Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

CG News: कैदी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी खुद विवादों में, नशे में बेसुध मिले ASI-आरक्षक; लावारिस पड़ी थी राइफल

October 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Monday, October 19
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » entertainment
entertainment

India Got Latent Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर फिर बवाल! बिहारी-कश्मीरी कमेंट को लेकर घिरे समय रैना

The Janta NewsBy The Janta NewsAugust 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 325
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

India Got Latent Controversy: कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। शो के हालिया एपिसोड में बिहार और कश्मीर पर हुई टिप्पणी के चलते नया बवाल खड़ा हो गया है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन वन की शेरॉन वर्मा भी बतौर पैनलिस्ट शामिल हुई थीं, जिनसे बातचीत के दौरान समय रैना ने बिहारियों से जुड़ा जोक मारा, जिसके जवाब में शेरॉन ने भी कश्मीरी पंडितों पर कमेंट किया, जिसके चलते अब शो एक नए विवाद में घिर गया है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि शो में जानबूझकर कश्मीरी और बिहारियों की भावनाओं को आहत करने के लिए इस तरह के कमेंट किए गए हैं। वहीं इस पूरे विवाद में अब कई राजनीतिक दलों की भी एंट्री हो गई है।

Duleep Trophy: बीच मैच में मिली कप्तानी, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने संभाली ईस्ट जोन की कमान

समय रैना के शो पर फिर विवाद

एएनआई के अनुसार, शिवसेना नेता आनंद दुबे ने कॉमेडियन समय रैना के कमेंट और शो की आलोचना की है और बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर मिथिलेश तिवारी ने भी नागरिकों और समुदायों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने शेरॉन वर्मा और समय रैना के बीच हुई बातचीत को अपमानजनक टिप्पणी बताते हुए कहा कि इस तरह के कमेंट्स को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि जब मजाक के दौरान किसी समुदाय या क्षेत्र का ज़िक्र किया जाता है तो कॉमेडियन को सावधान रहना चाहिए।

समय रैना और शेरॉन वर्मा के बीच की बातचीत

शो के हालिया एपिसोड को लेकर हुए विवाद की बात करें तो समय रैना और शेरॉन शर्मा के बीच हुई बातचीत को लेकर ये नया विवाद खड़ा हुआ है। शो के दौरान समय रैना मजाक-मजाक में शेरॉन शर्मा की पृष्ठभूमि को लेकर बात करते हुए कहते हैं- ‘शेरॉन इतनी बिहारी है कि इसे ‘इबोला’ का मतलब लगता है कि किसी ने कुछ कहा, यानी बोला है।’ समय रैना के कमेंट पर पलटवार करते हुए शेरॉन कहती हैं- ‘समय इतना कश्मीरी है कि उसे ‘स्टोन’ (नशे में धुत रहना) पसंद है।’ समय फिर कहते हैं- ‘शेरॉन एक बिहारी हैं जो नौकरी की तलाश में मुंबई आई थीं, बिहारी अक्सर ऐसा करते हैं।’ जवाब में शेरनॉन ने कहा- ‘कम से कम मैंने अपना स्टेट अपनी मर्जी से छोड़ा है।’

रायपुर में 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की दबिश, 15 टीमों ने 100 से ज्यादा अफसर-कर्मचारियों के साथ की जांच

कौन हैं शेरॉन वर्मा?

शेरॉन वर्मा की बात करें तो वह एक स्टेंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्हें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के पहले सीजन से लोकप्रियता मिली थी। इस सीजन में उन्होंने बतौर कंटेस्टेंट परफॉर्म किया था और उनका एक्ट काफी पसंद किया गया था। उनके ‘वीक इंडिपेंडेंट वुमन’ वाले एक्ट को खूब प्यार मिला। शेरॉन के बेबाक अंदाज और खासकर बिहार से जुड़ी उनकी जड़ों और उनके अपने व्यक्तित्व के वीडियो क्लिप्स ने उन्हें ऑनलाइन काफी लोकप्रियता दिलाई। वहीं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ की बात करें तो पिछले दिनों शो में ‘मर्दों से नफरत’ करने वालीं बिहार की साक्षी झा भी काफी विवादों में रहीं। अपने कमेंट से उन्होंने ऐसा बवाल मचाया कि सोशल मीडिया पर ट्रोल्स से घिर गईं, जिसके बाद समय रैना ने उनका बचाव करते हुए एक वीडियो शेयर किया था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

CG News: कैदी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी खुद विवादों में, नशे में बेसुध मिले ASI-आरक्षक; लावारिस पड़ी थी राइफल

October 19, 2026

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों के तबादले

October 19, 2026

Bastar Dussehra: बस्तर दशहरा में बवाल! फूल रथ की परिक्रमा के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प

October 19, 2026

Train Rules Alert: ट्रेन में स्पीकर पर गाना बजाना पड़ेगा भारी! ₹1,000 जुर्माना और जेल तक की नौबत, रेलवे के नियम जान लें

October 19, 2026
Editors Picks

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

CG News: कैदी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी खुद विवादों में, नशे में बेसुध मिले ASI-आरक्षक; लावारिस पड़ी थी राइफल

October 19, 2026

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! जल संसाधन विभाग के 12 अधिकारियों के तबादले

October 19, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Team India का अगला मुकाबला कब? न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20 की तारीख जानें

October 19, 2026

Bank Holiday Alert: कल 20 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? घर से निकलने से पहले जान लें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

October 19, 2026

CG News: कैदी लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी खुद विवादों में, नशे में बेसुध मिले ASI-आरक्षक; लावारिस पड़ी थी राइफल

October 19, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.