Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

ChatGPT का नया कमाल! अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

August 16, 2026

Govinda reaction to Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘अपनी हद में रहिए’

August 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, August 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
प्रॉपर्टी
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

रायपुर : छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में अब प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने की सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय स्वशासन को आधुनिक बनाने और नागरिकों को बिना दफ्तर गए सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने यह व्यवस्था शुरू की है। इससे लोग घर, कार्यालय या किसी भी स्थान से अपनी सुविधा के अनुसार संपत्ति कर का भुगतान कर सकते हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद संपत्ति कर जमा करने के लिए अब नगर निगम या नगर पालिका कार्यालयों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं रह गई है। विभाग ने इस वर्ष अगस्त में बड़ी पहल करते हुए 46 नए नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स सुविधा शुरू की। पहले यह सुविधा केवल सात नगर निगम—रायपुर, दुर्ग, रिसाली, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में ही थी।

भारत ने चिनाब नदी पर नई परियोजना को दी मंजूरी, पाकिस्तान का सिंधु समझौते पर राग जारी
अगस्त 2025 में बीरगांव, भिलाई-चरोदा और धमतरी नगर निगमों के साथ 43 नगर पालिकाओं में भी यह सेवा शुरू की गई। जीआईएस आधारित प्रॉपर्टी टैक्स लाइव पोर्टल के माध्यम से अब प्रदेश के कुल 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन भुगतान संभव हो गया है। खास बात यह है कि कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर, किरंदुल, बड़े बचेली, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, जशपुर, बलरामपुर, सूरजपुर, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर और शिवपुर चरचा जैसे दूरस्थ नगरों में भी नागरिक बड़ी संख्या में ऑनलाइन टैक्स जमा कर रहे हैं।

बिलासपुर में आयोजित ‘स्वच्छता संगम’ के दौरान 12 अगस्त को 43 नगर पालिकाओं के लिए इस जीआईएस आधारित पोर्टल को लॉन्च किया गया था। तब से तिल्दा-नेवरा, गोबरानवापारा, आरंग, गरियाबंद, बलौदाबाजार, भाटापारा, महासमुंद, बागबहरा, सराईपाली, कुम्हारी, अहिवारा, जामुल, बालोद, दल्लीराजहरा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा सहित कई नगर पालिकाओं में यह सुविधा सक्रिय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नागरिकों को पारदर्शी, सरल और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े रहने से मुक्ति मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ जिलों तक डिजिटल सुविधाएं पहुंचना स्थानीय स्वशासन के आधुनिकीकरण और ‘डिजिटल छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में अहम उपलब्धि है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से लाखों शहरी नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है। ऑनलाइन प्रणाली से समय की बचत, पारदर्शिता में वृद्धि और भ्रष्टाचार की संभावनाओं में कमी आई है। सरकार का लक्ष्य है कि शहरी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन और नागरिक-केंद्रित बनाया जाए, ताकि हर परिवार को सुविधा, पारदर्शिता और समय की बचत का लाभ मिल सके।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

CG High Court Verdict: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला – बिना शादी साथ रहने वाली महिला को भी मिल सकता है भरण-पोषण का अधिकार

August 16, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026

छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

August 15, 2026
Editors Picks

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

ChatGPT का नया कमाल! अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

August 16, 2026

Govinda reaction to Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘अपनी हद में रहिए’

August 16, 2026

बिस्किट, चिप्स और इंस्टेंट फूड खाने से पहले जान लें ये जरूरी बात, सेहत पर पड़ सकता है असर

August 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG College Admission: छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

August 16, 2026

ChatGPT का नया कमाल! अब Computer पर आपकी हर एक्टिविटी रखेगा याद, जानें Computer History फीचर की पूरी जानकारी

August 16, 2026

Govinda reaction to Sunita Ahuja: सुनीता आहूजा के ‘शुगर डैडी’ बयान पर भड़के गोविंदा, बोले- ‘अपनी हद में रहिए’

August 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.