Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026

IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Tech
Tech

Online Shopping Fraud: ऑनलाइन शॉपिंग में हुआ फ्रॉड? जानिए मिनटों में पैसा वापस पाने का आसान तरीका

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 7, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Online
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Online Shopping Fraud: भारत में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अगर आपके साथ धोखा हो जाए तो इसका मतलब यह नहीं कि आपका पैसा हमेशा के लिए चला गया. सही समय पर सही प्रक्रिया अपनाने से आप अपनी रकम वापस पा सकते हैं. बैंकों के पास इसके लिए एक खास सिस्टम होता है जिसे समझना बेहद जरूरी है.

चार्जबैक क्या होता है और कब मिलता है फायदा?

चार्जबैक एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आपका बैंक व्यापारी (मर्चेंट) के बैंक से ट्रांजैक्शन को रिवर्स करने की मांग करता है. यह सुविधा हर केस में नहीं बल्कि कुछ खास परिस्थितियों में ही लागू होती है. अगर आपकी अनुमति के बिना पेमेंट हुआ है आपने पैसे दिए लेकिन सामान नहीं मिला या जो प्रोडक्ट मिला वो ऑर्डर से बिल्कुल अलग या नकली है तो आप चार्जबैक के लिए आवेदन कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी ने आपके कार्ड का गलत इस्तेमाल किया या आपने ऑनलाइन ऑर्डर किया और डिलीवरी ही नहीं हुई तो यह वैध शिकायत मानी जाती है.

पैसा वापस पाने के लिए क्या करें?

सबसे पहले तुरंत अपने बैंक से संपर्क करें और ट्रांजैक्शन को विवादित (dispute) घोषित करें. आप यह काम हेल्पलाइन, मोबाइल ऐप या बैंक ब्रांच जाकर कर सकते हैं. शिकायत दर्ज करते समय Service Request Number (SRN) जरूर लें क्योंकि यही आपकी शिकायत का सबूत होता है. इसके बाद आपको एक चार्जबैक या डिस्प्यूट फॉर्म भरना होगा. इसमें ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारी जैसे तारीख, रकम, व्यापारी का नाम और शिकायत का कारण देना होता है. साथ ही सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट, पेमेंट रसीद, ईमेल या ऑर्डर कन्फर्मेशन भी जमा करना जरूरी है. बैंक इन सभी डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू करता है और मर्चेंट के बैंक से संपर्क करता है. यह प्रक्रिया कुछ हफ्तों तक चल सकती है.

समय सीमा का रखें खास ध्यान

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, आपको ट्रांजैक्शन के 120 दिनों के भीतर शिकायत दर्ज करनी होती है. अगर आप देर करते हैं तो पैसा वापस मिलने की संभावना कम हो सकती है. इसलिए जितनी जल्दी कार्रवाई करेंगे उतना बेहतर रहेगा.

साइबर फ्रॉड की शिकायत कहां करें?

बैंक को सूचना देने के साथ-साथ साइबर फ्रॉड की शिकायत करना भी जरूरी है. इसके लिए आप राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं या आधिकारिक पोर्टल cybercrime.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. जल्दी रिपोर्ट करने से कई बार फ्रॉड ट्रांजैक्शन को रोका जा सकता है और पैसे को फ्रीज किया जा सकता है.

सही कदम ही दिलाएंगे आपका पैसा वापस

अगर आप ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो घबराने के बजाय तुरंत एक्शन लें. बैंक में शिकायत दर्ज करना सही सबूत देना और साइबर क्राइम पोर्टल पर रिपोर्ट करना ये सभी कदम आपके पैसे की रिकवरी की संभावना को काफी बढ़ा देते हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

सेल और 90% डिस्काउंट के चक्कर में न गंवा दें अपनी कमाई! फेस्टिव ऑफर के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

October 15, 2026

WhatsApp पर गलती से भी न लिखें ‘NO’! पुलिस ने नए स्कैम को लेकर दी चेतावनी, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

October 14, 2026

Online Fraud Alert: नकली वेबसाइट और ऐप से रहें सावधान, डाउनलोड करने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान

October 13, 2026

Smartphone Tips: मोबाइल में बार-बार आने वाले Ads को न करें नजरअंदाज, इन 5 तरीकों से पहचानें असली वजह

October 12, 2026

Jio AI Glasses: अब चश्मे से होगा UPI पेमेंट, लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी; जानिए कैसे करेंगे काम

October 11, 2026

Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए जान लें ये तरीका

October 10, 2026
Editors Picks

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026

IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

October 15, 2026

स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा, 27 बच्चों की मौत; कई घायल, कुछ की हालत गंभीर

October 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

आत्महत्या करने हॉस्टल की बिल्डिंग पर चढ़ी 12वीं की छात्रा, युवक ने सूझबूझ से बचाई जान

October 16, 2026

Aaj Ka Rashifal 16 October 2026: शुक्रवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान? जानें भविष्यफल

October 16, 2026

IND vs NZ: भारत की वनडे टीम पर बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड दौरे के लिए इस दिन होगा स्क्वॉड का ऐलान; जानें तमाम डिटेल

October 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.