Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 11
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 168
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नेपाल: नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गोरखा जिले में रविवार, 11 अक्टूबर की सुबह बूढ़ी गंडक नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण कई गांव प्रभावित हुए हैं। नदी की तेज धारा अपने साथ मिट्टी, पत्थर और बड़े-बड़े पेड़ बहाकर लाई, जिससे रास्ते में आने वाले घरों, पुलों और निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना के बेस कैंप को भारी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, करीब 100 मकानों के बहने की आशंका है। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए हेलिकॉप्टर तैनात किया है।

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

छह गांव पालिकाओं में भारी नुकसान

गोरखा जिले के दोभान, घट्टेखोला, जगत, सल्लेरी, चुमानुबरी और धार्चे गांव पालिका में बाढ़ से व्यापक नुकसान की खबर है। बाढ़ के कारण चुमानुबरी से न्याकचेत-सिर्दिबास को जोड़ने वाला पुल भी बह गया है। इसके अलावा छोटे-बड़े करीब आधा दर्जन पुलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

सल्लेरी में निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजना का बेस कैंप भी बाढ़ की चपेट में आ गया। नदी की तेज धारा कैंप को बहा ले गई। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जनहानि के संबंध में आधिकारिक आंकड़े सामने आना बाकी हैं।

#WATCH | Nepal's National Disaster Risk Reduction & Management Authority releases aerial pictures of flood-affected areas in Gorkha.

(Source: NDRRMA) https://t.co/gEM4ooTdKM pic.twitter.com/QPe6slfD69

— ANI (@ANI) October 11, 2026

सुबह 4 बजे के करीब आई बाढ़

गोरखा जिले के प्रमुख जिला अधिकारी धर्मेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार, बाढ़ रविवार सुबह करीब 4 बजे आई। शुरुआती जानकारी में लगभग 100 घरों के बहने की आशंका जताई गई है।

नेपाल के गृह मंत्री सूदन गुरुंग के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालना और नुकसान का आकलन करना है।

NDRRMA ने जारी किया बाढ़ अलर्ट

नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) ने 11 अक्टूबर को बाढ़ की चेतावनी जारी की थी। बाढ़ पूर्वानुमान विभाग ने सुबह 6:40 बजे अलर्ट जारी कर लोगों को बूढ़ी गंडक नदी और आसपास के संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी।

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

अथॉरिटी ने त्रिशूली दोभान तक नदी के आसपास न जाने और पानी का स्तर सामान्य होने तक ऊंचे स्थानों पर रहने की अपील की। नदी के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

अगस्त की बाढ़ के बाद फिर बढ़ी चिंता

नेपाल में इससे पहले 26 अगस्त को भी भीषण बाढ़ आई थी। उस दौरान भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और चितवन समेत कई जिले प्रभावित हुए थे।

अब गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में आई ताजा बाढ़ ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है। प्रशासन की ओर से नुकसान और संभावित जनहानि का विस्तृत आकलन किए जाने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

October 11, 2026

Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

October 11, 2026

Navratri Bhog List 2026: नवरात्रि में किस दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं कौन-सा प्रसाद? जानें नौ दिनों के भोग और पूजा का महत्व

October 11, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.