RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए देश भर के अलग-अलग रेलवे जोनों में कुल 11,127 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवार अब ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू कर सकते हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 14 जून 2026 है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, और ऑफलाइन या ईमेल के माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की धमाकेदार एंट्री इस दिन, बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज
रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए उम्मीदवारों को केंद्रीय भर्ती पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा. फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को पसंदीदा रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) का चयन करना होगा. चयन प्रक्रिया के बाद नियुक्ति उसी रेलवे जोन में की जाएगी, जिसे उम्मीदवार ने चयन के समय चुना है. आवेदन करते समय सही और पूरी जानकारी भरना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और आयु तय की गई है. इसके अनुसार उम्मीदवार 10वीं पास के साथ आईटीआई या 10वीं पास के साथ इंजीनियरिंग डिप्लोमा या संबंधित इंजीनियरिंग स्ट्रीम में बीई/बीटेक होना चाहिए. वहीं आयु सीमा के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए. हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग जैसे OBC, SC, ST और पूर्व सैनिकों को अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी, आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी.
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए आवेदन फीस उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार तय की गई है. सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 500 जमा करना होगा, जबकि SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह 250 है. इसके अलावा, CBT 1 परीक्षा देने के बाद सामान्य, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 400 और SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवारों को पूरी फीस वापस कर दी जाएगी.
इजरायल में देर रात बड़ा धमाका, आसमान में छाया काला धुआं; VIDEO आया सामने
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर किया जाता है. इसमें सबसे पहले CBT 1 परीक्षा होती है, इसके बाद CBT 2 परीक्षा जिसमें सामान्य और तकनीकी दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल होते हैं. इसके बाद उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) में पार्ट लेते हैं. उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होते हैं. उम्मीदवार तब अगले चरण में शामिल हो सकते हैं जब हर एक चरण में पास हों. लास्ट चयन फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती 2026 के लिए जरूरी डेट पहले ही जारी कर दी गई हैं. इस भर्ती का विज्ञापन 21 मार्च 2026 को जारी किया गया था. वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हुई और उम्मीदवार 14 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन फीस का भुगतान करने की लास्ट डेट 16 जून 2026 है. अगर किसी उम्मीदवार ने आवेदन फॉर्म में कोई गलती कर दी है, तो उसे सुधारने की सुविधा 17 जून से 26 जून 2026 तक उपलब्ध रहेगी, जिससे सभी उम्मीदवार सही जानकारी के साथ फॉर्म जमा कर सकें.




