Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Iran-US Tension: ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

September 24, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

Chhattisgarh: जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Thursday, September 24
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

Chhattisgarh: जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 24, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 288
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

गरियाबंद : करका के जंगल में कथित अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। वन विभाग के मुताबिक करीब 50 से 60 ग्रामीणों ने टीम को सरकारी कार्रवाई से रोकने की कोशिश की। इस दौरान मौके पर विवाद के साथ धक्का-मुक्की और झूमाझटकी की स्थिति बन गई। हालांकि घटना में किसी वन अधिकारी या कर्मचारी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले को लेकर थाना खल्लारी में FIR के लिए आवेदन दिया गया है।

CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

जांच के दौरान मौके पर जुटे ग्रामीण

वन विभाग की टीम करका क्षेत्र में कथित अतिक्रमित वनभूमि का निरीक्षण और आगे की कार्रवाई के लिए पहुंची थी। विभाग के अनुसार, टीम जब अतिक्रमित क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, तभी बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शासकीय कर्मचारियों को उनके काम से रोकने का प्रयास किया।

विभाग का आरोप है कि इस दौरान ग्रामीण मुकेश मरकाम को मौके से ले जाया गया। टीम की ओर से पूरी घटना की वीडियोग्राफी किए जाने की भी जानकारी दी गई है। वन विभाग ने वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना खल्लारी में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।

जंगल की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप

करका क्षेत्र में वनभूमि को लेकर विवाद नया नहीं है। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार करका पहले एक वन ग्राम था और सोंढूर बांध के कैचमेंट क्षेत्र में तत्कालीन सीतानदी अभयारण्य के अंतर्गत आता था। सोंढूर बांध के निर्माण के बाद वर्ष 1980 के दशक में करका गांव का विस्थापन किया गया था।

विभाग के मुताबिक करका के 55 लोगों को जल संसाधन विभाग की ओर से मुआवजा भी दिया गया था। इसके बावजूद बाद में इसी क्षेत्र की ऊंचाई पर स्थित वनभूमि पर दोबारा अतिक्रमण और पेड़ों की कटाई की गतिविधियां सामने आने लगीं। इसी को लेकर वन विभाग अब पुराने रिकॉर्ड और मौजूदा स्थिति की दोबारा जांच कर रहा है।

30 हजार पेड़ों की कटाई के संकेत

वन विभाग के अनुसार 22 सितंबर 2026 को किए गए मैदानी निरीक्षण के दौरान 1,100 से अधिक पेड़ों पर गर्डलिंग के निशान मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में कटे हुए पेड़ों के ठूंठ भी पाए गए।

प्रारंभिक आकलन में विभाग ने वर्ष 2016 से 2017 के बीच करीब 30 हजार पेड़-पौधों की कटाई के संकेत बताए हैं। GPS आधारित आकलन में लगभग 35 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण के संकेत मिले हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अतिक्रमित क्षेत्र का अंतिम निर्धारण DGPS आधारित ड्रोन मैपिंग पूरी होने के बाद किया जाएगा।

JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

2016 में भी दर्ज हुआ था मामला

करका में वनभूमि से जुड़े अतिक्रमण का मामला वर्ष 2016 में भी सामने आया था। उस समय 22 लोगों के खिलाफ करीब 22 हेक्टेयर घने वन क्षेत्र में कथित अतिक्रमण को लेकर POR दर्ज किया गया था।

विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2023 में नगरी न्यायालय ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था। अब वन विभाग सैटेलाइट इमेजरी, ड्रोन फुटेज, GPS/DGPS मैपिंग और मैदानी साक्ष्यों के जरिए क्षेत्र की मौजूदा स्थिति का दोबारा आकलन कर रहा है।

वन विभाग की मौजूदा कार्रवाई के बीच ग्रामीणों के विरोध और टीम के साथ हुई झूमाझटकी के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है। अब जांच के साथ-साथ वनभूमि के वास्तविक क्षेत्रफल और कथित अतिक्रमण की स्थिति को लेकर विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

Iran-US Tension: ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

September 24, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

September 24, 2026

JDA छत्तीसगढ़ का बड़ा ऐलान, कल से प्रदेशभर में OPD सेवाओं का बहिष्कार; अस्पतालों के बाहर चलेगी समानांतर

September 24, 2026

छत्तीसगढ़ में सीमांकन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन जरूरी, ई-कोर्ट का मॉड्यूल हुआ लाइव; सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी

September 24, 2026

Noida Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती बस में लगी आग, 9 की मौत; कई यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

September 24, 2026
Editors Picks

Iran-US Tension: ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

September 24, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

Chhattisgarh: जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

September 24, 2026

CG News: स्टाफ बस अग्निकांड पर कर्मचारियों ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

September 24, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

Iran-US Tension: ईरान ने ट्रंप पर कसा तंज, भारतीय फिल्म के क्लिप से दिया जवाब, कहा- लगता है बॉलीवुड मूवी देख रहे हैं

September 24, 2026

Virat Kohli: विराट कोहली के सामने सचिन तेंदुलकर के 2 बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इस मामले में बन सकते हैं नंबर-1

September 24, 2026

Chhattisgarh: जंगल में अतिक्रमण की जांच करने पहुंची टीम से ग्रामीणों की झूमाझटकी, थाने पहुंचा मामला

September 24, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.