Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, September 27
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Featured
Featured

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

The Janta NewsBy The Janta NewsSeptember 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 336
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल पूरे होने का उल्लेख करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति पर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक की थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों ने आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह कार्रवाई की, उससे पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर गया।

CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

पीएम मोदी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति का एक नया उदाहरण सामने रखा। लंबे समय से आतंकवादी हमलों का सामना कर रहे देश के लिए यह कार्रवाई एक निर्णायक प्रतिक्रिया थी।

अशोक सिंहल को पीएम मोदी ने किया याद

‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंहल को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि 27 सितंबर 1926 को आगरा में जन्मे अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी का वर्ष चल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि अशोक सिंहल ने समाज के बीच रहकर तपस्वी जैसा जीवन बिताया और राम जन्मभूमि आंदोलन को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण उनके प्रयासों की विरासत से भी जुड़ा है।

मोढेरा सूर्य मंदिर के 1000 साल पूरे होने का जिक्र

प्रधानमंत्री ने गुजरात के प्रसिद्ध मोढेरा सूर्य मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि मंदिर का निर्माण 1025 ईस्वी में राजा भीमदेव ने कराया था। पीएम मोदी के अनुसार, इस वर्ष मंदिर के विध्वंस की घटना को 1000 साल पूरे हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज मोढेरा अपनी ऐतिहासिक विरासत के साथ देश के पहले ‘सोलर विलेज’ यानी सौर ग्राम के रूप में भी पहचान बना चुका है।

पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के प्रयासों की सराहना

पीएम मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रयासों का भी जिक्र किया। उन्होंने तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के मनप्पारई में हो रहे प्रयासों की जानकारी साझा की और कहा कि देशभर में लोग अपनी परंपराओं और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने असम में प्रकृति संरक्षण से जुड़े प्रयासों का भी उल्लेख किया। इसके अलावा सुंदरबन के झारखाली क्षेत्र की महिलाओं के काम की सराहना की। प्रधानमंत्री ने बताया कि यहां महिलाएं मैंग्रोव के पेड़ लगा रही हैं। इनमें कई महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने टाइगर अटैक में अपने पति को खो दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि इन महिलाओं द्वारा लगाए गए मैंग्रोव गांवों के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच बन रहे हैं। साथ ही, इससे महिलाओं को रोजगार और आय का साधन भी मिल रहा है।

‘नशा मुक्त युवा अभियान’ पर भी बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री ने ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं ने नशे और ड्रग्स से दूर रहने का संकल्प लिया है। युवा खुद नशे से दूर रहने के साथ-साथ इस अभियान का संदेश दूसरे लोगों तक पहुंचाने में भी भूमिका निभा रहे हैं।

‘महाकाव्य श्रीरामायण कथा’ के पोस्टर में बड़ी चूक? सुग्रीव की सेना में चश्मा पहने वानर देख हैरान हुए लोग

गांवों की हॉकी प्रतिभाओं को मिल रहा अवसर

पीएम मोदी ने युवा हॉकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए राजिंदर सिंह सीनियर के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि गांवों और छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत उन्हें पहचानने, प्रशिक्षण देने और आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराने की है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करना है तो ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे कस्बों तक पहुंचकर प्रतिभाओं को तलाशना जरूरी है।

प्रतापगढ़ के आंवले से महिलाओं को मिल रहा रोजगार

‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आंवले का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आंवला किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार का जरिया बन रहा है।

प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी करीब 100 यूनिट काम कर रही हैं। इनमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

पीएम मोदी ने देवगढ़ कमासी गांव के सावित्री फुले स्वयं सहायता समूह का उदाहरण देते हुए बताया कि समूह की महिलाएं आंवले से कैंडी, मुरब्बा और जूस जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। ODOP (One District One Product) के तहत बाजार तक पहुंच बढ़ने से इन महिलाओं के लिए आय के नए अवसर बने हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

September 27, 2026

CG News: तेज बहाव में फंसी 70 यात्रियों से भरी बस, पुलिस और ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू; चालक हिरासत में

September 27, 2026

Chhattisgarh Ranji Team: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती 4 मैचों के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित, अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलन

September 27, 2026

LPG New Rules October 2026: LPG सिलेंडर पर 1 अक्टूबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, सब्सिडी और e-KYC को लेकर जानें पूरी जानकारी

September 27, 2026
Editors Picks

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026

CG Crime: राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद खुद को किया घायल

September 27, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

CG News: कांग्रेस नेता को धमकी देकर मांगी रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वसूली की कोशिश; शोएब ढेबर समेत 2 गिरफ्तार

September 27, 2026

CG News: मातृ-शिशु अस्पताल में बड़ी लापरवाही, गर्भवती महिलाओं को गार्ड ने लगाई ड्रिप

September 27, 2026

‘मन की बात’ में PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- आज का भारत आतंकवाद बर्दाश्त नहीं करता

September 27, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.