Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, November 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » JOB
JOB

CBSE 12th Result 2026: क्या इस बार लेट होंगे रिजल्ट? बोर्ड ने दी यह जानकारी

The Janta NewsBy The Janta NewsApril 30, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
CBSE
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Central Board of Secondary Education की 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी टेंशन है. सोशल मीडिया और कई न्यूज़ पोर्टल पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि CBSE की ओर से 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने में देर होगी. कई शिक्षकों ने भी यह दावा किया है कि इस बार कॉपियों की जांच प्रक्रिया धीमी चल रही है और इसकी वजह से रिजल्ट में देरी हो सकती है. कुछ शिक्षकों का दावा है कि Business Studies और Biology जैसे बड़े विषयों की कॉपियों की जांच हाल ही में शुरू हुई है, जबकि बोर्ड परीक्षाएं खत्म हुए काफी समय बीत चुका है. इसके बाद रिजल्ट डेट को लेकर सवाल उठने लगे.

कैसे चेक हो रहीं बोर्ड की कॉपियां?

बता दें कि CBSE ने पहली बार On-Screen Marking यानी OSM सिस्टम लागू किया है. पहले परीक्षक फिजिकल कॉपियों की जांच करते थे, लेकिन अब Answer Sheet को स्कैन करके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जांचा जा रहा है. बोर्ड का कहना था कि इससे मूल्यांकन प्रक्रिया तेज होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी. हालांकि, शिक्षकों द्वारा उठाये गए सवाल और आरोपों के अनुसार नई व्यवस्था में तकनीकी दिक्कतों की बात कही गई है.

सीबीएसई ने दी यह जानकारी

CBSE के अधिकारियों ने कहा है कि ऐसी कोई समस्या उनके सामने पेश नहीं आ रही है और नतीजे तय समय पर ही घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें कि इस साल लगभग 18.5 लाख छात्रों ने 12वीं बोर्ड परीक्षा दी है. 120 से ज्यादा विषयों की परीक्षा हुई है और करोड़ों sheets की जांच की जानी है. ऐसे में मूल्यांकन प्रक्रिया का समय पर पूरा होना बेहद जरूरी है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नई डिजिटल व्यवस्था के चलते इवैल्यूएटर को काम करने में परेशानी आ रही है. ऐसे में यह स्पष्ट करना जरूरी था कि क्या सच में स्थिति उतनी गंभीर है जितनी बताई जा रही है या फिर यह शुरुआती तकनीकी चुनौतियों का सामान्य हिस्सा है?

CBSE और सूत्रों की ओर से क्या जवाब मिला?

CBSE के आधिकारिक और विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट में फिलहाल किसी तरह की देरी की आशंका नहीं है. बोर्ड की तैयारी तय समय के अंदर नतीजे जारी करने की है. सूत्रों ने साफ कहा कि रिजल्ट प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है और छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. मूल्यांकन का काम जारी है और बोर्ड समयसीमा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ रहा है. पिछले साल यानी 2025 में CBSE 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी किया गया था. छात्रों को उम्मीद है कि इस बार भी मई के मध्य तक नतीजे आ जाएंगे.

इतने स्टूडेंट्स ने दिया था एग्जाम

साल 2026 में करीब 18.5 लाख छात्र 12वीं परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हैं. परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं. अब सभी की नजर रिजल्ट डेट पर टिकी हुई है. बोर्ड का मानना है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली भविष्य की जरूरत है. इससे कॉपियों की जांच एक समान तरीके से हो सकती है और मानवीय गलतियां कम होती हैं. हालांकि नई व्यवस्था लागू होने पर शुरुआती स्तर पर कुछ तकनीकी चुनौतियां आना असामान्य नहीं माना जाता.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी मौका नजदीक; जल्द करें अप्लाई

November 18, 2026

Agniveervayu Recruitment 2026: जल्द जारी होगी 01/2027 बैच की चयन सूची, जानें नामांकन से जुड़ी जरूरी जानकारी

November 17, 2026

ISRO Recruitment: युवाओं के लिए खुशखबरी! ड्राइवर और टेक्नीशियन भर्ती की आवेदन तारीख बढ़ी

November 15, 2026

AFCAT 01/2027: एयरफोर्स में अफसर बनने का मौका, आवेदन शुरू, 11 दिसंबर तक भरें फॉर्म

November 14, 2026

RRB ALP भर्ती 2026 में 3500 पदों का इजाफा, अब 14,627 पदों पर होगी भर्ती, देखें जोन वाइज वैकेंसी

November 13, 2026

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी का मौका, ग्रुप हेड से टेरिटरी हेड तक 837 पदों पर वैकेंसी, जानें योग्यता

November 12, 2026
Editors Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026

WhatsApp में आने वाला है नया Zaps फीचर, एक बार देखने के बाद गायब हो जाएंगे फोटो और वीडियो, जानें कैसे करेगा काम

November 18, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड से किन गंभीर बीमारियों का होता है मुफ्त इलाज? जानें 5 लाख रुपये तक के लाभ की पूरी जानकारी

November 18, 2026

Cancer Medicines Price: छत्तीसगढ़ में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 दवाओं की नई कीमतें लागू

November 18, 2026

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ का जलवा, कोसा साड़ियों और हस्तशिल्प ने खींचा लोगों का ध्यान

November 18, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.