Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में फेरबदल हुआ है. बड़ी संख्या में परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षकों का तबादला किया गया है. मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद यह तबादला आदेश जारी किया गया है. सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा समेत कई जिलों के अधिकारियों को प्रभावित किया गया है.
CG Crime – 2.34 करोड़ का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलरी शॉप का कर्मचारी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. कुल 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षकों को इधर से उधर किया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशाली हो गया है. स्थानांतरण सूची में रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायगढ़, कोरिया, जशपुर, सूरजपुर और बीजापुर जिलों के अधिकारी शामिल हैं.
बंगाली समाज छत्तीसगढ़ की 5 दिवसीय बाल संस्कार पाठशाला शुरू, 35 से ज्यादा बच्चों ने लिया हिस्सा
देखें आदेश की कॉपी







