Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

सर्दियों में रूम हीटर का इस्तेमाल बढ़ा, लेकिन जानें रात भर जलते हीटर से क्या हो सकता है खतरा

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
3 12
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

सर्दियां जैसे ही दस्तक देती हैं, लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए कई तरह के उपाय करने लगते हैं. कम्बल, गर्म कपड़े, सूप, चाय और इस मौसम में सबसे ज्यादा यूज होने वाली चीज रूम हीटर है. रात में ठंड से राहत पाने का सबसे आसान तरीका हीटर ऑन करके सो जाना लगता है कई लोग इसे रोजाना की आदत बना लेते हैं. लेकिन रात भर जलता हुआ हीटर आपको जितना आराम देता है, उससे कहीं ज्यादा छुपा हुआ खतरा पैदा कर सकता है.

साइबराबाद पुलिस ने फर्जी अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों से 8-10 करोड़ की ठगी का खुलासा

जब हीटर पूरी रात चलता रहता है, कमरे का तापमान लगातार बढ़ता रहता है. इससे कमरे की हवा अपनी नेचुरल फ्रेशनेस खो देती है. हवा भारी लगने लगती है, ऑक्सीजन का लेवल कम होने लगता है और सांस लेते समय घुटन महसूस हो सकती है. यही वजह है कि कई लोग सुबह उठते ही चक्कर, कमजोरी या सिरदर्द महसूस करते हैं. हीटर की गर्म हवा बहुत तेजी से नमी सोख लेती है. इससे नाक सूख जाती है, गला बैठने लगता है, खांसी बढ़ सकती है और नाक से सांस लेना मुश्किल हो सकता है. इस तरह की सूखी हवा से सर्दियों में बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है.

हीटर चलने पर कमरे में नमी कम हो जाती है, और इसका सीधा असर आपकी स्किन पर पड़ता है. इसके कारण चेहरा खींचने लगता है, स्किन फटने लगती है, लगातार खुजली रहती है, होंठ बुरी तरह फट जाते हैं. जो लोग पहले से ड्राई स्किन वाले हैं, उन्हें ये दिक्कत और ज्यादा होती है. हीटर की सूखी गर्मी बच्चों और बुजुर्गों के शरीर पर जल्दी असर करती है. बच्चों में डिहाइड्रेशन, खुजली, बेचैनी और सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. बुजुर्गों में सांस फूलना, दिल की धड़कन तेज होना, खांसी बढ़ जाना जैसे दिक्कत हो सकती है. इसलिए उनके कमरे में पूरी रात हीटर बिल्कुल न चलाएं.

जब हीटर पूरी रात चलता रहता है, तो कमरे में आग लगने का बड़ा जोखिम रहता है. यह सबसे गंभीर खतरा है. रातभर हीटर चलने से पुराना या कमजोर तार गर्म होकर चिंगारी दे सकता है.कपड़े, कंबल या कोई चीज हीटर के पास पड़े हों तो खतरा और बढ़ जाता है. इलेक्ट्रॉनिक सामान ओवरहीट हो सकता है.कई दुर्घटनाएं इसी वजह से होती हैं. अगर किसी के घर में गैस वाला हीटर है, तो यह और भी जोखिम भरा है. ऐसे हीटर से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस बेहद खतरनाक होती है. यह गैस सिरदर्द, चक्कर, घुटन, उलझन, बेहोशी तक पैदा कर सकती है. बंद कमरे में यह गैस जानलेवा भी हो सकती है.

हीटर हवा की नमी कम करता है, जिससे आंखें सूख जाती हैं. जिससे आंखों में खुजली, लाल होना, जलन, बार-बार पानी आना जैसे समस्याएं होने लगती हैं. बाल भी सूखे और कमजोर होने लगते हैं, डैंड्रफ बढ़ जाता है, बाल झड़ते हैं और स्कैल्प में खुजली होती है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Cough Syrup New Rule: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा कफ सिरप, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया नया नियम

June 16, 2026

Electricity Price Hike in CG: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका… छत्तीसगढ़ में 6.23% बढ़ी बिजली दरें, जेब पर बढ़ेगा बोझ

June 16, 2026

CG Patwari Arrested: ACB का बड़ा एक्शन,15 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

May 25, 2026

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026
Editors Picks

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026

ज्वेलरी दुकान में लूट की बड़ी साजिश फेल, महिला के भेष में आए बदमाशों से मचा हड़कंप

July 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Daily Horoscope 2 July 2026: कन्या राशि वालों के लिए खुशखबरी, रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना तेज; पढ़ें दैनिक राशिफल

July 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की रैंकिंग गिरी

July 1, 2026

CG – फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग पर धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण

July 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.