Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

September 2, 2026

Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

September 2, 2026

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Wednesday, September 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

CG School Exam 2026: कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
gfg
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

CG School Exam 2026 : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा पहली से 12वीं तक होने वाली तिमाही और अर्धवार्षिक परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी जारी कर दी है। संचालनालय की ओर से जारी आदेश में परीक्षा की तारीखों के साथ कक्षावार विषयों की जानकारी भी दी गई है।

India Got Latent Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर फिर बवाल! बिहारी-कश्मीरी कमेंट को लेकर घिरे समय रैना

संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि पहले जारी किए गए दिशा-निर्देशों में परीक्षा समिति के गठन सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जो निर्देश दिए गए थे, वे यथावत रहेंगे। संशोधित समय-सारणी के अनुसार ही स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

21 सितंबर से शुरू होगी तिमाही परीक्षा

कक्षा पहली से 8वीं तक की तिमाही परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। पहले दिन हिन्दी, 22 सितंबर को गणित और 23 सितंबर को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कक्षा 3री से 5वीं तक 24 सितंबर को पर्यावरण विषय की परीक्षा होगी।

कक्षा 6वीं से 8वीं तक 23 सितंबर को  विज्ञान, 24 सितंबर को अंग्रेजी, 25 सितंबर को सामाजिक विज्ञान और 26 सितंबर को संस्कृत की परीक्षा निर्धारित की गई है। कक्षा पहली और दूसरी के लिए 24 सितंबर के बाद की विषयवार परीक्षा नहीं रखी गई है, जबकि कक्षा तीसरी से 5वीं तक की परीक्षाएं 24 सितंबर तक होंगी।

परीक्षा का समय

प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर की परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं यानी हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा के लिए समय दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

कक्षा 9वीं से 12वीं तक का शेड्यूल

कक्षा 9वीं और 10वीं की तिमाही परीक्षा भी 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। कक्षा 9वीं में क्रमशः हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान तथा संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाओं की परीक्षाएं होंगी।

primery school

कक्षा 10वीं में पहले दिन गणित, दूसरे दिन हिन्दी, तीसरे दिन अंग्रेजी, चौथे दिन सामाजिक विज्ञान, पांचवें दिन संस्कृत एवं अन्य तृतीय भाषाएं और छठे दिन विज्ञान की परीक्षा होगी।

HSSchool

कक्षा 11वीं और 12वीं में अलग-अलग संकाय एवं विषयों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें हिन्दी, अंग्रेजी, भौतिक शास्त्र, भूगोल, व्यवसाय अध्ययन, रसायनशास्त्र, लेखाशास्त्र, राजनीति विज्ञान, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र सहित अन्य विषय शामिल हैं।

व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी निर्धारित

कक्षा 9वीं से 12वीं तक व्यावसायिक विषयों की परीक्षा भी समय-सारणी में शामिल की गई है। इनमें आईटी, ऑर्गेनाइज्ड रिटेल, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्निशियन, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, ब्यूटी एंड वेलनेस, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सहित अन्य व्यावसायिक विषय शामिल हैं।

कक्षा 9वीं और 10वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 28 सितंबर 2026 को होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के व्यावसायिक विषयों की परीक्षा 30 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर से

जारी संशोधित समय-सारणी के मुताबिक कक्षा पहली से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 1 दिसंबर 2026 से शुरू होगी। पहले दिन हिन्दी और 2 दिसंबर को गणित की परीक्षा होगी। 3 दिसंबर को कक्षा पहली से 5वीं तक अंग्रेजी तथा कक्षा 6वीं से 8वीं तक विज्ञान की परीक्षा होगी।

Nepal Flood News: नेपाल की बाढ़ में 300 भारतीय लापता, तमिलनाडु और बंगाल के सबसे ज्यादा लोग शामिल

इसके बाद 4 दिसंबर को कक्षा तीसरी से 5वीं में पर्यावरण और कक्षा 6वीं से 8वीं में अंग्रेजी की परीक्षा होगी। 5 दिसंबर को कक्षा 6वीं से 8वीं में सामाजिक विज्ञान और 7 दिसंबर को संस्कृत की परीक्षा होगी। कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं भी 1 दिसंबर 2026 से शुरू होंगी और विषयवार परीक्षा 11 दिसंबर तक चलेगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

September 2, 2026

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

September 2, 2026

वीकेंड की ये आदतें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा! रिलैक्स के नाम पर सेहत से न करें खिलवाड़; डॉक्टर ने किया अलर्ट

September 2, 2026

CGSSB Exam Calendar 2027: कर्मचारी चयन मंडल ने जारी किया वार्षिक परीक्षा कैलेंडर, TET-SET समेत कई परीक्षाओं की तारीख तय

September 2, 2026

‘पद्मावत’ के जौहर को लेकर स्वरा भास्कर का बयान वायरल, लोगों ने जमकर किया विरोध

September 2, 2026

Rashifal 2 September 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का हाल, किसकी चमकेगी किस्मत?

September 2, 2026
Editors Picks

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

September 2, 2026

Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

September 2, 2026

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

September 2, 2026

CG School Exam 2026: कक्षा 1 से 12वीं तक की तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा की संशोधित समय-सारणी जारी; यहां देखें पूरा शेड्यूल

September 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट! PhonePe ने शुरू की नई सर्विस, ऐसे करें इस्तेमाल

September 2, 2026

Railway Recruitment 2026: 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; हर महीने मिलेगा स्टाइपेंड

September 2, 2026

Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों का होगा सम्मान, 4 शिक्षकों को मिलेगा स्मृति पुरस्कार

September 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.