Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 1
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

कोरबा में लकड़ी तस्करों के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 571
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कोरबा : जिले में वन संरक्षण के लिए तैनात वनकर्मियों पर लकड़ी तस्करों द्वारा हमला किए जाने की गंभीर घटना सामने आई है। करतला वन परिक्षेत्र के ग्राम जोगीपाली में 14 नवंबर की रात लकड़ी तस्करों ने दो वनकर्मियों पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट भी की। घटना के बाद पूरे वन विभाग में आक्रोश व्याप्त है। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर सिंह राठिया 14 नवंबर की रात रामपुर जंगल में 38 हाथियों के झुंड की निगरानी पर थे। इसी दौरान कक्ष क्रमांक OA 1464 मुड़धोवा पतरा जंगल से साल की लकड़ी तस्करी की सूचना मिली। दोनों कर्मचारी तुरंत मौके की ओर रवाना हुए।

जंगल में पहुंचने पर उन्हें जोगीपाली निवासी अंकुश पटेल और मना राम पटेल ट्रैक्टर में साल के लट्ठे ले जाते मिले। उनके साथ करीब एक दर्जन अन्य लोग भी मौजूद थे। वनकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो तस्कर आगबबूला हो गए। आरोप है कि तस्करों ने तुरंत वनकर्मियों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से मारपीट की, मोबाइल छीन लिया और जबरन उन्हें गांव की ओर ले जाया गया। गांव पहुंचकर भी उनकी जमकर पिटाई की गई और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास किया गया। इस घटना में दोनों वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ सक्रिय हो गया। संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने साफ कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरा विभाग उग्र आंदोलन करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026

Chhattisgarh News: वन विभाग का बड़ा एक्शन, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल बरामद, 2 संदिग्ध गिरफ्तार

July 1, 2026

बिलासपुर हाईकोर्ट का नया रोस्टर लागू: 3 जुलाई से बदलेगी बेंचों की सुनवाई व्यवस्था, CJI बेंच सुनेगी PIL

July 1, 2026

Ayushman Card Campaign: हर सप्ताह बनेंगे 5000 आयुष्मान कार्ड, छूटे हितग्राहियों को जोड़ने सरकार का बड़ा अभियान

July 1, 2026
Editors Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026

CG Transfer News: रायपुर जिले के कई तहसीलदार बदले, देखें किसे मिली नई जिम्मेदारी

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.