CBSE 12th Supplementary Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेट शीट जारी कर दी है. 12वीं क्लास में जिन बच्चों की कम्पार्टमेंट आई है, वो ये एग्जाम देकर अपना साल बचा सकते हैं. CBSE की ओर से जारी किए गए ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, CBSE कक्षा 12 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी. इसी दिन सभी विषयों का एग्जाम होगा. जो छात्र ये एग्जाम देने जा रहे हैं, वो एक बार अच्छे से डेट शीट को देख लें. ऑफिशियल डेट शीट में विषय-वार पूरा शेड्यूल और परीक्षा का समय बताया गया है. बोर्ड जल्द ही CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2026 जारी करेगा.
अलग-अलग विषयों की परीक्षा की अवधि भी अलग-अलग होगी. अंग्रेजी कोर, हिंदी कोर, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, लेखांकन, व्यावसायिक अध्ययन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिस, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, गृह विज्ञान, अनुप्रयुक्त गणित और कई भाषा विषयों सहित अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी. कुछ वोकेशनल सब्जेक्ट्स- प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशन्स, बैंकिंग, मार्केटिंग, हेल्थ केयर, इंश्योरेंस, फैशन स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा सुबह 10:50 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी. वहीं, पेंटिंग, संगीत (वोकल), एप्लाइड आर्ट, योग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर और अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन जैसे विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
Bcci On Rohit: क्या लॉर्ड्स वनडे होगा रोहित शर्मा का आखिरी मैच? BCCI ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
कब आएगा एडमिट कार्ड
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी कर दिया जाएगा. एडमिट कार्ड को CBSE की वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ ले जाना होगा. इसके बिना एंट्री नहीं मिलेगी.




