Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IGKV पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

September 6, 2026

Chhattisgarh News: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

September 6, 2026

शादी समारोह में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

September 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 6
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » India
India

RBSE 10th Result 2026: 94.23% स्टूडेंट्स पास, राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट

The Janta NewsBy The Janta NewsMarch 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
RBSE
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने दोपहर एक बजे बोर्ड मुख्यालय अजमेर में कंप्यूटर का बटन दबाकर कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया। बता दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब परीक्षा समाप्त होने के मात्र 23 दिनों के भीतर नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

तैयारियों की रफ्तार और अनुशासन

बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने बताया, इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चली थीं। राज्य भर में कुल 6,195 केंद्रों पर विषयवार परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। रिकॉर्ड समय में कॉपियों की जांच करने के लिए 30 हजार से ज्यादा परीक्षकों को तैनात किया गया था, जिन्होंने दिन-रात काम करके इस उपलब्धि को संभव बनाया। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।

इस बार ऐसा है रिजल्ट…

  • 2025 से इस बार कुल परिणाम 1.17 प्रतिशत ज्यादा रहा है
  • दसवीं का कुल परिणाम प्रतिशत 94.23
  • छात्रों का परिणाम प्रतिशत 93.63
  • कुछ छात्रा उत्तीर्ण प्रतिशत 94.90

पिछले सात सालों का कैसा रहा रिजल्ट

  • साल 2025 में 93.06%
  • साल 2024 में 93.03%
  • साल 2023 में 90.49%
  • साल 2022 में 82.89%
  • साल 2021 में 99.56%
  • साल 2020 में 80.64%
  • साल 2019 में 79.85%

साल वाइज रिजल्ट जारी करने में कितने दिन लगे

  • साल 2025 में 4 अप्रैल से 28 मई- 55 दिन
  • साल 2024 में 30 मार्च से 29 मई- 59 दिन
  • साल 2023 में 11 अप्रैल से 1 जून- 50 दिन
  • साल 2022 में 26 अप्रैल से 13 जून- 49 दिन
  • साल 2021 में परीक्षा नहीं हुई कोरोना की वजह से, दोबारा परीक्षा हुई 30 जुलाई से
  • साल 2020 में 30 जून से 28 जुलाई- 29 दिन
  • साल 2019 में 27 मार्च से 3 जून- 69 दिन

फैक्ट फाइल: एक नजर में

  • सेकंडरी (10वीं) में कुल पंजीकृत विद्यार्थी: 10,68,109
  • प्रवेशिका में पंजीकृत विद्यार्थी: 7,817
  • कुल परीक्षक: 30,000+
  • कुल परीक्षा केंद्र: 6,195

10वीं में 94.23% बच्चे पास, 93.63% छात्र तो 94.90 फीसदी छात्राएं सफल

इस बार कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.90% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इससे साफ है कि इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की प्रवेशिका परीक्षा 2026 के लिए कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बता दें कि इनमें 499 छात्र और 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% रहा, जबकि 85.77% छात्र और 85.33% छात्राएं सफल रहीं।

अब साल में दो बार होगी परीक्षा

परिणाम घोषणा के साथ ही आगामी सत्र 2026-27 के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई है। अब 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। इसमें पहली परीक्षा सभी के लिए अनिवार्य होगी, जबकि दूसरी परीक्षा ऐच्छिक रखी गई है। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को कम करना और उन्हें अपना स्कोर सुधारने का एक और मौका देना है। समय पर परिणाम जारी होने से अब छात्र 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में बिना किसी देरी के प्रवेश ले सकेंगे। शिक्षा मंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

World New Map: UN ने बदला दुनिया का नक्शा! छोटा दिखेगा अमेरिका-यूरोप, विशाल नजर आएगा अफ्रीका, जानें भारत पर असर

September 6, 2026

Ketan Agarwal Murder Case: केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा! सिया-चेतन के बाद दोस्त रितेश गिरफ्तार, जानता था पूरा मर्डर प्लान

September 6, 2026

Aaj Ka Rashifal 6 September 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानें भविष्यफल

September 6, 2026

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, अब तक 1,344 लोगों की मौत; 4,898 लोग अब भी लापता

September 5, 2026

ब्लू ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में मनाई जन्माष्टमी, 8 महीने की बेटी बनी राधा

September 5, 2026

Train Alcohol Rules: ट्रेन में शराब की बोतल ले जा सकते हैं या नहीं? जानिए रेलवे का नियम

September 5, 2026
Editors Picks

IGKV पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

September 6, 2026

Chhattisgarh News: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

September 6, 2026

शादी समारोह में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

September 6, 2026

Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज की कर दी धुनाई, चौकों-छक्कों की लगाई झड़ी, देखें VIDEO

September 6, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IGKV पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अब Password Protected E-Mail से भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र

September 6, 2026

Chhattisgarh News: सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, नक्सल डंप से पिस्टल-वॉकी-टॉकी और विस्फोटक बरामद

September 6, 2026

शादी समारोह में भीषण अग्निकांड, जिंदा जले 22 लोग; संकरे गलियारे ने रोकी बाहर निकलने की राह

September 6, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.