Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी के दिन पशुवध गृह और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध

September 3, 2026

Nepal Flood Update: नेपाल में तबाही के बाद हजारों लोग लापता, बड़ी संख्या में शव बरामद; सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा

September 3, 2026

Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

September 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, September 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Iran Attack Iraq: बगदाद में बड़ा हमला – ईरान ने US एंबेसी और होटल को बनाया निशाना, तेल क्षेत्र पर ड्रोन अटैक से मचा हड़कंप

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Iran
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Iran Attack Iraq: मध्य पूर्व में जंग तेज होती जा रही है। अमेरिका, इजरायल और ईरान में बढ़ते संघर्ष के बीच इराक में भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार सुबह बगदाद में अमेरिकी दूतावास और अल-रशीद होटल पर ड्रोन हमले हुए। जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं उसके मुताबिक एयर डिफेंस सिस्टम दूतावास के पास एक प्रोजेक्टाइल या मिसाइल को रोकते हुए दिख रहा है। इराक के गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि अल-रशीद होटल पर एक ड्रोन ऊपरी हिस्से से टकराया, लेकिन किसी की जान नहीं गई और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। दक्षिणी इराक में मौजूद मजनून तेल क्षेत्र पर भी हमला हुआ है।

पहले ही मार गिराए गए ड्रोन

इराकी सुरक्षा सूत्रों और अनादोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 4 ड्रोन दूतावास को निशाना बनाने की कोशिश में थे, लेकिन इराकी हवाई रक्षा ने उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही मार गिराया। एक ड्रोन अबू नुवास स्ट्रीट पर और दूसरा ग्रीन जोन में दूतावास के पास गिरा।  अल जजीरा के अनुसार, बगदाद हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिक केंद्र पर रॉकेटों से हमला हुआ। ये हमले ईरान समर्थित प्रॉक्सी की ओर से किए गए थे।

UAE में ड्रोन अटैक

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फुजैरा तेल क्षेत्र और शाह गैस क्षेत्र में ड्रोन हमलों से 2 अलग-अलग जगहों पर आग लग गई। इन घटनाओं के बाद UAE ने अपने हवाई क्षेत्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। फुजैरा ऑयल इंडस्ट्री जोन में ड्रोन हमले से बड़ी आग लगी, जिसके बाद कुछ ऑयल लोडिंग ऑपरेशंस रोक दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन क्षति का आकलन जारी है।

सऊदी अरब ने इंटरसेप्ट किए ड्रोन

सऊदी रक्षा मंत्रालय ने भी पूर्वी प्रांत और रियाद क्षेत्र में कई ड्रोनों को सफलतापूर्वक रोककर नष्ट किया। रिपोर्टों में 7 से 34 तक ड्रोनों का जिक्र है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा अभियानों के तहत नष्ट किए गए। UAE के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। दोनों ने इन हमलों को क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया, साथ ही ईरानी हमलों को संप्रभुता का उल्लंघन करार दिया।

कब और कैसे शुरू हुई जंग?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग 28 फरवरी 2026 से तब शुरू हुई थी जब अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त रूप से ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए थे। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल क्षमता को नष्ट करना है। ईरान ने भी  पलटवार करते हुए खाड़ी देशों UAE, बहरीन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Nepal Flood Update: नेपाल में तबाही के बाद हजारों लोग लापता, बड़ी संख्या में शव बरामद; सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा

September 3, 2026

Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

September 3, 2026

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026

Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया सामने, देखिए आखिर हुआ क्या था

August 31, 2026

Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

August 30, 2026
Editors Picks

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी के दिन पशुवध गृह और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध

September 3, 2026

Nepal Flood Update: नेपाल में तबाही के बाद हजारों लोग लापता, बड़ी संख्या में शव बरामद; सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा

September 3, 2026

Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

September 3, 2026

स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट! छत्तीसगढ़ में 158 मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

September 3, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

छत्तीसगढ़ में जन्माष्टमी के दिन पशुवध गृह और मांस की दुकानें रहेंगी बंद, शराब बिक्री पर भी प्रतिबंध

September 3, 2026

Nepal Flood Update: नेपाल में तबाही के बाद हजारों लोग लापता, बड़ी संख्या में शव बरामद; सामने आया लेटेस्ट आंकड़ा

September 3, 2026

Champions Trophy 2027: 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भारत को, पाकिस्तान को नहीं मिली जगह; जानें वजह

September 3, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.