Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG 5 New Medical College: अब डॉक्टर बनने का सपना होगा आसान! छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की हरी झंडी; बढ़ेंगी MBBS सीटें

July 13, 2026

Khan Sir Anticipatory Bail: खान सर को बड़ी राहत! पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, सहयोगियों पर भी नहीं होगी कार्रवाई

July 13, 2026

स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! मालगाड़ी पर चढ़े युवक ने बिजली की तार पकड़ने की कोशिश, GRP-RPF ने बचाई जान

July 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 13
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर फिर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा-“मुझे नहीं दिया गया शांति में सफलता का जरा भी श्रेय”

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 17, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 142
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान को पूर्ण युद्ध की कगार से पीछे खींचकर एक “बड़ी कूटनीतिक सफलता” हासिल की, लेकिन उन्हें इसका उचित श्रेय कभी नहीं मिलेगा। फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों से सीधे बात की थी और उन्हें बातचीत के जरिए तनाव कम करने के लिए प्रेरित किया। ट्रंप के अनुसार, उस समय दोनों देशों के बीच इतनी नफरत और आक्रोश था कि स्थिति एक परमाणु संघर्ष की ओर बढ़ रही थी।

ट्रंप ने कहा, “यह मेरी इतनी बड़ी सफलता है कि इसका उचित श्रेय मुझे कभी नहीं मिलेगा। वे बड़ी परमाणु शक्तियाँ हैं। यह स्थिति जैसे को तैसा की तरह थी, और तेज़ी से बिगड़ रही थी,। जब पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्होंने दोनों देशों को फोन किया था, ट्रंप ने जवाब दिया, “हां, मैंने किया था।” उन्होंने कहा कि यह संघर्ष तेजी से बढ़ रहा था, मिसाइलों का इस्तेमाल हो रहा था और अगला चरण ‘एन’— यानि न्यूक्लियर हो सकता था। “यह ‘एन’ शब्द है। बहुत बुरा शब्द है, है न? परमाणु युद्ध दुनिया की सबसे बुरी चीज हो सकती है,”।

व्यापार के ज़रिए तनाव कम करने की रणनीति

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार को शांति स्थापना का माध्यम बनाया। “मैं व्यापार का उपयोग हिसाब बराबर करने और शांति स्थापित करने के लिए कर रहा हूं।” उन्होंने दावा किया कि भारत दुनिया के सबसे ऊंचे टैरिफ लगाने वाले देशों में से एक है, जिससे अमेरिका के लिए व्यापार करना मुश्किल हो जाता है। ट्रंप ने कहा। “क्या आपको मालूम है कि वे अमेरिका के लिए अपने शुल्क में 100 प्रतिशत कटौती करने को तैयार हैं?” जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होगा, उन्होंने उत्तर दिया, “हां, यह जल्द ही होगा। लेकिन मुझे कोई जल्दी नहीं है।”

भारत-पाकिस्तान संघर्ष की पृष्ठभूमि

यह ट्रंप द्वारा हाल के दिनों में सातवीं बार ऐसा दावा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकवादियों के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसके जवाब में भारतीय सेना ने भीषण प्रतिकार किया।

चार दिन तक चले सीमा-पार हमलों के बाद, 10 मई को अमेरिका की मध्यस्थता में “पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम” पर सहमति बनी। ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के बीच “लंबी बातचीत” के बाद यह सहमति बनी है। ट्रंप के इस दावे पर भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Pub Fire Incident News: जश्न के बीच मचा मौत का तांडव, पब में भीषण आग से 27 की जान गई, 63 घायल

July 13, 2026

फैंस के लिए खुशखबरी! अगस्त के पहले सप्ताह से ऑन एयर होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’

July 10, 2026

US-Iran War: ईरान पर अमेरिकी सेना का बड़ा हमला, 90 ठिकाने तबाह; ट्रंप ने शेयर किया ऑपरेशन का वीडियो

July 9, 2026

क्रिकेट के ‘दादा’ की कहानी बड़े पर्दे पर, राजकुमार राव का दमदार फर्स्ट लुक; जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

July 9, 2026

Shilpa Shinde harassment case: ‘9 साल तक वापस आने की भीख मांगता रहा’, झूठे रेप केस के बाद शिल्पा शिंदे का नया सनसनीखेज दावा

July 8, 2026

Meloni-Trump: क्या खत्म हो गई ट्रंप-मेलोनी की नाराजगी? जानें दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के लिए क्या कहा

July 8, 2026
Editors Picks

CG 5 New Medical College: अब डॉक्टर बनने का सपना होगा आसान! छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की हरी झंडी; बढ़ेंगी MBBS सीटें

July 13, 2026

Khan Sir Anticipatory Bail: खान सर को बड़ी राहत! पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, सहयोगियों पर भी नहीं होगी कार्रवाई

July 13, 2026

स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! मालगाड़ी पर चढ़े युवक ने बिजली की तार पकड़ने की कोशिश, GRP-RPF ने बचाई जान

July 13, 2026

CG Crime News: बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या, हाथ-पैर बंधा मिला शव; 4 नाबालिग फरार

July 13, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG 5 New Medical College: अब डॉक्टर बनने का सपना होगा आसान! छत्तीसगढ़ के 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिली NMC की हरी झंडी; बढ़ेंगी MBBS सीटें

July 13, 2026

Khan Sir Anticipatory Bail: खान सर को बड़ी राहत! पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत, सहयोगियों पर भी नहीं होगी कार्रवाई

July 13, 2026

स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! मालगाड़ी पर चढ़े युवक ने बिजली की तार पकड़ने की कोशिश, GRP-RPF ने बचाई जान

July 13, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.