Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Saturday, August 29
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Sports
Sports

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 29, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
fgds
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टूर्नामेंट के तुरंत बाद टीम से बाहर कर दिया गया। उस वक्त सेलेक्टर्स का ये फैसला सूर्या के लिए किसी झटके से कम नहीं था। सूर्यकुमार यादव ने जुलाई 2024 में टीम इंडिया की टी20 कप्तानी संभाली थी। उसके बाद से उनकी कप्तानी में भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी थी और टीम ने एशिया कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था। लेकिन इसके बावजूद सेलेक्टर्स ने इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरे के लिए सूर्यकुमार की जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया।

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

टीम से ड्रॉप होने के बाद क्या था सूर्या का पहला रिएक्शन

सूर्यकुमार यादव ने टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया है कि जब उन्हें टीम से बाहर किया गया, तो शुरुआत में तो उन्होंने इस बात को मानने की कोशिश की। लेकिन धीरे-धीरे उनके मन में एक ही सवाल घूमने लगा कि आखिर उनके साथ ऐसा कैसे हो सकता है और यह बात मुमकिन कैसे है? सूर्यकुमार ने पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के साथ बातचीत में कहा कि जब टीम की घोषणा हुई और उनका नाम उसमें नहीं था, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया मुस्कुराने की थी। उन्होंने कहा कि दबाव या मुश्किल हालात में भी वह मुस्कुराकर खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं।

मैं थोड़ा निराश था- सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने कहा कि मैं थोड़ा निराश था। क्योंकि आप दो साल में एक भी सीरीज नहीं हारे। आपने वर्ल्ड कप और एशिया कप जीता। फिर आप चाहते हैं कि वही चीज आगे भी जारी रहे। जब सब कुछ अच्छा चल रहा था तो बदलाव क्यों? बदलाव की वजह क्या थी? यही मेरे दिमाग में चलता रहता था। उन्होंने बताया कि टीम से बाहर किए जाने के बाद वह करीब डेढ़ महीने तक घर पर रहे और इसी सवाल पर सोचते रहे। बता दें कि सूर्यकुमार यादव अभी भी टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान ने आगे कहा कि मैं सोच रहा था- यह कैसे हो सकता है? यह संभव कैसे है? हमने अभी वर्ल्ड कप जीता है। हां, आईपीएल उतना अच्छा नहीं गया जितना मैं चाहता था। लेकिन हम घर पर बैठे थे। दोस्त आए, परिवार आया। सबने कहा कि कोई बात नहीं, जिंदगी का हिस्सा है. लेकिन जब सब घर से चले जाते हैं, तब आप घर पर अकेले रह जाते हैं। यही वह दौर था जब विश्व कप विजेता कप्तान को पहली बार अपने भविष्य को लेकर नए सिरे से सोचना पड़ा।

युवाओं के मन में आने चाहिए नए आइडिया, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया खास संदेश

दो-तीन दिन पहले सेलेक्टर्स ने किया था फोन

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि टीम की घोषणा से करीब दो-तीन दिन पहले सेलेक्शन कमिटी ने उनसे संपर्क किया था। उन्हें पहले ही बता दिया गया था कि इंग्लैंड सीरीज के लिए चुनी जाने वाली टीम में उनका नाम नहीं होगा। सूर्या ने कहा कि उन्होंने मुझे दो-तीन दिन पहले फोन किया था। उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय है। मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। क्योंकि यह मेरा फैसला नहीं था। जिसने भी यह फैसला लिया, उसने टीम के लिए इसे बेहतर समझकर लिया होगा। आपने फैसला लिया और मुझे बता दिया, इसमें कोई समस्या नहीं है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Nepal Floods: नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

August 29, 2026

Sept Bank Holiday: सितंबर में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक! जरूरी काम निपटाने से पहले नोट कर लें छुट्टियों की तारीखें

August 29, 2026

Aaj Ka Rashifal 29 August 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा शनिवार, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

August 29, 2026

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

August 28, 2026

वैभव सूर्यवंशी को U19 टीम में क्यों नहीं मिली जगह? BCCI के इस नियम ने रोका रास्ता

August 28, 2026

Today Prediction Horoscope 28 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य का हाल

August 28, 2026
Editors Picks

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026

Nepal Floods: नेपाल से भारत तक बहकर आ रहे शव, कुशीनगर में गंडक नदी से मिलीं 3 लाशें

August 29, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

कप्तानी से हटने के बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द, बोले- डेढ़ महीने तक सोचता रहा, ऐसा कैसे हो सकता है?

August 29, 2026

IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के बने कार्यकारी संचालक

August 29, 2026

CG News: जिला अस्पताल की लैब में रीलबाजी का मामला, महिला टेक्नीशियनों का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

August 29, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.