Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

अगर करना है ट्रेन से सफर, पहले जान लें: 216 स्पेशल ट्रेनों की नई तारीखें, रूट और बुकिंग अपडेट

July 6, 2026

Chhattisgarh Rain Alert: आज भी बरसेंगे बादल! रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, दो दिन बाद राहत के आसार

July 6, 2026

Sarkari Naukri 2026 : फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! UPSC ने निकाली 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता

July 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, July 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने चुनी पर्पल कांजीवरम साड़ी, 9वीं बार बजट पेश कर बनाया रिकॉर्ड

The Janta NewsBy The Janta NewsFebruary 1, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
सीतारमण
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Budget 2026: आज यानी 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2026 का बजट पेश किया. इस विशेष अवसर पर वे तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनकर कर्तव्य पथ पहुंचीं, जिसमें बैंगनी (पर्पल) रंग की चमक और सुनहरा बॉर्डर विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. बतौर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार 9वां बजट है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. हर साल की तरह इस बार भी उनकी साड़ी का चुनाव न केवल चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि इसे भारतीय परंपरा और सांस्कृतिक विविधता के प्रति उनके सम्मान के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है.

साल 2026 में वित्त मंत्री किस राज्य की साड़ी पहनी?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी का चुनाव हर बार देश को एक खास संदेश देता है, जो भारत की हथकरघा विरासत, क्षेत्रीय कला और सांस्कृतिक विविधता को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का कार्य करता है. इस बार उन्होंने तमिलनाडु की प्रसिद्ध कांजीवरम सिल्क साड़ी चुनी है. बैंगनी रंग और सुनहरे बॉर्डर वाली इस साड़ी का चयन न केवल भारतीय कारीगरी का सम्मान है, बल्कि यह महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के संकल्प की ओर भी एक संकेत माना जा रहा है.

बैंगनी रंग की साड़ी का मतलब क्या है?

  • निर्मला सीतारमण की बैंगनी (पर्पल) साड़ी को केवल एक पहनावा नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, न्याय और समानता के संदेश के रूप में देखा जा रहा है.
  • यह रंग वैश्विक स्तर पर नारी अधिकार आंदोलनों का प्रतीक है, इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि इस बजट में महिलाओं के लिए बड़े प्रावधान हो सकते हैं.
  • यह चुनाव इस बात की ओर इशारा करता है कि सरकार महिला केंद्रित शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और आर्थिक स्वावलंबन की योजनाओं पर विशेष जोर दे सकती है.

साल 2025 बजट

निर्मला सीतारमण साल 2025 का बजट पेश करते समय भारतीय पारंपरिक लोक कला को सम्मान देते हुए एक ऑफ-व्हाइट मधुबनी साड़ी पहनी थीं, जिस पर मछली जैसे खास रूपांकन बने हुए थे. यह साड़ी उन्हें सुप्रसिद्ध कलाकार और पद्म श्री विजेता दुलारी देवी ने उपहार के तौर पर भेंट की थी. इस साड़ी को पहन कर वित्त मंत्री ने न केवल बिहार की सांस्कृतिक विरासत को देश के सामने प्रदर्शित किया, बल्कि भारतीय हथकरघा परंपरा को भी एक सशक्त वैश्विक मंच प्रदान किया.

साल 2024 बजट

निर्मला सीतारमण ने साल 2024 का बजट पेश करते समय पश्चिम बंगाल की राजकीय पहचान वाली एक नीली तुसार रेशम साड़ी पहनी थी, जिस पर हाथ से की गई बारीक कंथा कढ़ाई का शानदार काम था. इस पहनावे के जरिए उन्होंने भारत की क्षेत्रीय बुनाई कला और उन कुशल कारीगरों के हुनर को सम्मान दिया, जो बंगाल की पारंपरिक कला को आज भी जीवित रखे हुए हैं.

साल 2023 बजट

  • बजट 2023 के मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दक्षिण के कर्नाटक राज्य की प्रसिद्ध इलकल हथकरघा रेशमी साड़ी पहनी थी, जो गहरे लाल रंग की थी.
  • इस साड़ी के काले बॉर्डर पर सोने की जरी का काम और पारंपरिक कसूती कढ़ाई की गई थी, जिसमें रथ, मोर और कमल जैसे सुंदर रूपांकन उकेरे गए थे.
  • यह शानदार पहनावा न केवल भारतीय क्लासिक शैली का बेहतरीन उदाहरण था, बल्कि इसके माध्यम से उन्होंने कर्नाटक की क्षेत्रीय कला और हथकरघा कारीगरों के कौशल को भी सम्मान दिया और पहचान दिया.

साल 2022 बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022 के आम बजट के दौरान ओडिशा की पारंपरिक बोमकाई साड़ी पहनी थी, जो गहरे भूरे और मैरून रंगों के सुंदर मेल से बनी थी. इस साड़ी में चांदी की जरी का काम और बारीक रूपांकन थे, जो ओडिशा की सदियों पुरानी बुनाई कला को दर्शाते हैं.

साल 2021 बजट

निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 के लिए तेलंगाना की प्रसिद्ध पोचमपल्ली इक्कट सिल्क साड़ी चुनी थी, जिसका लाल और ऑफ-व्हाइट रंग के साथ हरा बॉर्डर भारतीय शिल्प का अद्भुत मेल था. इस साड़ी पर बने ज्यामितीय डिजाइन भारत की समृद्ध बुनाई परंपरा और कारीगरी की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं.

साल 2020 बजट

साल 2020 में महामारी का दौर था. इस समय निर्मला सीतारमण ने समृद्धि और आशा के प्रतीक वाली पीली रेशमी साड़ी पहन कर साल का बजट पेश की थीं, जिसका हरा बॉर्डर आर्थिक सुधार का संदेश दे रहा था.

साल 2019 बजट

साल 2019 में अपना पहला बजट बतौर बित्त मंत्री पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने सुनहरी बॉर्डर वाली चमकीली गुलाबी मंगलगीरी साड़ी पहनी थी, जो उनके आत्मविश्वास और भारतीय परंपरा के प्रति उनके सम्मान को दर्शाती थी.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News
  • Website

Related Posts

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

July 5, 2026

Khamenei Funeral Updates: खामेनेई को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी लाखों की भीड़, भारत समेत 100 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल

July 4, 2026

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के जनाजे में भी नहीं जाएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा! जानिए आखिर किस बात का है सबसे बड़ा डर

July 3, 2026

एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के एंटेना पर चढ़ा कपल, बैनर लहराया; पुलिस ने मौके पर किया गिरफ्तार… जानें क्या लिखा था

July 2, 2026

छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा: 156 खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी, चयन प्रक्रिया पूरी

July 1, 2026

Europe Heatwave Deaths 2026: यूरोप में गर्मी का कहर! फ्रांस में हीटवेव से 1000 मौतें, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

June 30, 2026
Editors Picks

अगर करना है ट्रेन से सफर, पहले जान लें: 216 स्पेशल ट्रेनों की नई तारीखें, रूट और बुकिंग अपडेट

July 6, 2026

Chhattisgarh Rain Alert: आज भी बरसेंगे बादल! रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, दो दिन बाद राहत के आसार

July 6, 2026

Sarkari Naukri 2026 : फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! UPSC ने निकाली 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता

July 6, 2026

CG New Medical College: यहां खुलेगा 100 सीटों वाला MBBS मेडिकल कॉलेज, 300 बेड के आधुनिक अस्पताल की भी सौगात

July 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

अगर करना है ट्रेन से सफर, पहले जान लें: 216 स्पेशल ट्रेनों की नई तारीखें, रूट और बुकिंग अपडेट

July 6, 2026

Chhattisgarh Rain Alert: आज भी बरसेंगे बादल! रायपुर सहित कई इलाकों में बारिश की चेतावनी, दो दिन बाद राहत के आसार

July 6, 2026

Sarkari Naukri 2026 : फार्मेसी और मेडिसिन ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खुशखबरी! UPSC ने निकाली 186 ड्रग्स इंस्पेक्टर भर्ती, जानें सैलरी और योग्यता

July 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.