Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Friday, October 2
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » Desh - Videsh
Desh - Videsh

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 21
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

FlyDubai Flight FZ1073: फ़्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 के अंदर का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कॉकपिट में हुए हमले के बाद की अफरातफरी दिखाई दे रही है। वीडियो में यात्रियों और क्रू मेंबर्स को को-पायलट को काबू में करते हुए देखा जा सकता है। यह विमान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से इज़राइल जा रहा था।

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

इज़राइल के चैनल 12 पर प्रसारित इस वीडियो को कॉकपिट के पास बैठी सीट से मोबाइल कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। फुटेज में लोग अंग्रेजी और हिब्रू में चिल्लाते हुए नजर आते हैं। एक व्यक्ति कहता सुनाई देता है कि को-पायलट ने विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी। बताया गया है कि इसी दौरान को-पायलट ने भारतीय फ्लाइट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था।

Exclusive Footage Released
New footage from the FlyDubai flight has been released, showing the dramatic moments during the incident, including the suspect being subdued, the struggle both inside and outside the cockpit, and the search for additional pilots amid the chaos on… pic.twitter.com/Gvaj46FhaH

— SNN Finland (@snnfinalnd) October 1, 2026

कॉकपिट के पास मची अफरातफरी

वीडियो में एक व्यक्ति कॉकपिट के अंदर मौजूद लोगों से शांत रहने और हमलावर को बाहर निकालने के लिए कहता है। साथ ही यात्रियों को अपनी सीटों पर बैठने के लिए कहा जाता है। इस दौरान एक क्रू मेंबर कई बार पूछता है कि क्या विमान में कोई डॉक्टर मौजूद है।

इसके बाद इज़राइल के डेंटिस्ट डॉ. शोता मुसायेव कॉकपिट के पास पहुंचते हैं। हालांकि कैमरे का एंगल ऐसा है कि कॉकपिट के अंदर की पूरी घटना दिखाई नहीं देती।

कुछ देर बाद कैप्टन स्मित मच्छार कॉकपिट के बाहर खून से लथपथ हालत में नजर आते हैं। उन्हें यह कहते सुना जा सकता है कि को-पायलट ने उन पर कई बार हमला किया। कैप्टन ने अपने घायल हाथ के बारे में भी बताया कि वह उसे हिला पा रहे हैं, लेकिन मुट्ठी बंद नहीं कर पा रहे हैं।

घायल होने के बावजूद खोला कॉकपिट का दरवाजा

रिपोर्ट के मुताबिक, कैप्टन मच्छार ने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाबी हासिल की। इसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने मिलकर को-पायलट को काबू में किया। विमान में कुल 174 यात्री सवार थे।

वीडियो में एक व्यक्ति हिब्रू में कहता सुनाई देता है कि यही वह व्यक्ति है जिसने पायलट को चाकू मारा था। इसके बाद यात्रियों और क्रू की ओर से पुलिस को बुलाने की मांग की जाती है। लोग इस बात पर भी जोर देते हैं कि पुलिस के पहुंचने तक को-पायलट को विमान में ही रखा जाए।

को-पायलट को काबू में करते दिखे यात्री और क्रू

फुटेज में को-पायलट को घुटनों के बल बैठे और उसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए देखा जा सकता है। एक क्रू मेंबर अंग्रेजी में उसे आतंकवादी बताते हुए पुलिस बुलाने की बात करता सुनाई देता है। हमलावर को काबू में किए जाने के बाद वह विमान के फर्श पर दीवार की ओर मुंह करके बैठा दिखाई देता है। उसकी यूनिफॉर्म पर भी खून के निशान नजर आते हैं।

बाद के दृश्य में सऊदी अरब में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम कैप्टन मच्छार का इलाज करती दिखाई देती है। वीडियो के अंत में मच्छार को पट्टियों में लिपटा हुआ मेडिकल टीम की मदद से ले जाते हुए देखा गया।

PDS Ration System: अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, PDS में बदला फिंगरप्रिंट सिस्टम; अब चेहरे से होगी पहचान

आतंकी मकसद की जांच जारी

मामले में जांच अभी जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक, को-पायलट को सऊदी हिरासत से UAE भेज दिया गया है। अबू धाबी की ओर से यह जांच की जा रही है कि घटना किसी आतंकवादी गतिविधि या मकसद से जुड़ी थी या नहीं और क्या इसके पीछे पहले से कोई योजना या निर्देश शामिल था।

फिलहाल जांच पूरी होने तक हमले के मकसद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं पर अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026

हमले के बीच हनुमान चालीसा पढ़ते रहे पायलट स्मित मच्छार, बोले- भगवान हनुमान ने दी हिम्मत; PM मोदी ने कहा- पूरे देश को आप पर गर्व

October 2, 2026

PDS Ration System: अंगूठा नहीं लगा तो भी मिलेगा राशन, PDS में बदला फिंगरप्रिंट सिस्टम; अब चेहरे से होगी पहचान

October 2, 2026

Odisha Chhattisgarh Water Dispute: महानदी जल विवाद पर बड़ी पहल, छत्तीसगढ़-ओडिशा के बीच सहमति की राह खुली

October 2, 2026
Editors Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026

ODI World Cup 2027 में भारत का पूरा शेड्यूल जारी, ऑस्ट्रेलिया से होगी शुरुआत, पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को भिड़ंत

October 2, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

October 2, 2026

छत्तीसगढ़ कोल लेवी मामला: विधायक देवेंद्र यादव को ACB/EOW का नोटिस, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

October 2, 2026

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

October 2, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.