Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Pakistan Economic Fallout: ईरान जंग का पाकिस्तान पर डबल अटैक, महंगाई के बाद अब ईंधन संकट, PM शरीफ ने खुद कहा- ‘झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान’

May 1, 2026

Kota City Mall Fire: कोटा सिटी मॉल 7 दिन के लिए बंद, फायर सेफ्टी सिस्टम की होगी विस्तृत जांच

May 1, 2026

Mahtari Vandan Yojana में बड़ा अलर्ट: तुरंत कराएं KYC, नहीं तो कट सकता है नाम! आंगनबाड़ी से आ रहे फ़ोन

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, May 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Blog
Blog

Man Kaur: 100 की उम्र में 100 से ज्यादा मेडल जीतने वाली मन कौर ने बुजुर्गों के लिए उदाहरण पेश किया

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 11, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 363
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Man Kaur: अगर हौसला बुलंद हो तो उम्र सिर्फ संख्या मात्र रह जाती है। बढ़ती उम्र में लोग खुद को शारीरिक तौर पर कमजोर समझने लगते हैं। रिटायरमेंट के बाद बुजुर्ग अपने जीवन का अनुभव साझा करते हैं। लेकिन पटियाला की एक दादी ने कोई अनुभव साझा नहीं किया, बल्कि अपने जीवन को ही एक मिसाल बना दिया। यह कहानी है पटियाला की मन कौर की, जिन्होंने 100 साल की उम्र पार करते करते कई रिकॉर्ड तोड़े, 100 से ज्यादा मेडल अपने नाम किए और सबके लिए प्रेरणा बन गईं।

मन कौर का जन्म पंजाब के पटियाला में 1 मार्च 1916 को हुआ था। 93 साल की उम्र में सरदारनी मन कौर ने दौड़ना शुरू किया। उन्होंने ऐसी दौड़ लगाई कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी और भारत की पहचान बन गई। अपने करियर में कई पुरस्कार और सम्मान जीते। 100 साल की होते-होते उन्होंने ‘रनिंग क्विन आफ इंडिया’ का खिताब जीत लिया। मन कौर का निधन 105 वर्ष की आयु में 31 जुलाई 2021 में हुआ। इस दौरान उनका जीवन लोगों के लिए मिसाल बन गया। आइए जानते हैं मान कौर की कहानी , जिन्होंने जीता नारी शक्ति पुरस्कार।

Man Kaur का जीवन परिचय

मन कौर का जीवन इस बात का प्रतीक है कि जुनून और इच्छाशक्ति उम्र से कहीं बड़ी होती है। 93 वर्ष की उम्र में उन्होंने दौड़ना शुरू किया, वो भी तब जब अधिकतर लोग चलने में भी कठिनाई महसूस करते हैं। वह एक गृहिणी थीं, लेकिन बेटे गुरदेव सिंह के प्रेरणा देने पर उन्होंने मास्टर्स एथलेटिक्स में हिस्सा लेना शुरू किया। उनकी पहली ही दौड़ 100 मीटर की थी, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मन कौर की प्रमुख उपलब्धियां

101 साल की उम्र में मन कौर ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में 100 मीटर की रेस जीती थी। ऑकलैंड में आयोजित हुई वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स में मान कौर का दम देखकर सब हैरान रह गए। मान कौर ने यह रेस 1 मिनट 14 सेकेंड में पूरी की। यह मान कौर के करियर का 17वां गोल्ड मेडल था।

साल 2016 में अमेरिका के सैक्रामेंटो में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में भी मन कौर ने हिस्सा लिया और गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी साल सितंबर 2016 में कनाडा के वैंकूवर में हुई मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मान कौर ने 100 मीटर, 200 मीटर रेस, भाला फेंक, गोला फेंक में हिस्सा लेते हुए चार गोल्ड मेडल जीतकर देश के साथ साथ अपने शहर चंडीगढ़ का नाम भी रोशन किया था।

101 साल की उम्र में मन कौर ने जर्मनी में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स में गोल्ड हासिल किया। साथ ही 100 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मेडल जीते। साल 2019 में उन्हें भारत सरकार द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मन कौर का फिटनेस मंत्र

मन कौर ने अपने जीवन के पिछले 30 से अधिक वर्षों से कोई तली-भुनी चीज नहीं खाई। जंक फूड से दूरी और नियमित सैर ने उन्हें इस उम्र में भी एक्टिव रखा। वह रोज सुबह और शाम सैर व योग करती थीं। कई बार वह खुद से खाना भी बनाती थीं। मान कौर की दिनचर्या बहुत अनुशासित रहीं। वह हर दिन सुबह 5 बजे उठती थीं। अपने बेटे के साथ नियमित दौड़ का अभ्यास करती थीं। वह भोजन में पूरी तरह से हेल्दी डाइट लेती थीं। उनके आहार में घर का बना खाना, ड्राई फ्रूट्स, गेहूं का जूस आदि शामिल था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत—सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,450 के पार

April 21, 2026

‘परिसीमन के नाम पर महिला आरक्षण में देरी क्यों?’ जयराम रमेश ने सोनिया-राहुल के पत्र का किया जिक्र

April 21, 2026

डिजिटल अरेस्ट मामलों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोग भी बन रहे शिकार

April 20, 2026

Android यूजर्स सावधान! ये खतरनाक मैलवेयर आपके फोन पर कर सकता है पूरा कंट्रोल

April 1, 2026

Election Schedule Row: प्रियंका गांधी ने चुनाव कार्यक्रम पर उठाए सवाल, बोलीं- क्या BJP की सुविधा देखकर तय हुई मतदान की तारीख?

March 16, 2026

Fans Celebration: भारत की ऐतिहासिक जीत पर देशभर में जश्न, सड़कों पर उतरे फैंस; हर ओर दिखा जीत का उत्साह

March 9, 2026
Editors Picks

Pakistan Economic Fallout: ईरान जंग का पाकिस्तान पर डबल अटैक, महंगाई के बाद अब ईंधन संकट, PM शरीफ ने खुद कहा- ‘झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान’

May 1, 2026

Kota City Mall Fire: कोटा सिटी मॉल 7 दिन के लिए बंद, फायर सेफ्टी सिस्टम की होगी विस्तृत जांच

May 1, 2026

Mahtari Vandan Yojana में बड़ा अलर्ट: तुरंत कराएं KYC, नहीं तो कट सकता है नाम! आंगनबाड़ी से आ रहे फ़ोन

May 1, 2026

Chhattisgarh RTO Transfer: परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, RTO-ARTO अधिकारियों के तबादले, 10 दिन में जॉइनिंग अनिवार्य

May 1, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Pakistan Economic Fallout: ईरान जंग का पाकिस्तान पर डबल अटैक, महंगाई के बाद अब ईंधन संकट, PM शरीफ ने खुद कहा- ‘झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान’

May 1, 2026

Kota City Mall Fire: कोटा सिटी मॉल 7 दिन के लिए बंद, फायर सेफ्टी सिस्टम की होगी विस्तृत जांच

May 1, 2026

Mahtari Vandan Yojana में बड़ा अलर्ट: तुरंत कराएं KYC, नहीं तो कट सकता है नाम! आंगनबाड़ी से आ रहे फ़ोन

May 1, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.