Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Asia Cup 2025: इतनी टीमें खेलेंगी एशिया कप, ये रहा आपके हर सवाल का जवाब

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 184
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

एशिया कप 2025 को लेकर वैसे तो अब तक कुछ भी पक्का नहीं है, लेकिन इस बीच इसको लेकर इतने सवाल हो रहे हैं कि समझ पाना मुश्किल है। एशिया कप को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है, लेकिन इसका होना काफी मुश्किल है, क्योंकि आयोजन में दिन कम हैं और पेच कई सारे फंसे हुए हैं। तो चलिए आपको एक एक हर सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश करते हैं।

सितंबर में हो सकता है एशिया कप का आयोजन

एशिया कप 2025 का आयोजन इस साल सितंबर में होना है। हालांकि हम आपको पहले ही बता देते हैं कि इसके होने और ना होने को लेकर ही अभी तक मामला फंसा हुआ है। लेकिन अग​र ये होता है तो इसका आयोजन सितंबर में होगा, इसके लिए विंडो वहीं पर दी गई है। एशिया कप होता है तो इस बार इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका ने तो पहले ही इसमें अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद एसीसी प्रीमियर कप में जीत दर्ज कर हॉन्गकॉन्ग, ओमान और यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी इस बार इसमें खेलती हुई नजर आएंगी।

एशिया कप के वेन्यू को लेकर भी कुछ पक्का नहीं

इस बार का एशिया कप भारत में होना तय हुआ है, लेकिन इस बात की संभावना काफी कम है कि पाकिस्तानी टीम भारत में आकर इस टूर्नामेंट का हिस्सा बने। तो अगर एशिया कप हुआ तो पाकिस्तान के मैच कहीं और आयोजित कराए जा सकते हैं, शायद श्रीलंका या फिर यूएई में। हालांकि अभी तक विंडो ही तय है, लेकिन इसका पहला मुकाबला कब और कहां होगा, इसको लेकर कुछ भी पता नहीं है। पिछले साल की चैंपियन टीम भारत था, जिसने श्रीलंका को हराकर इस खिताब पर कब्जा किया था। अगले साल टी20 वर्ल्ड कप होना है, इसलिए एशिया कप भी टी20 फॉर्मेट पर ही कराया जाएगा। दरअसल ये पहले ही तय हो गया था कि अगला विश्व कप जिस भी फॉर्मेट का होगा, उसी फॉर्मेट पर उससे पहले का एशिया कप भी कराया जाएगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं होंगे एशिया कप की टीम का हिस्सा

अब सवाल ये भी है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली एशिया कप हिस्सा होंगे, अगर इसका आयोजन होता है। इसका जवाब है, नहीं। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साल 2024 के टी20 विश्व कप के बाद ही इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, इसलिए उनके खेलने की कोई भी संभावना नहीं है। इतना ही नहीं, रवींद्र जडेजा भी इसका हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई की ओर से इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं दिया गया है। यानी आयोजन कुल मिलाकर खटाई में पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर

पिछले करीब एक महीने से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव इतना बढ़ा हुआ है कि अगर एशिया कप हो जाए तो ये किसी ताज्जुब से कम नहीं होगा। जो कुछ पिछले दिनों हुआ, इसके बाद भारत और पाकिस्तान की टीम अब एक दूसरे के सामने हाल फिलहाल होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। भले ही एसीसी यानी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष इस वक्त मोहसिन नकवी हों, लेकिन होगा वही जो भारत चाहेगा। हालांकि इसके आयोजन को लेकर अभी इंतजार करो की नीति पर ही चलना होगा, अगर आगे कुछ अपडेट होगा तो इसके बारे में आपको जानकारी दी जाएगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026

IND vs SRI 2nd Test: सारांश जैन ने रचा इतिहास, 94 साल के टेस्ट इतिहास के खास क्लब में बनाई जगह

August 27, 2026

ETPL 2026 का आज से आगाज, 6 स्टार टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत, भारत में ऐसे देखें LIVE

August 26, 2026

जिंदा हैं मुज्तबा खामेनेई! ईरान ने पहली बार सुनाई सुप्रीम लीडर की आवाज, सामने आया वीडियो

August 25, 2026

WTC Points Table में बड़ा उलटफेर तय! टीम इंडिया की जीत से बदल जाएगा पूरा समीकरण

August 25, 2026

ईरान की पड़ोसी देशों को खुली चेतावनी! अमेरिका की आर्थिक जंग में साथ दिया तो माना जाएगा ‘दुश्मन’

August 24, 2026
Editors Picks

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026

CG Crime: शातिर ठगों का नया जाल! पेंशन कार्ड के WhatsApp मैसेज पर क्लिक करते ही सहायक अभियंता के खाते से 8.23 लाख पार

August 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG Road Accident: जिला पंचायत अध्यक्ष की इनोवा को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे

August 27, 2026

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

August 27, 2026

Nepal Flash Floods: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.