Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Tuesday, July 21
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

Priyanka-Nick: निक जोनस ने शेयर की प्रपोजल की अनदेखी तस्वीर, रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा, रिएक्शन ने जीता दिल

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 21, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
2
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

निक जोनस ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए उस खास पल को याद किया, जब उन्होंने आठ साल पहले अपनी लेडी लव प्रियंका चोपड़ा जोनस को प्रपोज किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक ने प्रपोजल वाली रात की एक बेहद प्यारी थ्रोबैक सेल्फी शेयर की। निक की इंस्टा स्टोरी रिशेयर कर बॉलीवुड की देसी गर्ल ने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। इस थ्रोबैक प्रपोजल फोटो में आप एक्ट्रेस को रिंग फ्लॉन्ट करते देख सकते हैं। यह पहली बार नहीं है, जब निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए खुलकर अपना प्यार जाहिर किया हो। यही वजह है कि दोनों हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं।

समुद्र में पलटी 133 यात्रियों से भरी नाव, 67 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, राहत-बचाव अभियान जारी

निक-प्रियंका की थ्रोबैक प्रपोजल फोटो

इस तस्वीर में सिंगर कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रहे हैं, जबकि प्रियंका अपना चेहरा आधे-अधूरे ढंग से हाथ से छिपाते हुए अपनी चमचमाती हुई सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था, ‘8 साल पहले उन्होंने हां कहा था’ और साथ में एक रिंग वाला इमोजी भी लगाया था। इस पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ‘मैं शुक्रगुजार हूं कि आपने मुझसे पूछा।’

जोधपुर में निक-प्रियंका ने की थी शादी

निक जोनस ने 19 जुलाई 2018 को प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज किया था। इसके लिए उन्होंने लंदन में ‘टिफनी एंड कंपनी’ का पूरा स्टोर बंद करवा दिया था ताकि सगाई के लिए सबसे अच्छी अंगूठी चुन सकें। यह खुलासा खुद कपल ने द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट में किया था। प्रियंका ने जय शेट्टी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों ने डेटिंग के 6 महीने के अंदर ही शादी कर ली थी। इस लोकप्रिय कपल ने दिसंबर 2018 में जोधपुर में शादी की थी। उनकी शादी में ईसाई और हिंदू दोनों तरह की रस्में निभाई गई थीं।

प्रियंका ने निक को बताया अपना हैप्पी प्लेस

जनवरी 2022 में इस कपल ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया। हाल ही में प्रियंका ने ‘द जोनस ब्रदर्स पॉडकास्ट’ पर अपने रिश्ते के बारे में बात की थी। इस ग्लोबल आइकॉन ने बताया था निक उनके आस-पास होते हैं तो वह पूरी तरह बेफिक्र हो जाती हैं और खुशी-खुशी उन्हें जिम्मेदारी संभालने देती हैं। वह अपने पति को प्यार से बाबू भी बोलती हैं और कहती है, ‘ये मेरा हैप्पी प्लेस है’। इसी दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि निक जोनस ‘गॉसिप किंग’ हैं।

प्रियंका चोपड़ा की आने वाली फिल्में

काम की बात करें तो प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह महेश बाबू के साथ मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

Bilaspur Murder Case: बिलासपुर में चौकीदार की हत्या का खुलासा, पटना, बेंगलुरु और प्रयागराज से 3 आरोपी गिरफ्तार

July 21, 2026

CJP Protest: कनॉट प्लेस बवाल पर बड़ा एक्शन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुए 4 केस, इन धाराओं में कार्रवाई

July 21, 2026

CG News: किसानों के लिए जरूरी खबर! 31 जुलाई है फसल बीमा की आखिरी तारीख, 10 फसलें हैं शामिल

July 21, 2026
Editors Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026

IND vs ZIM T20 का सही टाइम नोट कर लीजिए! शाम 7 या 7:30 नहीं, इस वक्त शुरू होगा मुकाबला

July 21, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

July 21, 2026

CG Cabinet Meeting: 22 जुलाई को साय कैबिनेट की 53वीं बैठक, जनहित से जुड़े कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

July 21, 2026

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

July 21, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.