Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LPG Gas Cylinder: कब तक नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन? एलपीजी किल्लत के बीच आई बड़ी खबर

April 24, 2026

Vedanta Power Plant Blast Case Update : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 24, 2026

अब गली-मोहल्लों में क्लीनिक खोलना आसान नहीं, DGHS ने तय किए सख्त मानक

April 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, April 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

IND vs SA 2nd ODI in Raipur: रायपुर ODI में टीम इंडिया की हार, साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 4, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 113
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

IND vs SA 2nd ODI in Raipur: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार (3 द‍िसंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रायपुर वनडे में गजब का रोमांच देखने को मिला. दोनों ही टीमों में गजब की टक्कर देखने को मिल रही है. भारत ने पहले खेलते हुए 358/5 का स्कोर खड़ा किया है. अब साउथ अफ्रीका की टीम बल्लेबाजी कर रही है. इस समय कॉर्बिन बॉश और केशव महाराज क्रीज पर हैं. अफ्रीकी टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की. लेकिन उनको जल्द पहला झटका क्विंटन डिकॉक (8) के रूप में लगा] जो अर्शदीप सिंह की गेंद पर वॉश‍िंंगटन सुंदर द्वारा लपके गए. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 26/1 हो गया. इसके बाद टैम्बा बावुमा और मार्करम ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जब साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 127 रन था, तभी टेम्बा बावुमा (46) प्रस‍िद्ध कृष्णा की गेंद पर हर्ष‍ित राणा को कैच दे बैठे.

इसी बीच एक तरफ एडेन मार्करम जमे रहे और उन्होंने 88 गेंदों पर अपना चौथा शतक पूरा किया. हालांकि शतक जड़ने के बाद एडेन मार्करम अपना धैर्य खो बैठे और हर्ष‍ित राणा की स्लोअर गेंद पर हवाई शॉट खेलने के चक्कर में ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे. मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए, उनकी पारी मं 10 चौके और 4 छक्के शाम‍िल रहे मार्करम के आउट होते ही साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोर 197/3 हो गया. लेकिन मार्करम के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीट्जके और डेवाल्ड ब्रेव‍िस ने तेजी से रन बनाए और मैच को मैच का रुख साउथ अफ्रीकी टीम की ओर कर दिया था. लेकिन इसी बीच कुलदीप ने नौवें और भारतीय पारी के 41वें ओवर में वो 34 गेंदों पर 54 रनों की आत‍िशी पारी खेलने के बाद ब्रेव‍िस को यशस्वी के हाथों कैच आउट करवाया.

ब्रेव‍िस जब आउट हुए तो अफ्रीकी टीम का स्कोर 289/4 हो गया, कुछ देर बाद ही प्रस‍िद्ध ने ब्रीटजके को भी 48 रनों पर LBW आउट कर साउथ अफ्रीका को 317 पर पांचवां झटका दिया. मार्को जानसेन (2) भी जल्द आउट हो गए, इससे अफ्रीकी टीम का स्कोर 322/6 हो गया. जानसेन को अर्शदीप ने गायकवाड़ के हाथों कैच आउट करवाया. इसी बीच जब 5 ओवर का खेल रहा गया था और अफ्रीका को 30 गेंदों पर 27 रन चाहिए थे, तभी टोनी डी जोर्जी 17 रन पर र‍िटायर्ड आउट हो गए. रायपुर वनडे में भारत ने विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के शतकों की बदौलत पहले 358/5 का स्कोर खड़ा किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही. रोहित और यशस्वी दोनों ही लय मे दिखे. लेकिन 5वें ओवर में रोहित शर्मा का विकेट गिरा. रोहित लगातार तीन चौके लगाकर बैटिंग कर रहे थे. रोहित ने 14 रन बनाए. 10वें ओवर में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा जब यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर आउट हो गए. यशस्वी ने 22 रन बनाए.

वहीं, कोहली ने छक्के के साथ अपना खाता खोला. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 66-2 था. 16वें ओवर में भारत ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके बाद ऋतुराज और कोहली ने फिफ्टी लगाई. कोहली ने 47 गेंदों में अर्धशतक जमाया. 34वें ओवर में ऋतुराज ने महज 77 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. ये वनडे करियर में उनका पहला शतक है. 36वें ओवर में उनका विकेट गिरा. गायकवाड़ ने 105 रन बनाए. कोहली और ऋतुराज के बीच 195 रनों की साझेदारी हुई. 38वें ओवर में कोहली ने 90 गेंदों पर शतक लगाया. यह बैक-टू-बैक दूसरी कोहली की सेंचुरी है. कोहली का यह वनडे करियर का 53वां शतक जड़ा. हालांकि उनकी शतकीय पारी कुछ देर बाद ही खत्म हो गई. उन्होंने 93 गेंदों पर 102 रन बनाए. उनकी पारी में 7 चौके और 2 छक्के आए. वह लुंगी एनग‍िडी की गेंद पर एडेन मार्करम को कैच दे बैठे. इसके बाद आए वॉश‍िंंगटन सुंदर भी महज 1 रन पर रन आउट हो गए. केएल राहुल (66 नाबाद) और रवींद्र जडेजा (24 नाबाद) अंत तक ट‍िके रहे. साउथ अफ्रीकी की टीम की ओर से सबसे ज्यादा 2 विकेट मार्को जानसेन को मिले, जबक‍ि एनग‍िडी और बर्गर को 1-1 सफलता मिली.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Vedanta Power Plant Blast Case Update : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 24, 2026

Indian Railway News: गर्मी की छुट्टियों में सफर होगा आसान, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 18 समर स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

April 23, 2026

Fire in Patakha-Plastic shop: प्लास्टिक और पटाखा दुकान में लगी भीषण आग, आसपास के लोग घर छोड़कर भागे

April 23, 2026

Naxalite surrender In Rajnandgaon : नक्सलियों को बड़ा झटका! 15 साल की उम्र में संगठन में शामिल टेटकी ने किया आत्मसमर्पण

April 23, 2026

जनगणना को लेकर सख्त चेतावनी: गलत जानकारी देने पर जा सकते हैं जेल, 1 मई से शुरू होगा घर-घर सर्वे

April 23, 2026

Ramavatar Jaggi Murder Case: जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सरेंडर पर लगाई रोक; सीबीआई से मांगा जवाब

April 23, 2026
Editors Picks

LPG Gas Cylinder: कब तक नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन? एलपीजी किल्लत के बीच आई बड़ी खबर

April 24, 2026

Vedanta Power Plant Blast Case Update : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 24, 2026

अब गली-मोहल्लों में क्लीनिक खोलना आसान नहीं, DGHS ने तय किए सख्त मानक

April 24, 2026

TRP रेस में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का जलवा कायम, YRKKH ने पकड़ी रफ्तार, अनुपमा ने मारी बाजी

April 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

LPG Gas Cylinder: कब तक नहीं मिलेगा नया गैस कनेक्शन? एलपीजी किल्लत के बीच आई बड़ी खबर

April 24, 2026

Vedanta Power Plant Blast Case Update : वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 25, पश्चिम बंगाल के मजदूर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

April 24, 2026

अब गली-मोहल्लों में क्लीनिक खोलना आसान नहीं, DGHS ने तय किए सख्त मानक

April 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.