Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

Israel Airstrikes In Beirut: युद्धविराम के बीच इजरायल का बड़ा हमला, बेरूत में बमबारी, 112 लोगों की मौत, 800 से ज्यादा घायल

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 9, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Israel
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Israel Airstrikes In Beirut: इजरायल और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा हुए कुछ ही घंटे बीते थे कि बुधवार दोपहर इजरायल ने अचानक लेबनान की राजधानी बेरूत में हमला कर दिया। बेरूत के घनी आबादी वाले इलाकों, जहां लोग रहते हैं और दुकानें-कारोबार चलते हैं, उन पर बिना किसी चेतावनी के हवाई हमले किए गए। इजरायल ने साफ कहा है कि ईरान के साथ जो सीजफायर हुआ है, वह लेबनान में ईरान के समर्थन वाले हिजबुल्लाह गुट के खिलाफ उसकी लड़ाई पर लागू नहीं होता है।

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों पर हुए हमले

समझौते में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान ने कहा था कि ईरान के साथ 2 हफ्ते का युद्धविराम इजरायल को लेबनान में भी हमले रोकने के लिए बाध्य करता है। लेकिन, इजरायल ने इस बात को नहीं माना है। इजरायली सेना ने मध्य बेरूत, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी में बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। मात्र 10 मिनट के अंतराल में हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया है। इजरायली सेना ने इसे इस पूरे युद्ध का सबसे बड़ा हमला बताया है।

इजरायली हमलों से मची भगदड़

हमलों के बाद बेरूत के कई इलाकों में आसमान में घने काले धुएं के गुबार उठते दिखे। एक आवासीय इमारत में आग लग गई और कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लेबनान पर इजरायली हमलों में कम से कम 112 लोग मारे गए हैं और कम से कम 837 लोग घायल भी हुए हैं। कई हमले ऐसे व्यस्त इलाकों में हुए जहां दुकानें और बाजार थे। इससे सड़कों पर लोगों में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इजरायली सेना का दावा 

इजरायली सेना ने दावा किया कि उन्होंने हिजबुल्लाह के मिसाइल लॉन्च करने वाले ठिकानों, कमान केंद्रों और खुफिया बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया है। सेना ने हिजबुल्लाह पर आरोप लगाया कि यह गुट आम नागरिकों को अपने ठिकानों के आसपास रखकर मानव ढाल की तरह इस्तेमाल करता है। इजरायली सेना के बयान में कहा गया, “लेबनान और उसके नागरिकों को बचाने के लिए जरूरी है कि हिजबुल्लाह को आवासीय इलाकों में अपने ठिकाने और हथियार बनाने की सुविधाएं बनाने से रोका जाए।”

‘अभी युद्धविराम लागू नहीं हुआ’

हमले से पहले हिजबुल्लाह के एक अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उनका समूह मध्यस्थों को लेबनान में युद्धविराम कराने का मौका दे रहा था। उन्होंने कहा, “हमने अभी युद्धविराम लागू होने की घोषणा नहीं की है, क्योंकि इजरायल इसका पालन नहीं कर रहा है।”अधिकारी ने कहा कि हिजबुल्लाह 2 मार्च से पहले वाली स्थिति बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिकारी ने कहा, “हम यह नहीं सहेंगे कि इजरायल पहले की तरह हमले करता रहे। हम नहीं चाहते कि यह सिलसिला जारी रहे।”

हिजबुल्लाह ने किया था हमला

बता दें कि, कुछ दिनों पहले जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था तो उसके जवाब में हिजबुल्लाह ने इजरायल की तरफ सीमा पार से मिसाइलें दागी थीं। इजरायल ने जवाब में लेबनान पर भारी बमबारी की और जमीनी हमला भी किया है। साफ है कि ईरान के साथ युद्धविराम होने के बावजूद लेबनान में तनाव बढ़ता जा रहा है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

Lionel Messi Retirement: मेसी ने अर्जेंटीना टीम से लिया संन्यास, 21 साल के शानदार इंटरनेशनल करियर का हुआ अंत

September 1, 2026

Nepal Flood News: ग्लेशियर ढहा और मची जलप्रलय! नेपाल की तबाही का Video आया सामने, देखिए आखिर हुआ क्या था

August 31, 2026

Nepal Flash Flood Updates: नेपाल बाढ़ में भारी तबाही, मृतकों का आंकड़ा 734 पहुंचा; 2498 लोगों की तलाश जारी

August 30, 2026

इंसानियत शर्मसार! नेपाल में बाढ़ से बहकर आए शव से सोने की बालियां चुराईं, बाल पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल

August 28, 2026

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 165 से ज्यादा मौतें, 750 से अधिक लापता, बड़ी संख्या में भारतीय भी शामिल; हेल्पलाइन नंबर जारी

August 27, 2026
Editors Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026

छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला: पति-पत्नी को एक-दूसरे की संपत्ति के हलफनामे पर जिरह का पूरा अधिकार

September 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Nepal Flood Updates: नेपाल में बाढ़ से भीषण तबाही, मौतों का आंकड़ा 1,127 के पार; 4,858 लोग अब भी लापता

September 2, 2026

ICC Rankings में बड़ा उलटफेर! जो रूट और शुभमन गिल को झटका, बाबर आजम को भी भारी नुकसान

September 2, 2026

Disha Salian death Case: सुशांत राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने CBI जांच को दी मंजूरी

September 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.