Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Dhurandhar BO Collection: रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना का स्वैग, 1000 करोड़ क्लब में धुरंधर की धमाकेदार एंट्री!

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Dhurandhar
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Dhurandhar BO Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों से ही दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स हासिल किया और अब क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने अपनी रिलीज के 21 दिन पूरे कर लिए हैं। इसी बीच फिल्म की कमाई को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है, जिसने इंडस्ट्री में चर्चा तेज कर दी है। शुक्रवार 26 दिसंबर को ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने दावा किया कि फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

जियो स्टूडियो का दावा हुआ वायरल

फिल्म के प्रोडक्शन हाउस Jio Studios ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह का एक पोस्टर शेयर किया। इस पोस्टर पर लिखा था, ‘नियमों को फिर से लिख रहे हैं। 1006.7 करोड़।’ इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया, ‘1000 करोड़ क्लब में धमाकेदार एंट्री। ‘धुरंधर’ का क्रेज दुनिया भर में जारी है।’ इस पोस्ट में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अरुण रामपाल, अर्जुन सरा और राकेश बेदी समेत पूरी स्टारकास्ट को टैग किया गया था। साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर, प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और Jio Studios का भी जिक्र किया गया। यह पोस्ट कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने फिल्म की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाना शुरू कर दिया।

Swiggy Zomato Gig Workers Strike: न्यू ईयर की खुशी में अड़चन! गिग वर्कर्स की हड़ताल से रुक सकती है फटाफट डिलिवरी, जानें 10 अहम मांगें

ट्रेड एक्सपर्ट की रिपोर्ट क्या कहती है?

हालांकि इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की ताजा रिपोर्ट जियो स्टूडियो के दावे से थोड़ा अलग आंकड़े पेश करती है। Sacnilk ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में बताया कि फिल्म अभी 1000 करोड़ क्लब में पूरी तरह शामिल नहीं हुई है, लेकिन इससे बेहद करीब पहुंच चुकी है। Sacnilk के मुताबिक 21वें दिन यानी 25 दिसंबर तक ‘धुरंधर’ ने भारत में कुल 633.5 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 980 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी फिल्म अब भी 1000 करोड़ रुपये के आंकड़े से लगभग 20 करोड़ रुपये पीछे थी।

26 दिसंबर को पार होगा 1000 करोड़ का आंकड़ा?

हालांकि ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि क्रिसमस की छुट्टी के चलते फिल्म की कमाई में 25 दिसंबर को जबरदस्त उछाल देखा गया। इसी ट्रेंड को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि 26 दिसंबर के अंत तक ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को आधिकारिक रूप से पार कर लेगी। फिल्म को देश और विदेश, दोनों ही जगहों पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। खासकर मेट्रो सिटीज़ और ओवरसीज मार्केट में फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है, जिससे इसके लाइफटाइम कलेक्शन के और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

1000 करोड़ क्लब में शामिल चुनिंदा फिल्में

अगर ‘धुरंधर’ आधिकारिक तौर पर 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाती है तो यह उन चुनिंदा भारतीय फिल्मों की सूची में शुमार हो जाएगी जिन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब तक इस क्लब में शामिल फिल्मों में शामिल हैं-

  • ‘दंगल’ (2016): 2024 करोड़ रुपये
  • ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (2017): 1,800 करोड़ रुपये
  • ‘पुष्पा 2: द रूल’ (2024): 1,642 करोड़ रुपये
  • ‘RRR’ (2022): 1,300 करोड़ रुपये
  • ‘KGF: चैप्टर 2’ (2022): 1,200 करोड़ रुपये
  • ‘जवान’ (2023): 1,148 करोड़ रुपये
  • ‘कल्कि 2898 AD’ (2024): 1,100 करोड़ रुपये
  • ‘पठान’ (2023): 1,050 करोड़ रुपये

मेकर्स के दावे के अनुसार ‘धुरंधर’ ने 1006.7 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है और फिल्म की कमाई अभी भी जारी है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने ‘धुरंधर’ को 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर यह सफर कहां तक पहुंचती है और इसका फाइनल कलेक्शन क्या रहता है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

July 21, 2026

सलमान खान की तबीयत ठीक है? नए वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की चिंता, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

July 20, 2026

India’s Got Latent 2 Controvercy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में बिहार की टीचर के बयान पर बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी ‘मैन-हेटर’ बहस

July 19, 2026

Malaika Arora: ग्रीस में मिस्ट्री मैन संग मलाइका अरोड़ा का वेकेशन, समंदर किनारे रोमांटिक अंदाज ने बढ़ाई हलचल

July 18, 2026

लाशों के बीच दिखे प्रभास, ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर आउट, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

July 17, 2026

Priyanka Chopra And Nick Jonas: प्रियंका से भी आगे निक जोनास! बॉलीवुड के हर गॉसिप पर रखते हैं नजर, बताई बी-टाउन सेलेब्स में दिलचस्पी की वजह

July 16, 2026
Editors Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.