Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 12
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

छत्तीसगढ़ में शादी-ब्याह के नए नियम! डीजे, अंग्रेजी शराब और फिजूलखर्ची पर लगा बैन

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 18, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 182
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG News : धुरवा आदिवासी समाज बस्तर संभाग की विशेष बैठक शनिवार को जगदलपुर के तेतरकुटी स्थित सामाजिक भवन में आयोजित हुई। बैठक में समाज के 20वें स्थापना दिवस समारोह की समीक्षा करते हुए सामाजिक सुधार और सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए। समाज ने शादी-विवाह में बढ़ती फिजूलखर्ची रोकने के लिए डीजे, अंग्रेजी शराब और अनिवार्य कपड़ा वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय समाज को कर्ज के बोझ से बचाने और पारंपरिक संस्कृति को संरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। धुरवा समाज पिछले 20 वर्षों से एकरूप सामाजिक व्यवस्था लागू किए हुए है और अब नियमों का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अब तक समाज द्वारा 217 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जा चुका है, जिससे लाखों रुपए की अनावश्यक खर्ची बची है।

CG News : बुलडोजर एक्शन के बाद बेघर हुआ बुजुर्ग, न्याय की मांग लेकर चढ़ा हाइटेंशन टावर पर!

बैठक में तय किया गया कि विवाह समारोहों में तेज आवाज वाले डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। इसके स्थान पर पारंपरिक वाद्ययंत्र जैसे ढोल, टामक, टूड़बूड़ी, बांसुरी और जलाजल को बढ़ावा दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आर्थिक जुर्माने के साथ सामाजिक दंड का भी प्रावधान रखा गया है। समाज ने शादी में दिखावे के लिए महंगे कपड़ों और उपहार वितरण की परंपरा समाप्त करने का निर्णय लिया है। सादगीपूर्ण विवाह को प्रोत्साहित किया जाएगा। समाज के अनुसार धुरवा आदिवासी परंपरा में दहेज प्रथा नहीं है, बल्कि वधू मूल्य परंपरा प्रचलित है, जिसमें वर पक्ष द्वारा वधू परिवार को सम्मान स्वरूप सहयोग दिया जाता है। बैठक में शराबबंदी पर भी कड़ा रुख अपनाया गया। निर्णय लिया गया कि सामाजिक कार्यक्रमों में शराब का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल पारंपरिक देवी-देवताओं की पूजा में समाज प्रमुखों की अनुमति से सीमित उपयोग किया जा सकेगा।

Chhattisgarh liquor scam case: अनिल टुटेजा को जमानत, शर्त- किसी अधिकारी से नहीं करेंगे संपर्क, छत्तीसगढ़ से रहेंगे बाहर

इसके अलावा समाज के पदाधिकारियों द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करने, राजनीतिक हस्तक्षेप करने या सामाजिक मंच का राजनीतिक दबाव के लिए उपयोग करने पर दंडात्मक कार्रवाई का निर्णय लिया गया। दोषी पाए जाने पर पद से हटाने तक की कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ गठन के लिए 24 मई को संभाग स्तरीय बैठक आयोजित करने तथा 9 जून को नई संभागीय कार्यकारिणी गठन का भी निर्णय लिया गया। समाज ने शिक्षा को अनिवार्य बनाने, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और युवाओं को सामाजिक समरसता से जोडऩे पर विशेष जोर दिया। धुरवा समाज बस्तर संभाग के महासचिव डॉ. गंगाराम कश्यप ‘धुर’ ने कहा कि समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाते हुए सामाजिक सुधार की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है।
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026

CG Crime: एक ही परिवार में दो मौतों से सनसनी, सड़क किनारे मिला बेटे का शव तो घर में मृत मिली मां

October 11, 2026

Manipur Violence: मणिपुर में 12 घंटे तक हिंसा, संघर्ष में 9 लोगों की मौत; उपद्रवियों ने घर-दुकानों में लगाई आग

October 11, 2026
Editors Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026

IND vs NZ ODI Series: न्यूजीलैंड की जर्सी पर दिखेगी 100 साल पुराने रिश्तों की झलक, भारत के खिलाफ खास अंदाज में उतरेगी टीम

October 11, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

नेपाल में फिर बाढ़ का प्रकोप, बूढ़ी गंडक की तेज धारा में बहा सब कुछ; भयावह VIDEO आया सामने

October 11, 2026

CG Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों के लिए 36 आरक्षक पदों पर भर्ती को हरी झंडी, आदिम जाति विकास विभाग का नाम बदलने का फैसला

October 11, 2026

सिर्फ ₹3000 में सालभर टोल पास की सुविधा, FASTag लोकल पास के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

October 11, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.