Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

August 27, 2026

Electric Bus: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की तैयारियां तेज

August 27, 2026

हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे’, सुकेश संग अफेयर के दावों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, August 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Health & Fitness
Health & Fitness

पैरासिटामोल से नहीं टूट रहा बच्चे का बुखार? भूलकर भी न दें ये दवा, हो सकता है दिमाग पर गंभीर असर

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
yuuyu
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश के कई राज्यों में H1N1 फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. वयस्कों के साथ-साथ बच्चे भी इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. बच्चों को जब फीवर काफी तेज जैसे- 103, 104 हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में कई बार पैरासिटामोल जैसी दवाएं बुखार तोड़ नहीं पाती हैं. इस स्थिति में अक्सर माता-पिता घबरा जाते हैं और तरह-तरह की दवाएं बुखार तोड़ने के लिए देने लग जाते हैं, जो कुछ स्थितियों में घातक साबित हो सकता है. दिल्ली स्थित BLK-मैक्स के प्रिंसिपल डायरेक्टर और HOD – पल्मोनोलॉजी डॉक्टर का कहना है कि H1N1 फ्लू में कई बार बुखार काफी तेज होता है और सिर्फ पैरासिटामोल से कंट्रोल नहीं हो पाता. ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह के अनुसार दूसरी दवाओं की जरूरत पड़ सकती है. हालांकि, बच्चों को कोई भी दवा बिना डॉक्टरी सलाह के नहीं देनी चाहिए. डॉक्टर की सलाह पर ही उन्हें दवाएं दें.

ऑनलाइन बिक रहा जहरीला धतूरा! Amazon, Swiggy, Instamart और BigBasket का फूड लाइसेंस इस राज्य में हुआ सस्पेंड

पैरासिटामोल काम नहीं कर रहा है, तो कौन सी दवा दें

डॉक्टर का कहना है कि अगर बच्चे का फीवर नहीं उतर रहा है, तो आप उन्हें डॉक्टर की सलाह पर एसीटोसीनोफीन और ब्रूफेन दे सकते हैं. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बुखार उतारने के लिए बच्चों को एस्पिरिन देने की गलती बिल्कुल भी न करें. इससे बच्चों को नुकसान होने का खतरा बढ़ सकता है.

एस्पिरिन देने की गलती पड़ सकती है भारी

डॉक्टर बताते हैं कि फ्लू से बुखार को तोड़ने के लिए बच्चों को एस्पिरिन बिल्कुल भी नहीं देनी चाहिए. अगर आप ऐसी गलती करते हैं, तो इससे बच्चों को रेय सिंड्रोम (Reye’s Syndrome) नामक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी का खतरा है. ये सिंड्रोम मुख्य रूप से वायरल संक्रमण के बाद बच्चों में देखा जाता है और इसका कनेक्शन एस्पिरिन के इस्तेमाल से माना जाता है. रेय सिंड्रोम की स्थिति में बच्चों को ब्रेन और लिवर में सूजन आने का खतरा रहता है. हालांकि, ऐसे मामले काफी दुर्लभ है. लेकिन फिर भी माता-पिता या पेरेंट्स को कभी भी एस्पिरिन देने की गलती नहीं करनी चाहिए. रेय सिंड्रोम की स्थिति में बच्चे को लगातार उल्टी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन, भ्रम, दौरे पड़ना और गंभीर मामलों में बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

Horoscope Prediction Today: कुंभ-मकर राशि वालों के अच्छे दिन, नौकरी-कारोबार में मिलेंगे सकारात्मक परिणाम; पढ़े यहां पूरा राशिफल

बच्चों को बुखार आए, तो क्या करें?

अगर बच्चे को बुखार आए, तो सबसे पहले उन्हें पैरासिटामोल की डोज उनकी उम्र के हिसाब से दें. अगर दवा देने के बाद भी फीवर नहीं उतर रहा है, तो गीली पट्टी दें. इससे शरीर के तापमान को काफी हद तक कम किया जा सकता है. ध्यान रखें कि गीली पट्टी हमेशा नॉर्मल पानी से ही दें. कभी भी काफी ठंडे पानी से गीली पट्टी न दें. वहीं, सबसे पहले पैरों पर पट्टी लगाएं, फिर माथे पर गीली पट्टी लगाएं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

चिप्स-कोल्ड ड्रिंक पर लगेगा Warning Label? सरकार के प्रस्ताव पर कंपनियों को ऐतराज, SC में मामला

August 26, 2026

Snake Bite: सांप काट ले तो घबराएं नहीं, तुरंत करें ये काम; पहला घंटा बचा सकता है मरीज की जान

August 25, 2026

H1N1 Cases Rising: तेजी से फैल रहा H1N1! डॉक्टरों ने सांस फूलने और ऑक्सीजन गिरने को लेकर किया अलर्ट

August 24, 2026

Cold and Flu Medicine: 4 साल से छोटे बच्चों को न दें सर्दी-जुकाम की ये दवा, सरकार ने बताया असुरक्षित

August 23, 2026

टाइफाइड पर WHO की नई गाइडलाइन! जानिए पुरानी एंटीबायोटिक दवाएं क्यों हो रही हैं बेअसर, वैक्सीन क्यों जरूरी?

August 22, 2026

Monsoon Health Alert: बुखार में पेनकिलर खाने की आदत पड़ सकती है महंगी, जानें कैसे किडनी पर पड़ता है असर

August 21, 2026
Editors Picks

CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

August 27, 2026

Electric Bus: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की तैयारियां तेज

August 27, 2026

हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे’, सुकेश संग अफेयर के दावों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

August 27, 2026

Job के लिए Resume भेज रहे हैं? इन 5 गलतियों से बचें, नहीं तो रिज्यूमे हो जाएगा रिजेक्ट

August 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG में 100 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी, सहायक ग्रेड-3 के लिए युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका

August 27, 2026

Electric Bus: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों में जल्द दौड़ेंगी 240 ई-बसें, डिपो और चार्जिंग स्टेशन की तैयारियां तेज

August 27, 2026

हां, उसने गिफ्ट्स दिए थे’, सुकेश संग अफेयर के दावों पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी

August 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.