Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 15
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 15, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 152
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इसके बाद उन्होंने लगभग 75 मिनट तक भाषण दिया। यह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पिछले चार साल में उनका सबसे छोटा भाषण रहा। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए, जिनमें युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा देने और सेमीकंडक्टर निर्माण का की बात शामिल थी।

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पीएम मोदी के बड़े ऐलान किए

एआई यूथ स्किलिंग: प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले साल पूरे देश में मिशन मोड के जरिए 1 करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की सबसे अहम भूमिका होगी और देश की इस युवा पीढ़ी को भविष्य की जरूरतों के हिसाब से सशक्त बनाने के लिए सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, एआई और आधुनिक तकनीकों में तेजी से सक्षम बनाया जा रहा है।

फ्री ऑनलाइन कोचिंग: प्रधानमंत्री ने बताया कि अलग-अलग एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं को फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनने के सफर में युवाओं की बड़ी भूमिका है। विकसित भारत का सबसे बड़ा फायदा देश के युवाओं को होगा। पीएम मोदी ने कहा मध्यम वर्गीय परिवारों के साथ कोचिंग कक्षाएं बहुत बड़ा बोझ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा, ”हर मां-बाप को लग रहा है कि कोचिंग क्लास में नहीं भेजा तो हम प्रतिष्ठित परिवार नहीं हैं। इन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की हम चिंता करते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इन परिवारों को आश्वासन देते हैं कि वे कोचिंग पर खर्च किए गए हजारों-करोड़ रुपये बचा सकते हैं, अपने बच्चों के करीब रह सकते हैं और उनकी देखभाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ”इसलिए हमने युवाओं के लिए विभिन्न परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग सुविधा उपलब्ध करानेका हमने निर्णय लिया है। डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। हमारे पास उत्तम प्रतिभाएं हैं, शिक्षक हैं। इन सभी संसाधनों को जोड़कर के हम देश के नौजवानों को फ्री कोचिंग देने का एक पूरा नेटवर्क हम खड़ा करने वाले हैं।”

सिविल डिफेंस रिफॉर्म: पीएम मोदी ने बदलती सिक्योरिटी जरूरतों को पूरा करने के लिए मॉडर्न ट्रेनिंग और बेहतर क्षमता बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं आज लाल किले से घोषणा करता हूं कि हम आने वाले दिनों में एक मजबूत सिविल डिफेंस नेटवर्क बनाएंगे। हम उन्हें मॉडर्न सिस्टम से परिचित कराएंगे। नागरिकों को आज के संकटों से बचाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं? हम एक बहुत बड़ी, मॉडर्न सिविल डिफेंस वॉलंटियर फोर्स बनाने जा रहे हैं जो आज की चुनौतियों से निपट सके। आज, देश बनाने में हमारी बहनों और बेटियों का योगदान हम सभी के लिए प्रेरणा का एक बड़ा सोर्स है। चाहे फाइटर जेट हो या सिविल एविएशन, हमारी बेटियाँ सबसे आगे हैं। चाहे स्पोर्ट्स का मैदान हो या STEM एजुकेशन, हमारी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। आर्म्ड फोर्सेज में भी, NDA से ग्रेजुएट होने वाली बेटियां बड़े कॉन्फिडेंस और अधिकार के साथ देश की मिलिट्री को लीड करने की काबिलियत दिखा रही हैं।”

स्पोर्ट्स टैलेंट हंट: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए मजबूत दावेदार है और और इसमें देश की अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा। मोदी ने कहा, ”भारत का प्रदर्शन लगातार सुधर रहा है और हम 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करने के प्रबल दावेदार हैं। हम 2030 में राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहे हैं। ओलंपिक में लगभग 40 खेल होते हैं, जिनमें लगभग 350 स्पर्धाएं शामिल हैं। यह दुख की बात है कि हम इनमें से कम से कम दो तिहाई स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाते क्योंकि हम क्वालीफाई ही नहीं कर पाते।” उन्होंने कहा, ”हमने तय किया है कि 2036 तक हम कम से कम तीन चौथाई प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। हम देश के हर कोने में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए पांच से 15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक राष्ट्रव्यापी प्रतिभा खोज अभियान शुरू कर रहे हैं। उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।”

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

सेमीकंडक्टर: पीएम ने कहा, “आज की डिजिटल दुनिया और टेक्नोलॉजिकल माहौल में, हम चिप्स की बहुत बड़ी अहमियत समझते हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक सामान हो, मेडिकल इक्विपमेंट हो, या ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम हो, चिप्स बहुत जरूरी हैं, उनके बिना, दुनिया रुक जाएगी। भारत इस सेक्टर में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ गया है। तीन बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट पहले ही लग चुके हैं, और मुझे बताया गया है कि इन फैसिलिटी से एक्सपोर्ट के लिए प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। आने वाले 7-8 सालों में, पांच से आठ और सेमीकंडक्टर प्लांट बहुत जल्द शुरू होने वाले हैं।”

न्यूक्लियर एनर्जी: पीएम ने कहा कि 2047 तक 100 गीगावाट कैपेसिटी का टारगेट है और 6-7 साल में 5 नए रिएक्टर चालू हो जाएंगे। उन्होंने कहा, “न्यूक्लियर एनर्जी, एनर्जी सिक्योरिटी का एक बड़ा जरिया है। हमने पार्लियामेंट में ‘पीस एक्ट’ पास करके एक नए लक्ष्य की ओर रास्ता बनाया है। 2047 तक, हम 100 गीगीवाट न्यूक्लियर पावर के टारगेट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य सिर्फ इसी दशक में पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर चालू करना है। इस साल, भारत ने फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करके एक अहम मुकाम हासिल किया, जो न्यूक्लियर फ्यूल में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026

छत्तीसगढ़ में आज Dry Day, बंद रहेंगी सभी शराब दुकानें; अवैध बिक्री पर आबकारी विभाग की पैनी नजर

August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर CM साय की बड़ी सौगात, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ के तहत 6671 ग्रामीण स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय

August 15, 2026

Swatantrata diwas 2026: लाल किले से PM मोदी का 75 मिनट का संबोधन, पढ़िए उनके भाषण की अहम बातें

August 15, 2026
Editors Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की राह पर : CM साय

August 15, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

लाल किले से PM मोदी के 6 बड़े ऐलान, 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग से लेकर फ्री ऑनलाइन कोचिंग तक

August 15, 2026

रायपुर में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने किया ध्वजारोहण, जिलेवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

August 15, 2026

मंत्रालय महानदी भवन में शान से लहराया तिरंगा, सचिव अविनाश चम्पावत ने ली परेड की सलामी

August 15, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.