19.1 C
Raipur
Monday, February 16, 2026
- Advertisement -

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन : राज्यपाल डेका ने कहा – युवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच

Must read

बिलासपुर। बहतराई आउटडोर स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का भव्य समापन गुरुवार को हुआ। समापन कार्यक्रम में प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अपने उद्बोधन में राज्यपाल रामेन डेका ने कहा, इस आयोजन से युवाओं की प्रतिभा को बड़ा मंच मिला।

- Advertisement -

आधी रात थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, ग्रामीणों ने रात भर काटा बवाल, खैरागढ़ पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल…

महोत्सव में 14 विधाओं में प्रदेशभर के युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। लोक, सूफी और आधुनिक संगीत के संगम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मीडिया से चर्चा करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ के युवाओं को हर प्रतिभा में मंच और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजनों से संयोजन का सीधा लाभ प्रदेश के लाखों युवाओं को मिल रहा है।

More articles

Latest article