ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी है. Android यूजर्स के लिए BGMI Lite को प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए आज से उपलब्ध करवा दिया गया है. हालांकि, Krafton India ने इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. अगर आप भी BGMI Lite के लिए साइन अप करना चाहते हैं, तो यहां पर आपको उसको पूरा तरीका बता रहे हैं.
BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू
भारत में Android यूजर्स अब Google Play Store के जरिए BGMI Lite का प्री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. गेम के इस साल के अंत तक भारत में आने की उम्मीद है, लेकिन अभी इसकी कन्फर्म लॉन्च डेट कंपनी की ओर से नहीं बताई गई है. BGMI Lite का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB हो सकता है. यह रेगुलर BGMI ऐप के मुकाबले काफी कम है. ऐसे में कम स्टोरेज वाले फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है.
अगर आप पहले से BGMI खेलते हैं, तो आपके लिए भी अच्छी खबर है. Krafton India के मुताबिक मौजूदा प्लेयर्स को BGMI Lite खेलने के लिए अपना अकाउंट दोबारा बनाने की जरूरत नहीं होगी. हालांकि, पुराने गेम आइटम और गेम की प्रोग्रेस Lite वर्जन में किस तरह काम करेगी, इसकी पूरी जानकारी अभी नहीं दी गई है. अभी iPhone यूजर्स को गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार करना होगा. Krafton India ने iOS यूजर्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख नहीं बताई है.
सिंगापुर के लिए उड़ी IndiGo फ्लाइट 2.5 घंटे तक हवा में घूमती रही, 127 यात्रियों के साथ क्या हुआ?
BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
BGMI Lite के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में Google Play Store खोलें. फिर सर्च बार में BGMI Lite लिखकर सर्च करें. इसके बाद गेम की ऑफिशियल लिस्टिंग खोलें. प्री-रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने से पहले पब्लिशर्स की जानकारी जरूर चेक कर लें. इसके बाद Pre-registration वाले ऑप्शन पर टैप करें. फिर स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें. कुछ यूजर्स को ऑटोमैटिक इंस्टॉलेशन का ऑप्शन भी मिल सकता है. इसे चालू करने पर गेम आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद Google Play Store इसे अपने आप इंस्टॉल कर सकता है, बशर्ते फोन में जरूरी स्टोरेज उपलब्ध हो. अगर आप गेम खुद इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो इस ऑप्शन को बंद भी रख सकते हैं




