Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 12, 2026

छठ पूजा की खरीदारी अब होगी आसान, घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं फल, पूजा सामग्री और प्रसाद का सामान

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, November 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Gunmaaster G9 Trailer: ‘गनमास्टर G9’ के ट्रेलर में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार छाया, अपारशक्ति खुराना ने भी बटोरी सुर्खियां

The Janta NewsBy The Janta NewsNovember 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 164
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी के फैंस के लिए खुशखबरी है। उनकी आगामी फिल्म ‘गनमास्टर G9’ का ट्रेलर बुधवार, 11 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। एक्शन, रोमांस और इमोशन से भरपूर इस ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान एक बार फिर अपने गैंगस्टर और लवर बॉय वाले अंदाज में दिखाई देने वाले हैं।

इमरान हाशमी और निर्देशक आदित्य दत्त इससे पहले ‘आशिक बनाया आपने’ और ‘दिल दिया है’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। अब करीब दो दशक बाद दोनों की जोड़ी ‘गनमास्टर G9’ के जरिए पर्दे पर वापसी कर रही है।

CG Crime: जिला पंचायत अध्यक्ष को इंस्टाग्राम पर मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

2 मिनट 41 सेकंड के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का तड़का

‘गनमास्टर G9’ का ट्रेलर करीब 2 मिनट 41 सेकंड का है। इसमें इमरान हाशमी का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जिसका अतीत और वर्तमान उसकी जिंदगी में कई मुश्किलें खड़ी करते हैं। कहानी में एक्शन के साथ भावनात्मक पहलू भी देखने को मिलते हैं।

इमरान और जेनेलिया डिसूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री भी ट्रेलर का खास आकर्षण है। हालांकि, जेनेलिया को स्क्रीन पर ज्यादा समय नहीं मिला है, लेकिन अपनी मौजूदगी से वह दर्शकों का ध्यान खींचती हैं। दमदार डायलॉग्स और एक्शन सीन्स ने ट्रेलर को और दिलचस्प बना दिया है।

अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से बढ़ेगा रोमांच

फिल्म में अपारशक्ति खुराना विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में उनका अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। वहीं, इमरान हाशमी और अपारशक्ति के बीच जबरदस्त भिड़ंत भी देखने को मिलती है। दोनों कलाकारों के बीच टकराव फिल्म की कहानी में रोमांच बढ़ाने वाला है।

इमरान एक बार फिर गैंगस्टर के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे पर्दे पर देखने के लिए उनके प्रशंसक उत्साहित हैं। इससे पहले फिल्म की शूटिंग के दौरान इमरान का एक खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान स्टंट के वक्त उनकी SUV पलट गई थी, जिसके बाद उनके फैंस ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी ‘गनमास्टर G9’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि इसी दिन आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ भी रिलीज होने वाली है।

ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। खास तौर पर आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना की फिल्मों की एक ही दिन रिलीज होने से दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। अब देखना होगा कि इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ सिनेमाघरों में दर्शकों को कितना पसंद आती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 12, 2026

छठ पूजा की खरीदारी अब होगी आसान, घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं फल, पूजा सामग्री और प्रसाद का सामान

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, 11 से 18 नवंबर तक होंगे कई आयोजन, जानें क्या है खास

November 12, 2026

छठ पूजा पर यात्रियों को रेलवे की सौगात, रायपुर होकर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा शेड्यूल

November 12, 2026

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, ग्रुप हेड से टेरिटरी हेड तक 837 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

November 12, 2026
Editors Picks

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 12, 2026

छठ पूजा की खरीदारी अब होगी आसान, घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं फल, पूजा सामग्री और प्रसाद का सामान

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर को मनेगा जनजातीय गौरव दिवस, 11 से 18 नवंबर तक होंगे कई आयोजन, जानें क्या है खास

November 12, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

RTE Rules 2026: छत्तीसगढ़ में बदले प्रवेश के नियम, अब दूरी के चलते नहीं अटकेगा बच्चों का दाखिला

November 12, 2026

स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का डंका, बिल्हा देश में अव्वल; बिलासपुर और रायपुर को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 12, 2026

छठ पूजा की खरीदारी अब होगी आसान, घर बैठे ऑनलाइन मंगाएं फल, पूजा सामग्री और प्रसाद का सामान

November 12, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.