Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

August 24, 2026

भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

August 24, 2026

H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, August 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: योग्यता होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 74
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Bilaspur High Court: हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। कोर्ट ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता अधिक होने पर भी मनपसंद पद पर अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार नहीं मिल सकता। इसके साथ ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) और बीएड पास महिला को चपरासी पद स्वीकारने के निर्देश दिए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार को तत्काल वित्तीय संकट से उबारना है, न कि योग्यता के आधार पर नियमित रोजगार प्रदान कराना। उम्मीदवार के पास उच्च शैक्षणिक योग्यता होने मात्र से वह अनुकंपा नियुक्ति के तहत अपनी पसंद के या किसी उच्च पद (जैसे वर्ग-3) पर दावा नहीं कर सकता। जस्टिस विभू दत्त गुरु की एकल पीठ ने सक्ती जिले की एक महिला की याचिका को खारिज करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उसे चपरासी (वर्ग-4) के पद पर दिए गए नियुक्ति आदेश को पूरी तरह सही ठहराया है।

“एक शॉट में खत्म हो जाता पूरा ईरानी नेतृत्व…” – अयातुल्ला खामेनेई के जनाजे को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा

बाराद्वार, जिला सक्ती निवासी मीनाक्षी चंद्रा के पति हीरा राम चंद्रा शासकीय प्राथमिक शाला लहंगा में प्रधान पाठक थे। 29 नवंबर 2025 को उनका निधन हो गया था। पति की मृत्यु के बाद मीनाक्षी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने 18 मार्च 2026 को अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी करते हुए चपरासी पद पर पोस्टिंग दी। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति किसी व्यक्ति का मौलिक या वैधानिक अधिकार नहीं है, बल्कि यह सरकार की एक विशेष कल्याणकारी नीति है, जिसका उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। कोर्ट ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी के पास अधिक शैक्षणिक योग्यता है, तो इसका अर्थ यह नहीं कि उसे अपनी पसंद के पद पर नियुक्ति का अधिकार मिल जाएगा। नियुक्ति संबंधित विभाग की नीति और उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार ही की जाती है।

Vaibhav Suryavanshi Debut : टीम इंडिया में डेब्यू का सपना हुआ पूरा! वैभव सूर्यवंशी ने सबसे पहले किसे सुनाई खुशखबरी? BCCI का VIDEO वायरल

हाईकोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी चपरासी पद पर नियुक्ति आदेश को पूरी तरह सही ठहराते हुए कहा कि विभाग ने नियमों और अनुकंपा नियुक्ति नीति के अनुरूप निर्णय लिया है। इसलिए इसमें किसी प्रकार के न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि हाईकोर्ट का यह फैसला भविष्य में अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों के लिए महत्वपूर्ण मिसाल साबित होगा। इस निर्णय से यह स्पष्ट हो गया है कि अनुकंपा नियुक्ति का आधार केवल आर्थिक सहायता है, न कि अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता या उसकी पद संबंधी इच्छा। ऐसे मामलों में नियुक्ति सरकार की नीति, उपलब्ध रिक्तियों और निर्धारित नियमों के अनुसार ही होगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

August 24, 2026

भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

August 24, 2026

H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

August 24, 2026

2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

August 24, 2026

ECoR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती, 26 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें योग्यता और डिटेल

August 24, 2026

CG High Court: पुलिसकर्मी के प्रमोशन पर हाई कोर्ट सख्त, 31 साल सेवा के बाद पदोन्नति देने के निर्देश

August 24, 2026
Editors Picks

उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

August 24, 2026

भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

August 24, 2026

H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

August 24, 2026

2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होंगी 7 ओपन जेल, 50 कैदियों को मिलेगा सुधार और रोजगार का नया मौका

August 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड ध्वस्त! चीनी रोबोट ने 100 मीटर की रेस महज 9.39 सेकंड में पूरी की

August 24, 2026

भ्रामक और AI कंटेंट पर भड़के गोविंदा, 100 करोड़ का मानहानि केस ठोकने की दी धमकी

August 24, 2026

H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

August 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.