नई दिल्ली : सलमान खान वरुण धवन के साथ फिल्म बेबी जॉन में नजर आए थे। हाल ही में वरुण ने रिवील किया कि आखिर किस वजह से भाईजान ने उन्हें रात के 2 बजे कॉल किया था। वरुण धवन को बॉर्डर 2 के टीजर और ट्रेलर रिलीज के दौरान काफी ट्रोलिंग सहनी पड़ी थी। सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना सहने के बीच वरुण पर्सनल बैटल से भी गुजर रहे थे।
ट्रोलिंग के बीच ICU में थे वरुण धवन
दरअसल, वरुण धवन के पिता डेविड धवन की अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उन्हें ICU में भर्ती कराया गया था। इस बीच उन्हें सलमान खान से दो बार कॉल आए, जिसके बारे में उन्होंने बात की है। एक बार तो भाईजान ने एक्टर को रात के 2 बजे कॉल किया था।
बुरे वक्त में वरुण संग खड़े रहे सलमान
वरुण धवन ने बताया कि जब वह ट्रोल हो रहे थे और उनके पिता ICU में एडमिट थे, तब कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें इमोशनल सपोर्ट किया। इनमें से एक सलमान खान भी थे। मुंबई में आयोजित स्पेशल प्रेस कॉन्फ्रेंस में वरुण धवन ने कहा-
सलमान खान ने 2 बजे कॉल कर क्या कहा?
बॉर्डर 2 की रिलीज से पहले ही नहीं, बल्कि इस फिल्म की रिलीज के बाद भी सलमान खान ने वरुण धवन को कॉल किया और वो भी रात के 2 बजे। इस बारे में वरुण ने बताया-
उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि वह हम सबके लिए बहुत खुश हैं। फिर उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो मेरे दिल के बहुत करीब है। रात के 2 बज रहे थे और यह सुनकर मैं अपने बिस्तर पर खड़ा हो गया। उन्होंने कहा, ‘मुझे तुम पर गर्व है, बेटा।’ वह मेरे लिए बहुत ही अहम पल था, क्योंकि वह आसानी से लोगों की तारीफ नहीं करते।
बता दें कि वरुण धवन को बॉर्डर 2 के लिए आलोचना भी मिली और रिलीज के बाद खूब तारीफ भी मिली। अनुराग सिंह निर्देशित फिल्म ने करीब 450 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।







