Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी हत्याकांड पर फैसले के लिए करना होगा और इंतजार, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, जानें अब कब होगी सुन

August 31, 2026

बिलासपुर के खपरगंज में पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

August 31, 2026

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज; रायपुर में 9 एक्टिव केस

August 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 31
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

चीन-पाक से इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध शुरू? भारत के रहस्यमय GPS हस्तक्षेप NOTAM जारी करने का क्या है मतलब, चल रही ‘अदृश्य जंग’?

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
indian airforce notam
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारत के लिए GPS आधारित नेविगेशन रूट L639 और P574 जैसे फ्लाइट रूट पर विमानों की रीढ़ हैं जो लंबी दूरी तय करती हैं और ETOPS स्टैंडर्ड पर चलती हैं और सैटेलाइट सटीकता पर निर्भर रहती हैं। अगर GPS जैम होता है या उसकी फ्रीक्वेंसी कमजोर होती है, फिर पायलट को पुराने ग्राउंड-बेस्ड नेविगेशन पर वापस लौटना पड़ता है।

क्या चीन और पाकिस्तान से भारत का रहस्यमय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध चल रहा है या युद्ध की तैयारी चल रही है? कुछ बातों से इसके संकेत मिल रहे हैं। दरअसल, भारत ने मुंबई फ्लाइट इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) में जीपीएस हस्तक्षेप को लेकर नोटम जारी किया है, जो अरब सागर तक फैला हुआ है। यानि, इस क्षेत्र में कोई हमारी GPS क्षमता को हैक कर रहा है, उसे जाम कर रहा है यानि उसमें हस्तक्षेप कर रहा है। ये क्षेत्र भारत के सबसे व्यस्त हवाई मार्ग में आता है इसीलिए इस NOTAM को इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध शुरू होने के बहुत बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

आशंका इस बात को लेकर भी बन रही है कि क्या कोई हमारे क्षेत्र में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध के जरिए हमारी क्षमता की जांच कर रहा है? या फिर हम खुद अपनी क्षमता का टेस्ट कर रहे हैं? इससे पहले नई दिल्ली में भी भारत ने ऐसा ही नोटम जारी किया था। जीपीएस संबंधित नोटम का मतलब ये होता है कि इस क्षेत्र से जो हवाई जहाज गुजरेंगे, उनका जीपीएस सिग्नल जाम होगा, वो जीपीएस सिग्नल खो देंगे।

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध की दुनिया में प्रवेश

नई दिल्ली के बाद मुंबई में ऐसा होने का मतलब है कि भारत अब इलेक्ट्रोमैग्नेटिक, यानि विद्युत चुम्बकीय युद्ध की दुनिया में प्रवेश कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ऐसा होने का मतलब है कि या तो भारत अपनी सुरक्षा को मजबूत कर रहा है, शायद भारत ने आधुनिक युद्ध में नये खतरों का पता लगाया है या इस वक्त भी चीन और पाकिस्तान के साथ हमारा किसी तरह के अदृश्य युद्ध चल रहा है, या हम खुद अपनी क्षमता का टेस्ट कर रहे हैं। भारत के जीपीएस हस्तक्षेप नोटम जारी करने का ऐसे ही कुछ मतलब समझ में आते हैं। नवभारत टाइम्स ने इसको लेकर कुछ सुरक्षा एक्सपर्ट्स से बात की है और उन्होंने हमें बताया है कि हवाई युद्ध तेजी से बदल रहा है। अब इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर, जामिंग, स्पूफिंग में महारत हासिल करना जरूरी है और जीपीएस हस्तक्षेप नोटम जारी करने का मतलब कुछ ना कुछ जरूर है, जो शायद अदृश्य है।

India issues a NOTAM warning aircraft of GPS interference/loss around air traffic routes within its airspace near Mumbai, this follows reports of similar interreference observed around New Delhi

Valid: 13-17 November 2025 pic.twitter.com/N568cd9zpz

— Damien Symon (@detresfa_) November 13, 2025

दरअसल, अरब सागर से लगे इस विशाल और व्यस्त एयरस्पेस में हर दिन सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें यूरोप, मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व एशिया के बीच गुजरती हैं। जब ऐसे संवेदनशील कॉरिडोर के ऊपर GPS हस्तक्षेप का मतलब सिर्फ एविएशन सिस्टम की समस्या नहीं है, बल्कि यह उस अदृश्य खेल का हिस्सा बन जाता है जिसे आधुनिक सैन्य सिद्धांत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक युद्ध का शुरुआती चरण मानते हैं। दिल्ली के बाद मुंबई में भी FIR होना, यानि दो अलग-अलग FIR में एक जैसी बाधा किसी संयोग की तरह नहीं लगती, बल्कि यह बताती है कि दक्षिण एशिया के एयर डिफेंस को काफी गहराई से परखा जा रहा है और शायद भारत, युद्ध की नई दुनिया में प्रवेश कर रहा है।

शांति के समय, यानि जब युद्ध का माहौल ना हो, उस वक्त GPS जामिंग युद्धाभ्यास होना दुर्लभ घटना है। भारत की तीनों सेनाओं, पाकिस्तान की नौसेना और चीन की सक्रिय तैनाती के एक साथ अभ्यास के दौरान, इस समय को नजरअंदाज करना असंभव है। यह एक नियमित नोटम से काफी ज्यादा अलग है और यह एक रणनीतिक संकेत है। विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम विवादित हो गया है और इसके प्रभाव अब सीधे नागरिक उड्डयन और राष्ट्रीय हवाई क्षेत्र प्रबंधन पर पड़ रहे हैं।

चल रहा रहस्यमय अदृश्य युद्ध या युद्ध की तैयारी?

आधुनिक युद्ध-योजना में इलेक्ट्रॉनिक जामिंग, स्पूफिंग और सिग्नल डिग्रेडेशन को संघर्ष की ‘पहली लहर’ माना जाता है। एक ऐसी लहर जो बिना गोली चलाए विरोधी की क्षमता, प्रतिक्रिया-समय और बैकअप नेटवर्क को तहस-नहस कर सकती है। भारत, पाकिस्तान और चीन, तीनों ही देश इस हफ्ते अपने-अपने बड़े सैन्य अभ्यासों, नौसैनिक तैनातियों के दौरान NOTAM जारी कर रहे थे। ऐसे में GPS अस्थिरता का यह पैटर्न दक्षिण एशियाई सुरक्षा को बहुत खतरनाक बनाता है। यानि, एक नई जंग शुरू होने की आशंका है, जिसमें मिसाइलें नहीं, बल्कि सिग्नल फ्रीक्वेंसी से लड़ाई होगी।

भारत के लिए GPS आधारित नेविगेशन रूट L639 और P574 जैसे फ्लाइट रूट पर विमानों की रीढ़ हैं जो लंबी दूरी तय करती हैं और ETOPS स्टैंडर्ड पर चलती हैं और सैटेलाइट सटीकता पर निर्भर रहती हैं। अगर GPS जैम होता है या उसकी फ्रीक्वेंसी कमजोर होती है, फिर पायलट को पुराने ग्राउंड-बेस्ड नेविगेशन पर वापस लौटना पड़ता है। यानि, पुराने जमाने में जिस तरह से फ्लाइट उड़ाया जाता था, उस तकनीक पर लौटना होता है। मुंबई में ऐसा नोटम जारी करने का मतलब है कि मुंबई और अरब सागर के एयरस्पेस से उड़ने वाले विमानों को पुराने जमाने की तकनीक पर लौटना पड़ा होगा।

भारत-पाकिस्तान-चीन के बीच एयरस्पेस में तनाव का संकेत

पिछले कुछ दिनों में कुछ चीजें हो रही हैं, जिनपर ध्यान देना जरूरी है। जैसे-

1– भारत की तीनों सेनाएं पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अभ्यास कर रही हैं।

2- भारतीय वायु सेना लद्दाख से लेकर पूर्वोत्तर तक समानांतर अभ्यास कर रही है।

3- पाकिस्तानी नौसेना ने अरब सागर में कई फायरिंग और प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए हैं।

4- चीन तिब्बत में उच्च स्तर की तैयारी की स्थिति बनाए हुए है और हिंद महासागर में इलेक्ट्ऱॉनिक वॉरफेयर गतिविधि का विस्तार कर रहा है।

इसीलिए नई दिल्ली के बाद मुंबई में FIR लागू होना और GPS हस्तक्षेप होने से ऐसा लग रहा है कि संघर्ष अब विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र में प्रवेश कर गई है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर यह इंटरफेरेंस आया कहां से? संभावनाएं कई हैं। यह भारत की अपनी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर (EW) क्षमताओं का टेस्ट हो सकता है, जो बड़े सैन्य अभ्यासों के दौरान सामान्य है। यह पाकिस्तान या चीन की सीमा-पार या समुद्री EW गतिविधियों का विस्तार भी हो सकता है और यह भी संभव है कि अरब सागर में सक्रिय उच्च-शक्ति वाले जहाजों के रडार और जामर अनजाने में भारत के नागरिक एयरस्पेस में हस्तक्षेप कर रहे हों और इसीलिए जीपीएस नोटम जारी किया गया है। स्थिति चाहे कुछ भी हो लेकिन परिणाम एक ही दिशा में इशारा करते हैं। वो ये कि दक्षिण एशिया अब जीवंत इलेक्ट्रोमैग्नेटिक प्रतिस्पर्धा का अखाड़ा बन चुका है, जहां हर पक्ष दूसरे की क्षमता टटोल रहा है, सीमाओं का परखा जा रहा हो और भविष्य के संकटों के लिए बिना शोर किए तैयारी की जा रही हो।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

NEET विवाद: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के भारी विरोध के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफ़ा

July 25, 2026

Modi Cabinet Paper Leak Bill: अब पेपर लीक करना पड़ेगा भारी! मोदी कैबिनेट ने दी संशोधन बिल को मंजूरी, 10 साल जेल और ₹10 करोड़ तक जुर्माना

July 24, 2026

बड़ी खबर : रेत तस्करी के विवाद में खौफनाक वारदात… भाजपा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष को फॉर्च्यूनर कार समेत जिंदा जलाया, मौके पर ही मौत

June 17, 2026

Delhi Fire Breaking: दिल्ली के बहुमंजिला होटल में भीषण आग, 21 की मौत, कई विदेशी पर्यटक भी शामिल

June 3, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी राहत! प्रदेश में लागू हो सकता है Work From Home सिस्टम

May 15, 2026

NEET UG 2026 cancelled : नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या होगा? दोबारा फॉर्म भरना पड़ेगा या नहीं, यहां जानें हर अपडेट

May 12, 2026
Editors Picks

Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी हत्याकांड पर फैसले के लिए करना होगा और इंतजार, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, जानें अब कब होगी सुन

August 31, 2026

बिलासपुर के खपरगंज में पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

August 31, 2026

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज; रायपुर में 9 एक्टिव केस

August 31, 2026

CG News: ‘रखैल’ और ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्दों पर रोक! अदालतों के फैसलों और FIR के लिए जारी हुए नए निर्देश

August 31, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Jhiram Ghati Case: झीरम घाटी हत्याकांड पर फैसले के लिए करना होगा और इंतजार, NIA कोर्ट ने बढ़ाई तारीख, जानें अब कब होगी सुन

August 31, 2026

बिलासपुर के खपरगंज में पथराव मामले में बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

August 31, 2026

Chhattisgarh Swine Flu: छत्तीसगढ़ में बढ़ा H1N1 का खतरा, 24 घंटे में मिले 10 नए मरीज; रायपुर में 9 एक्टिव केस

August 31, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.