Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CM हेल्पलाइन 1076 पर 5 दिन में 15,434 शिकायतें, बिजली और जमीन से जुड़े मामले सबसे आगे

June 15, 2026

CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की नई चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स, फाइनल में रायगढ़ लायंस को दी मात

June 15, 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, June 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Cocktail 2 : कॉकटेल 2 इवेंट में बेकाबू हुए फैंस, मची अफरा-तफरी, शाहिद कपूर निकले आगे; पीछे  रश्मिका मंदाना के लिए ढाल बनीं कृति सेनन

The Janta NewsBy The Janta NewsJune 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 233
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Cocktail 2 : शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में शाहिद, रश्मिका और कृति जोरों-शोरों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन के सिलसिले में हाल ही में तीनों कलाकार पुणे के एक मॉल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने फेवरेट स्टार्स को देखने के लिए मॉल में भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक के लिए बैरिकेड्स तक तोड़ दिए। हालात इतने बिगड़ गए कि इवेंट बीच में ही रोक दिया गया और कलाकारों की सुरक्षा के लिए उन्हें वहां से बाहर निकाला जाने लगा। इस इवेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘अग्निपरीक्षा’ से पहले ममता बनर्जी का बड़ा सियासी दांव, पार्टी में किया अहम बदलाव; सायोनी घोष को भी लगाया साइड

आगे-आगे निकले शाहिद, रश्मिका को कृति ने संभाला

सोशल मीडिया पर इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि कैसे शाहिद भीड़ से बचते-बचाते आगे-आगे निकल जाते हैं। वहीं कृति और रश्मिका पीछे ही भीड़ में फंसी रहती हैं। ऐसे में कृति रश्मिका की ढाल बनकर उन्हें बाहर निकलने में मदद करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस को धक्का भी लगता है, लेकिन वह बिना डरे रश्मिका को कसकर पकड़े रहती हैं और उन्हें बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालती हैं।

फैंस ने की कृति सेनन की तारीफ

कृति सेनन के रश्मिका मंदाना के प्रति इस सुरक्षात्मक रवैये को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। कई ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में इस पूरी घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी और कृति की जमकर तारीफ की। वहीं कई ने शाहिद के यूं आगे-आगे निकल जाने पर हैरानी जाहिर की। लोगों का कहना है कि कृति कि जगह शाहिद को रश्मिका और कृति दोनों की मदद करनी चाहिए थी। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा- ‘कृति जिस तरह रश्मिका को बाहर निकाल रही हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वह उनकी बड़ी बहन हों।’ वहीं एक ने लिखा- ‘कृति सच में बहुत प्यारी हैं।’ दूसरी तरफ कुछ यूजर मॉल के सुरक्षा इंतजामों पर गुस्सा जाहिर करते दिखे।

Lightning Strike Aircraft: श्रीलंका से सिडनी जा रही 233 यात्रियों वाली फ्लाइट पर गिरी बिजली, वीडियो हुआ वायरल

‘कॉकटेल 2’ के बारे में

‘कॉकटेल 2’ की बात करें तो इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। इस फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 2012 में आई सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है, जिसमें दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म 5 दिन बाद यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CM हेल्पलाइन 1076 पर 5 दिन में 15,434 शिकायतें, बिजली और जमीन से जुड़े मामले सबसे आगे

June 15, 2026

CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की नई चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स, फाइनल में रायगढ़ लायंस को दी मात

June 15, 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

June 15, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस और गर्मी, मानसून दहलीज पर अटका

June 15, 2026

Mobile Emergency Alert Update : अब फोन पर नहीं आएगा इमरजेंसी अलर्ट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

June 15, 2026

Daily Horoscope for June 15: 15 जून को इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, बनेंगे धन के नए अवसर; पढ़ें दैनिक राशिफल

June 15, 2026
Editors Picks

CM हेल्पलाइन 1076 पर 5 दिन में 15,434 शिकायतें, बिजली और जमीन से जुड़े मामले सबसे आगे

June 15, 2026

CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की नई चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स, फाइनल में रायगढ़ लायंस को दी मात

June 15, 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

June 15, 2026

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस और गर्मी, मानसून दहलीज पर अटका

June 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CM हेल्पलाइन 1076 पर 5 दिन में 15,434 शिकायतें, बिजली और जमीन से जुड़े मामले सबसे आगे

June 15, 2026

CCPL Season 3: छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग की नई चैंपियन बनी बिलासपुर बुल्स, फाइनल में रायगढ़ लायंस को दी मात

June 15, 2026

श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिरी, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

June 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.