Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

October 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चयनित अभ्यर्थी ने जॉइन नहीं किया तो अगले उम्मीदवार को मिलेगा मौका

October 5, 2026

Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 5
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

Heart Attack Recovery: ब्रश न करना बन सकता है जानलेवा! स्टडी में खुलासा – दिल की बीमारी का बढ़ रहा खतरा

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Heart Attack
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Heart Attack Recovery: ज्यादातर लोग मानते हैं कि ब्रश और फ्लॉस करना सिर्फ दांत साफ रखने और बदबू से बचने के लिए जरूरी है. लेकिन नई स्टडी बताती है कि मुंह की सेहत का दिल पर भी गहरा असर पड़ सकता है, खासकर हार्ट अटैक के बाद. चलिए आपको बताते हैं कि स्टडी में क्या निकला.

हार्ट अटैक के बाद रिकवरी मुश्किल

जापान की टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी की एक स्टडी, जो इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओरल साइंस में प्रकाशित हुई है, उसमें एक चौंकाने वाला संबंध सामने रखा है. इसमें बताया गया है कि मुंह में पाई जाने वाली एक आम बैक्टीरिया हार्ट के ठीक होने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है. यानी अगर मुंह की सेहत खराब है, तो हार्ट अटैक के बाद रिकवरी मुश्किल हो सकती है.

रिकवरी की कोशिश करता है हार्ट

हार्ट अटैक के बाद शरीर खुद को ठीक करने की कोशिश करता है. इसमें एक अहम प्रक्रिया होती है, जिसे ऑटोफैगी कहा जाता है. इसमें सेल्स अपने अंदर जमा खराब हिस्सों को साफ करके दोबारा इस्तेमाल करती हैं, जिससे दिल को ठीक होने में मदद मिलती है. रिसर्चर ने खास तौर पर पोर्फाइरोमोनस जिंजिवालिस नाम की बैक्टीरिया पर ध्यान दिया. यह बैक्टीरिया मुंह में पाया जाता है और मसूड़ों की बीमारी का कारण बनता है. अगर समय पर इलाज न हो, तो मसूड़े सूज जाते हैं, खून आने लगता है और दांत भी गिर सकते हैं.

क्या है जिंजिपेन?

साइंटिस्ट को पहले से पता था कि यह बैक्टीरिया शरीर के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच सकता है, लेकिन यह दिल को कैसे प्रभावित करता है, यह साफ नहीं था. इसे समझने के लिए उन्होंने जिंजिपेन नाम के एक पदार्थ का अध्ययन किया, जो यह बैक्टीरिया बनाता है.  जिंजिपेन एक तरह का प्रोटीन होता है, जो शरीर के टिश्यू को नुकसान पहुंचाने में मदद करता है और शरीर की इम्यून सिस्टम से बच निकलता है. रिसर्चर ने यह जानने की कोशिश की कि यह हार्ट के सेल्स पर क्या असर डालता है.

क्या निकला नतीजा?

इसके लिए उन्होंने बैक्टीरिया का एक ऐसा रूप तैयार किया, जिसमें जिंजिपेन नहीं बनता था. फिर इसकी तुलना सामान्य बैक्टीरिया से की गई.  नतीजे साफ थे कि जिन सेल्स पर बिना जिंजिपेन वाला बैक्टीरिया असर कर रहा था, वे ज्यादा स्वस्थ रहीं. जबकि सामान्य बैक्टीरिया के संपर्क में आई सेल्स को ज्यादा नुकसान हुआ. चूहों पर किए गए प्रयोग में भी यही बात सामने आई। जिन चूहों में सामान्य बैक्टीरिया था, उनमें हार्ट अटैक के बाद दिल को ज्यादा नुकसान हुआ. रिसर्च में पाया गया कि जिंजिपेन ऑटोफैगी की प्रक्रिया को बाधित करता है. इससे सेल्स के अंदर खराब पदार्थ जमा होने लगते हैं, जो दिल की मरम्मत को धीमा कर देते हैं. यही वजह है कि दिल को ठीक होने में ज्यादा समय लगता है और नुकसान बढ़ जाता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Nestle Milk Powder पर लगा बैन, FSSAI ने स्वास्थ्य के लिए क्यों बताया खतरनाक? जानें पूरा मामला

October 5, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

Vitamin D की कमी सिर्फ हड्डियों के लिए नहीं, दिल के लिए भी खतरा! ICMR की रिसर्च में सामने आई अहम जानकारी

October 3, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

कैंसर का कारण सिर्फ तंबाकू-शराब नहीं, शरीर के ये 5 इन्फेक्शन भी बढ़ा सकते हैं खतरा

October 2, 2026

क्या आप भी घर में पहनकर आते हैं जूते? जानिए कैसे परिवार की सेहत पर पड़ सकता है असर

October 1, 2026
Editors Picks

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

October 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चयनित अभ्यर्थी ने जॉइन नहीं किया तो अगले उम्मीदवार को मिलेगा मौका

October 5, 2026

Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 5, 2026

छत्तीसगढ़ में 8 हजार से ज्यादा पदों पर रोजगार का मौका, 7-8 अक्टूबर को लगेगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला

October 5, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

IND vs WI T20 Series: भारत-वेस्टइंडीज पहला T20I मैच कब? जानिए सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

October 5, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: चयनित अभ्यर्थी ने जॉइन नहीं किया तो अगले उम्मीदवार को मिलेगा मौका

October 5, 2026

Chhattisgarh News: फिर घर-घर पहुंचेंगे BLO, मतदाता सूची को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 5, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.