Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.64 लाख क्विंटल के पार, बालोद जिला सबसे आगे

November 17, 2026

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, November 17
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Dhurandhar Collection Day 23: 1000 करोड़ के क्लब में ‘धुरंधर’ की एंट्री, 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर

The Janta NewsBy The Janta NewsDecember 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Dhurandhar
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Dhurandhar Box Office Collection Day 23: यह कहना गलत नहीं होगा कि यह साल फिल्म ‘धुरंधर‘ के नाम रहा है. क्योंकि बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की इस फिल्म ने सिनेमा जगत में वह इतिहास रचा है, जिसे अब तक कुछ चुनिंदा फिल्में ही हासिल कर पाई हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अपने शुरुआती दिनों से ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए इसने कई सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आज इस जासूसी थ्रिलर फिल्म का चौथा शनिवार है और कमाई के मामले में यह रुकने का नाम नहीं ले रही है.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 23

दरअसल, आज फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज का 23वां दिन है और इसकी कमाई में एक बार फिर जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के दबदबे के आगे अन्य फिल्मों को काफी ठंडा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हाल ही में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को दर्शकों ने पूरी तरह से नकार दिया है. ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 11 बजे तक ‘धुरंधर’ ने अपने 23वें दिन 1.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, उसे देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने चौथे रविवार को 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के 53 नगरीय निकायों में ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर सकेंगे नागरिक

धुरंधर बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

अभी तक बॉलीवुड सिनेमा की जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें ‘धुरंधर’ सबसे आगे निकल चुकी है. जानकारी के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की इस फिल्म का कलेक्शन पिछले 22 दिनों में 683.8 करोड़ रुपये हो चुका है. वहीं, शनिवार को शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इसने 15 करोड़ रुपये कमाए. जिससे ‘धुरंधर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे तीसरे अभिनेता बन गए हैं, जिनकी फिल्म ‘धुरंधर’ 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है. उनसे पहले केवल आमिर खान और शाहरुख खान की फिल्में ही यह मुकाम हासिल कर पाई हैं. बता दें कि शाहरुख खान ने अपने करियर में दो बार इस आंकड़े को पार किया है.

इन फिल्मों ने किया 1000 करोड़ के आंकड़े को पार

  1. दंगल (आमिर खान)
  2. पठान (शाहरुख खान)
  3. जवान (शाहरुख खान)
  4. धुरंधर (रणवीर सिंह)
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

Box Office Clash: 20 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका! धनुष से जैकी श्रॉफ तक, 6 फिल्मों की होगी टक्कर

November 17, 2026

‘पंचायत 5’ के लिए करना होगा लंबा इंतजार! 2026 में रिलीज नहीं होगी सीरीज, मेकर्स ने दिया बड़ा अपडेट

November 16, 2026

Bigg Boss 20: स्काउट ने घर में मुंडवाया सिर, गौहर खान और पवित्रा पुनिया ने लव गिल को लगाई फटकार

November 15, 2026

समरीन कौर ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, आशीष चंचलानी से 4 साल से नहीं हुई बात, कहा- बंद करो कहानी बनाना

November 14, 2026

Bigg Boss 20: माही विज के विवाद में 7 साल की बेटी तारा का जिक्र, जय भानुशाली ने बिग बॉस 20 को लेकर जताई नाराजगी

November 13, 2026

Gunmaaster G9 Trailer: ‘गनमास्टर G9’ के ट्रेलर में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार छाया, अपारशक्ति खुराना ने भी बटोरी सुर्खियां

November 12, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.64 लाख क्विंटल के पार, बालोद जिला सबसे आगे

November 17, 2026

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन शुरू, 11 हेल्थकेयर कोर्स में मिलेगा दाखिले का मौका

November 17, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का आंकड़ा 5.64 लाख क्विंटल के पार, बालोद जिला सबसे आगे

November 17, 2026

राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान

November 17, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.