Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, July 16
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

बिहार में जन्म दर सबसे ज्यादा, छत्तीसगढ़ में मौतों का आंकड़ा सबसे ऊपर – सरकारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

The Janta NewsBy The Janta NewsMay 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 284
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली: भारत में अब भी मृत्यु दर उतनी ही बनी हुई है, जितनी एक साल पहले थे. भारत में अब भी मृत्यु दर प्रति हजार आबादी पर 6.4 बनी हुई है. यानी, हर एक हजार लोगों में से 6.4 की मौत हो जा रही है. ये आंकड़े 2024 के हैं. 2023 में भी मृत्यु दर 6.4 ही थी. ये आंकड़े बताते हैं कि भारत में मृत्यु दर अभी भी प्री-कोविड स्तर के ऊपर बनी हुई है. कोविड से पहले 2019 और 2020 में मृत्यु दर 6.0 थी. ये सारी जानकारी केंद्र सरकार के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) की 2024 की रिपोर्ट में सामने आए हैं, जिसे हाल ही में जारी किया गया है. इस रिपोर्ट में जन्म और मृत्यु दर को लेकर आंकड़े सामने आते हैं. ये रिपोर्ट बताती है कि 2024 में भारत में पुरुषों की मृत्यु दर 7.1 और महिलाओं की 5.6 है. इससे ये भी पता चलता है कि शहरों की तुलना में गांवों में मृत्यु दर अब भी ज्यादा हैं. गांवों में प्रति हजार आबादी पर मृत्यु दर 6.8 और गांवों में 5.6 है.

CG Airport New Rule: एयरपोर्ट पर Reels बनाना पड़ेगा भारी, यात्रियों पर लग सकता है बैन और सख्त कार्रवाई

और कितने बच्चे पैदा हो रहे हैं?

2024 की SRS रिपोर्ट से पता चलता है कि जन्म दर में थोड़ी सी कमी आई है. भारत में क्रूड बर्थ रेट यानी प्रति हजार आबादी पर जन्म की संख्या 2024 में 2023 की तुलना में थोड़ी कम है. 2023 में बर्थ रेड 18.4 थी जो 2024 में थोड़ी कम होकर 18.3 हो गई. शहरी इलाकों में यह 14.9 से घटकर 14.7 और ग्रामीण इलाकों में 20.3 से घटकर 20.2 हो गई. जन्म के समय सेक्स रेशियो यानी लिंग अनुपात में भी मामूली सुधार हुआ है. लिंग अनुपात का मतलब है कि हर एक हजार लड़कों पर कितनी लड़कियों का जन्म हो रहा है. 2022-24 के बीच लिंग अनुपात हर एक हजार लड़कों पर 918 हो गया. 2020-22 के बीच ये 914 था. इसका मतलब हुआ कि 2022-24 के बीच अगर एक हजार लड़कों का जन्म हुआ तो 918 लड़कियों भी पैदा हुईं. ग्रामीण इलाकों में लिंग अनुपात हर हजार लड़कों पर 914 और शहरों में 928 रहा.

हालांकि, क्रूड बर्थ रेट में थोड़ी गिरावट आई है. क्रूड बर्थ रेट से पता चलता है कि हर 1000 लोगों पर कितनों का जन्म हो रहा है? 2024 में हर एक हजार लोगों पर क्रूड बर्थ रेट 18.3 थी. इसका मतलब हुआ कि हर 1000 लोगों पर 18.3 बच्चों का जन्म हो रहा है. गांवों में ये 20.2 और शहरों में 14.7 है. सबसे ज्यादा क्रूड बर्थ रेट बिहार में है. बिहार में हर 1000 लोगों पर बर्थ रेट 26.8 है. यानी, बिहार में 1000 लोगों पर 26 या 27 बच्चों का जन्म हो रहा है. दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है, जहां ये 23.5 है. जबकि, राजस्थान में ये 22.8 और मध्य प्रदेश में 22.5 है.

2019 में भारत में क्रूड बर्थ रेट 19.7 थी. ये दिखाता है कि अब पैदा होने वाले बच्चों की संख्या कम हो रही है. इसकी एक वजह यह है कि अब टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) में गिरावट आ रही है. TFR से पता चलता है कि एक महिला अपनी जिंदगी में औसतन कितने बच्चों को जन्म दे रही है. 2012-14 में फर्टिलिटी रेट 2.3 था, जबकि 2022-24 में ये घटकर 1.9 पर आ गया. मतलब 10 साल पहले तक एक महिला 2 से 3 बच्चों को जन्म दे रही थी. लेकिन अब ज्यादातर महिलाएं 1 या 2 ही बच्चा कर रही हैं.

Heatwave in CG: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर! राजनांदगांव में पारा 46 डिग्री पार, 18 जिलों में हीटवेव अलर्ट

लेकिन एक चिंता वाली बात ये है कि अब भी भारत में हर साल पैदा होने वाले 1000 बच्चों में से 25 की मौत 1 साल के भीतर ही हो जाती है. इसे इन्फैंट मोर्टेलिटी रेट या शिशु मृत्यु दर कहते हैं. 2024 में भारत में शिशु मृत्यु दर हर एक हजार जन्म पर 25.4 है. गांवों में ये 28.5 और शहरों में 17.4 है. सबसे ज्यादा शिशु मृत्यु दर छत्तीसगढ़ में है, जहां पैदा होने वाले हर 1000 बच्चों में से 36 की मौत सालभर में ही हो जाती है. दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश है, जहां 35 बच्चों की मौत 1 साल में हो जाती है.  हालांकि, अच्छी बात है कि शिशु मृत्यु दर में 10 साल में जबरदस्त सुधार भी हुआ है. 2012-14 की तुलना में 2022-24 में शिशु मृत्यु दर में 37.4% की कमी आई है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों का तबादला, DGP ने जारी किए आदेश

July 16, 2026

किरायेदारों को बड़ी राहत! छत्तीसगढ़ में लागू हुआ नया नियम, 10% से ज्यादा किराया बढ़ाया तो मकान मालिक पर होगी कार्रवाई

July 16, 2026

CG Vidhansabha Monsoon Session 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा, विपक्ष-सरकार के बीच तीखी बहस के आसार

July 16, 2026
Editors Picks

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों का तबादला, DGP ने जारी किए आदेश

July 16, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

पाकिस्तान में आतंकियों का खूनी खेल! 2 बड़े हमलों से दहला खैबर पख्तूनख्वा, 3 पुलिसकर्मियों की मौत; 34 घायल

July 16, 2026

भारत vs इंग्लैंड वनडे का बदला टाइम! आज कितने बजे शुरू होगा मैच, तुरंत नोट कर लें नया समय

July 16, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर सख्त कानून लागू, बल-लालच या धोखाधड़ी से धर्म परिवर्तन कराने पर होगी कड़ी कार्रवाई

July 16, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.