Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 9
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Education
Education

PM Internship Scheme 2026 : प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में बड़ा बदलाव, बढ़ाया गया एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, ज्यादा युवाओं को मिलेगा मौका

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 25, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
PM
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

PM Internship Scheme 2026: आज के समय में हर छात्र चाहता है कि पढ़ाई के साथ-साथ उसे कंपनियों में काम करने का असली एक्सपीरियंस भी मिले, जिससे नौकरी मिलने में आसानी हो. इसी जरूरत को पूरा करने के लिए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PM Internship Scheme) शुरू की है. इस योजना का मकसद युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम सीखने का मौका देना है, जिससे वे पढ़ाई पूरी करने से पहले ही इंडस्ट्री के लिए तैयार हो सकें. अब सरकार ने इस योजना में एक बड़ा बदलाव किया है. इसके तहत एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नियमों को आसान और ज्यादा छात्रों के लिए खोल दिया गया है. पहले इसमें सीमित छात्र ही आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब ज्यादा युवाओं को इसका फायदा मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई कौन कर सकता है.

पहले इस योजना में सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते थे जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली हो, लेकिन अब नया नियम यह है कि ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं. इससे छात्रों को डिग्री खत्म होने से पहले ही काम का अनुभव मिल जाएगा.

इस योजना के लिए कुछ शर्तें तय की गई हैं. जिसमें आवेदक की उम्र 18 से 25 साल के बीच होनी चाहिए. छात्र या तो पढ़ाई कर रहा हो (फाइनल ईयर) या पढ़ाई पूरी कर चुका हो. आवेदन करने वाला किसी भी नौकरी में नहीं होना चाहिए. परिवार की सालाना आय 8 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और माता-पिता में से कोई भी सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.

इसके अलावा जो छात्र इंटर्नशिप करना चाहते हैं, उन्हें अपने कॉलेज या संस्थान से NOC (No Objection Certificate) लेना होगा. इसका मतलब है कि कॉलेज यह अनुमति देगा कि छात्र इंटर्नशिप कर सकता है और इससे उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी. NOC पर HOD, प्रिंसिपल या ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर के साइन जरूरी होंगे.

इस योजना के तहत छात्रों को काम सीखने के साथ-साथ पैसे भी मिलेंगे. हर महीने लगभग 9,000 स्टाइपेंड और जॉइनिंग के समय 6,000 एकमुश्त राशि, कुछ कंपनियां अतिरिक्त सुविधाएं भी दे सकती हैं. इससे छात्रों को आर्थिक मदद भी मिलेगी और अनुभव भी मिलेगा.

इस योजना के तहत सरकार ने 300 से ज्यादा बड़ी कंपनियों को जोड़ा है. छात्रों को अलग-अलग सेक्टर्स में काम करने का मौका मिलेगा, जैसे आईटी और टेक्नोलॉजी, बैंकिंग, मैनेजमेंट, मैन्युफैक्चरिंग, मार्केटिंग और अन्य क्षेत्र. इससे छात्रों को असली कॉर्पोरेट दुनिया को समझने का मौका मिलेगा.

इस योजना के लिए आवेदन सिर्फ सरकारी पोर्टल के जरिए किया जा सकता है. इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.pminternship.mca.gov.in है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई के साथ काम का अनुभव देना, नौकरी पाने की क्षमता बढ़ाना, शिक्षा और उद्योग के बीच का अंतर कम करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

RRB Paramedical Recruitment: रेलवे में पैरामेडिकल के 560 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

September 9, 2026

Government Job 2026: AIIMS में Senior Resident के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की शर्तें

September 6, 2026

BOB SO Recruitment 2026: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर भर्ती शुरू, जानें आखिरी तारीख और पूरी डिटेल

September 5, 2026

SSC JE 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी! 1748 पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

September 4, 2026

RRB JE 2026: रेलवे में JE भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन, इस डेट के बाद बंद हो जाएगी एप्लीकेशन विंडो

September 3, 2026

Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

September 2, 2026
Editors Picks

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026

छत्तीसगढ़ के गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत! 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में बुक होगा सिलेंडर

September 9, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

साय कैबिनेट में कई अहम फैसलों पर लगी मुहर! निर्यात नीति 2026-30 को मंजूरी, NSTI को 10 एकड़ जमीन, पढ़िए मंत्रिपरिषद के महत्वपूर्ण निर्णय

September 9, 2026

Chhattisgarh High Court: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 3 नए जज नियुक्त, 11 से बढ़कर 14 हुई न्यायाधीशों की संख्या

September 9, 2026

देशभर में गांजा तस्करी के नेटवर्क पर DRI की कार्रवाई, रायपुर में भारी मात्रा में गांजा बरामद

September 9, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.