Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

PNG Connection Registration: बिलासपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! कम कीमत में शुरू हुई PNG कनेक्शन सुविधा, जानें पूरी प्रक्रिया

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 161
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

PNG Connection Registration: बिलासपुर शहर अब आधुनिक शहरी सुविधाओं की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाने जा रहा है। जल्द ही शहर के घरों में सिलेंडर की जगह पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) से खाना बनेगा। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने बिलासपुर में घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में राजकिशोर नगर, मोपका, सरकंडा और गीतांजलि सिटी फेस-1 एवं फेस-2 क्षेत्रों में कनेक्शन दिए जाएंगे। कंपनी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के लगभग दो माह के भीतर घरों में गैस सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार घरेलू पीएनजी कनेक्शन की कुल लागत लगभग 6000 रुपए तय की गई है, जिसमें मीटर, पाइपलाइन, फिटिंग और अन्य जरूरी उपकरण शामिल हैं। हालांकि उपभोक्ताओं पर एकमुश्त आर्थिक बोझ कम करने के लिए ईएमआई योजना लागू की गई है। रजिस्ट्रेशन के समय केवल 13 सौ लगेंगे। उतने में उन्हे कनेक्शन दे दिया जाएगा।

Census 2027 Update: जनगणना कार्य में यह जिला बना प्रदेश में अव्वल, समय से पहले पूरा किया लक्ष्य

ईएमआई योजना के तहत

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क – 300
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट- 1000
  • शेष राशि- 250 प्रति बिलिंग साइकिल, कुल 20 किश्तों में यानी शुरुआती तौर पर उपभोक्ताओं को केवल लगभग 1300 देकर कनेक्शन मिल जाएगा

फुल पेमेंट स्कीम भी

  • रजिस्ट्रेशन शुल्क – 300
  • सिक्योरिटी डिपॉजिट- 6000

2 माह में 1300 रुपए तक का बिल

पीएनजी प्रणाली में हर घर में गैस मीटर लगाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक शुरुआती अनुमान के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं का दो माह का बिल लगभग 1100 से 1300 रुपए तक आ सकता है, हालांकि यह पूरी तरह से उपयोग पर निर्भर करेगा। भविष्य में इसे स्मार्ट मीटर प्रणाली से भी जोड़ा जाएगा, जिससे मोबाइल रिचार्ज की तरह उपभोक्ता गैस रिचार्ज कर सकेंगे।

सुरक्षा में एलपीजी से बेहतर विकल्प

कंपनी अधिकारियों के अनुसार पीएनजी, एलपीजी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। नेचुरल गैस हवा से हल्की होती है। यदि कहीं लीकेज होता भी है तो गैस हवा में फैल जाती है, जिससे आग या विस्फोट की आशंका बेहद कम हो जाती है। पीएनजी को स्वच्छ ईंधन माना जाता है। इससे धुआं और प्रदूषण कम होता है।

एलपीजी संकट के बीच ‘राहत की पाइपलाइन’

शहर में इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कमी, सप्लाई बाधित होने और कमर्शियल सिलेंडर के बढ़ते दामों से आम लोग परेशान हैं। होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को भी गैस के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे समय में पीएनजी को लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Honey Bee Attacks: सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खियों का कहर, रिसर्च टीम पर हमला; 4 सदस्य गंभीर घायल

पाइप लाइन गैस शुरू होने पर मिलेंगे ये फायदे

  • सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी
  • बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार खत्म होगा
  • ब्लैक में महंगी गैस खरीदने की मजबूरी नहीं होगी
  • 24 घंटे लगातार गैस सप्लाई उपलब्ध रहेगी

ऑनलाइन शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

कंपनी फिलहाल ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन ले रही है। उपभोक्ता कंपनी की वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने से पारदर्शिता बनी रहेगी और उपभोक्ताओं को सुविधा भी मिलेगी। जानकारी के मुताबिक शुरुआती दिनों में ही एक दर्जन से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। आने वाले दिनों में विभिन्न कॉलोनियों, सोसायटियों और रिहायशी क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

October 11, 2026

Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

October 11, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.