him, Indian ODI men’s cricket team captain Rohit Sharma says, “What is going to happen today, I have never dreamed of. As a kid growing up, I wanted to play for Mumbai, for India. No one… pic.twitter.com/BH2VCjmxFi

— ANI (@ANI) May 16, 2025


भावुक हुए रोहित शर्मा
उद्घाटन के दौरान रोहित शर्मा ने भावुक होते हुए कहा कि वह कभी नहीं सोच सकते थे कि उनके नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में कोई स्टैंड होगा। उन्होंने कहा, “बचपन से मेरा सपना था कि मुंबई और भारत के लिए खेलूं, लेकिन आज जो हो रहा है, वह मेरी कल्पनाओं से परे है। महान खिलाड़ियों की सूची में नाम होना मेरे लिए शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि मैं अभी भी एक फॉर्मेट खेल रहा हूं।”

गौरतलब है कि MCA ने इस आयोजन में वानखेड़े स्टेडियम में चार नए स्थानों — शरद पवार स्टैंड, रोहित शर्मा स्टैंड, अजीत वाडेकर स्टैंड और MCA ऑफिस लाउंज का उद्घाटन किया, जो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमोल काले को समर्पित है।

इस खास अवसर पर मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने भी रोहित को बधाई दी। उन्होंने कहा, “बधाई हो रोहित! वानखेड़े ने अपने फेवरेट बेटे को सम्मानित किया है। यह स्टैंड अब न केवल उनकी यादों को संजोएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का प्रतीक भी बनेगा।”

रोहित शर्मा का शानदार इंटरनेशनल करियर
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए। भले ही उन्होंने टेस्ट और T20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनका योगदान अमिट रहेगा। उनकी अगुआई में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक भी पहुंचा, हालांकि इन दोनों मौकों पर टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा।

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

Cricketer Shashank Singh Controversy: क्रिकेटर शशांक सिंह पर FIR दर्ज, रिटायर्ड IPS पिता भी केस में आरोपी, जानें क्या है पूरा मामला

June 30, 2026

IND vs ENG T20 Series: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर! भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के सभी मुकाबलों की तारीखें नोट कर लें

June 29, 2026

82 साल की उम्र में चार्ली डेविस का निधन; श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर उतरे मैदान पर

June 28, 2026

शिवम दुबे का ‘पावर-पैक’ रिकॉर्ड: गेंदों के मामले में सबसे तेज़ 1000 T20I रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने

June 27, 2026

‘वंडर बॉय’ के डेब्यू पर सस्पेंस गहराया! कोच के बयान ने वैभव सूर्यवंशी के पहले मैच पर लगाया सस्पेंस का तड़का

June 26, 2026
Editors Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.