Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

July 22, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

July 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, July 22
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

2026 में 15 सुपरस्टार्स का होगा जलवा! ‘रामायण’ से ‘मिर्जापुर द मूवी’ तक बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल

The Janta NewsBy The Janta NewsJuly 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 275
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

साल 2026 भारतीय सिनेमा के शौकीनों के लिए बेहद खास होने वाला है। बड़े बजट की एक्शन फिल्मों से लेकर अलग हटकर बनने वाले सिनेमा तक, इस साल दर्शकों को रोमांच का ज़बरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। कई दिग्गज और लोकप्रिय सितारे ऐसे किरदारों में नज़र आने वाले हैं, जिनकी चर्चा अभी से ही चारों तरफ हो रही है। आइए नजर डालते हैं उन प्रमुख कलाकारों पर, जो 2026 में अपनी अदाकारी से सिनेमाघरों में बड़ा असर छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Raja Raghuvanshi murder case: सुप्रीम कोर्ट का सोनम रघुवंशी को अल्टीमेटम, सरेंडर करो या मेरिट पर होगा फैसला

1. रणबीर कपूर – ‘रामायण’

‘पति पत्नी और वो 2’ में अपनी अदाकारी का जादू चलाने के बाद रकुल प्रीत सिंह अब तक की सबसे भव्य फिल्मों में शामिल ‘रामायणम्’ का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस पौराणिक और विशाल सिनेमाई दुनिया में वह सूर्पनखा की ऐतिहासिक भूमिका निभाती दिखेंगी। यह उनके करियर के सबसे अहम और बहुप्रतीक्षित किरदारों में से एक माना जा रहा है।

2. विजय वर्मा – ‘फैमिली बिजनेस’

‘मटका किंग’ में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के बाद विजय वर्मा फिल्म ‘फैमिली बिजनेस’ में वरिष्ठ अभिनेता अनिल कपूर के साथ स्क्रीन साझा करते नज़र आएंगे। अपनी हर भूमिका में गहराई से उतर जाने की कला के लिए मशहूर विजय वर्मा से इस नए प्रोजेक्ट में भी एक बेहद सधे हुए और असरदार अभिनय की उम्मीद की जा रही है।

3. श्रद्धा कपूर – ईठा

28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ रिलीज होगी। फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है। ये फिल्म रियल लाइफ किरदार पर आधारित है। सामने आई पहली झलक में श्रद्धा कपूर ने लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म में रणदीप हुड्डा भी लीड रोल में हैं। फिल्म का टीजर भी लोगों के काफी पसंद आया।

4. कियारा आडवाणी – टॉक्सिक

‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी के कई सीन्स वायरल हुए हैं। एक्ट्रेश बेहद बोल्ड अवतार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में यश संग उनकी जोड़ी खूब जम रही है। सामने आई झलकियों में उनका कभी न देखा गया अंजाज देखने को मिल रहा है।

5. इमरान हाशमी- आवारापन 2

इमरान हाशमी इन दिनों हर्टथ्रोब बने हुए हैं। एक्टर ‘आवारापन 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस बेकरार हैं और हर झलक वायरल चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहले भाग में खत्म हुई थी। इस फिल्म की टक्कर सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1047’ से होगी।

6 . यश – ‘रामायण’  और ‘टॉक्सिक’

यश के लिए ये साल काफी यादगार होने वाला है। एक्टर मेगा बजट फिल्मों में धमाल मचाएंगे। ‘रामायण’  में जहां रावण के रोल में यश का कमाल देखने को मिलेगा, वहीं ‘टॉक्सिक’ में उनका किलर अवतार देखने को मिलेगा। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज सातवें आसमान पर है। यश की ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर भी हैं।

7. रश्मिका मंदाना – ‘राणाबाली’ और ‘मायसा’

‘पुष्पा 2’, ‘छावा’ और ‘कॉकटेल 2’ जैसी बैक-टू-बैक बड़ी फिल्मों के बाद रश्मिका मंदाना का विजय रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। साल 2026 में वह ‘राणाबाली’ और ‘मायसा’ जैसी दो अलग-अलग शैली की फिल्मों में नज़र आएंगी, जहाँ दर्शकों को उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता का एक नया रूप देखने को मिलेगा।

8. विजय देवरकोंडा – ‘राणाबाली’ और ‘राउडी जनार्दन’

साउथ स्टार विजय देवरकोंडा दो बड़े प्रोजेक्ट्स ‘राणाबाली’ और ‘राउडी जनार्दन’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं। एक्शन, ड्रामा और हाई-वोल्टेज इमोशन से भरपूर इन दोनों फिल्मों के ज़रिए विजय एक बार फिर अपनी स्टारडम और बहुमुखी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।

9. मालविका मोहनन – ‘सरदार 2’

अपनी खास स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली मालविका मोहनन स्पाय-थ्रिलर फिल्म ‘सरदार 2’ में शामिल हो चुकी हैं। इस सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है और माना जा रहा है कि मालविका इसमें एक बेहद मजबूत और प्रभावशील किरदार निभाती दिखेंगी।

10. कीर्ति सुरेश – ‘रफ़्तार’ और ‘राउडी जनार्दन’

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के लिए 2026 काफी व्यस्त रहने वाला है। वह ‘रफ़्तार’ और ‘राउडी जनार्दन’ जैसी दो बड़ी फिल्मों में नज़र आने वाली हैं। कमर्शियल और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड सिनेमा में बेहतरीन संतुलन बनाने के लिए मशहूर कीर्ति से एक बार फिर शानदार अभिनय की उम्मीद है।

11. तापसी पन्नू – ‘गांधारी’

चुनौतीपूर्ण और लीक से हटकर किरदार चुनने के लिए मशहूर तापसी पन्नू ‘गांधारी’ के साथ लौटने वाली हैं। 2026 की सबसे बेहतरीन कंटेंट-ड्रिवन फिल्मों में गिनी जा रही इस फिल्म में तापसी का एक बेहद भावुक और सशक्त रूप दर्शकों को देखने को मिलेगा।

अफगानिस्तान में बाढ़ का कहर… 20 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता; राहत-बचाव अभियान जारी

12.  पंकज त्रिपाठी – ‘मिर्जापुर द मूवी’

पंकज त्रिपाठी अपनी टोली के साथ फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ की रिलीज का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म की छोटी झलक टीजर के जरिए भी सामने आई है, जिसने फैंस की बेकरारी बढ़ा दी है। इस बार पंकज की टोली में रवि किशन, मोहित मलिक, सोनम चौहान, जितेंद्र कुमार जैसे सितारों की भी एंट्री हुई है। ये 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

13. शाहरुख खान – ‘किंग’

एक के बाद एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर देने के बाद शाहरुख खान साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘किंग’ के साथ सिनेमाघरों पर राज करने आ रहे हैं। इस फिल्म में उनका वही अनोखा करिश्मा और दमदार अंदाज़ देखने के लिए प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

14. प्रभास – ‘फौजी’

सुपरस्टार प्रभास अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘फौजी’ के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने वाले हैं। शुरुआती झलक के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर भारी उत्साह है। बड़े पैमाने पर बन रही इस फिल्म में प्रभास का भरपूर एक्शन और इमोशनल ड्रामा देखने को मिलेगा।

15. थलापति विजय – ‘जन नायकन’

6 महीने के लंबे इंतजार के बाद ‘जन नायकन’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। फैंस अपने चहेते एक्टर को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के बेकरार हैं और यही इस फिल्म की यूएसपी भी होने वाली है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

July 22, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

July 22, 2026

GATE 2027 Exam Dates Out: परीक्षा की तारीखों का ऐलान, जानें क्या बदला, कब से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

July 22, 2026

Spicy Food Benefits: क्या तीखा खाना खाने वाले सच में ज्यादा जीते हैं? नई रिसर्च में हार्ट हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा

July 22, 2026

Human Fridge: कमाल का इनोवेशन! अब इंसानों के लिए भी आया फ्रिज, जानिए कैसे करता है काम और क्या है कीमत

July 22, 2026
Editors Picks

काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

July 22, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

July 22, 2026

Class 9 NCERT New Books: छत्तीसगढ़ समेत देशभर में नई पाठ्यपुस्तकों से होगी पढ़ाई, टीचर्स की शुरू हुई ट्रेनिंग

July 22, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

काले कपड़ों में संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

July 22, 2026

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन तेज, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी; विपक्ष ने भी साधा सरकार पर निशाना… जानें 10 बड़े अपडेट

July 22, 2026

CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन मानसून रहेगा एक्टिव, कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

July 22, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.