Close Menu
The Janta NewsThe Janta News
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

October 4, 2026

मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

October 4, 2026

Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

October 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
The Janta NewsThe Janta News
Sunday, October 4
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Desh – Videsh
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Politics
The Janta NewsThe Janta News
Home » JOB
JOB

Railway Apprentice Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 7 अक्टूबर से आवेदन शुरू; जानें योग्यता और स्टाइपेंड

The Janta NewsBy The Janta NewsOctober 3, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Untitled 28
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Railway Apprentice Recruitment 2026: उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए रेलवे की विभिन्न इकाइयों में कुल 2008 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी।

47 लाख की ठगी: Crypto निवेश के नाम पर डॉक्टर से धोखाधड़ी, कार एजेंसी के नाम पर भी ऐंठे लाखों

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 6 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी रेलवे कार्यालय में भेजने की आवश्यकता नहीं होगी।

2008 अप्रेंटिस स्लॉट पर भर्ती

आरआरसी नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे की इस भर्ती में अलग-अलग मंडल और रेलवे इकाइयों के लिए कुल 2008 प्रशिक्षण स्लॉट निर्धारित किए गए हैं। इनमें डीआरएम कार्यालय अजमेर में 500, बीकानेर में 524, जयपुर में 580 और जोधपुर में 134 स्लॉट शामिल हैं।

इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर, बीटीसी लोको अजमेर, कैरिज वर्कशॉप बीकानेर और कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में भी अप्रेंटिस के लिए स्लॉट निर्धारित किए गए हैं।

किन ट्रेड में होगा प्रशिक्षण?

अप्रेंटिस भर्ती के तहत रेलवे की विभिन्न इकाइयों में कई ट्रेड के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें फिटर, इलेक्ट्रीशियन, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, कारपेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं।

अभ्यर्थी उपलब्ध विकल्पों में से केवल एक यूनिट का चयन कर सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट होना चाहिए।

जिन अभ्यर्थियों का अंतिम परीक्षा परिणाम आवेदन की अंतिम तारीख तक जारी नहीं हुआ है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की उम्र 6 नवंबर 2026 को कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत का साधारण औसत निकालकर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान रहते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य सहित अन्य पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी, इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सावधानी से जांचना जरूरी है।

कैसे करें आवेदन?

योग्य अभ्यर्थी उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rrcjaipur.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत जानकारी, आधार नंबर, 10वीं परीक्षा से जुड़ी जानकारी और आईटीआई की योग्यता संबंधी विवरण दर्ज करना होगा।

एक अभ्यर्थी केवल एक यूनिट के लिए आवेदन कर सकता है। एक से अधिक आवेदन करने पर अभ्यर्थी का आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

FlyDubai फ्लाइट के कॉकपिट में मची अफरातफरी, कैप्टन स्मित पर हमले का वीडियो आया सामने

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख

आरआरसी नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और आवेदन जमा करने से पहले सभी जरूरी जानकारी व दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
The Janta News
The Janta News

Related Posts

राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

October 4, 2026

मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

October 4, 2026

Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

October 4, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

October 4, 2026

बदलते मौसम में बुखार-शरीर दर्द को न करें नजरअंदाज, डेंगू का हो सकता है संकेत

October 4, 2026

AI Voice Scam से रहें सावधान! आवाज बदलकर हो रहा फ्रॉड, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

October 4, 2026
Editors Picks

राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

October 4, 2026

मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

October 4, 2026

Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

October 4, 2026

CG Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम रहेगा शुष्क, दिन में गर्मी के साथ रात में महसूस होगी हल्की ठंडक

October 4, 2026
Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
About Us
About Us

📧 Email: thejantanews.com@gmail.com
📍 Location: Mowa, Raipur, Chhattisgarh, India

Follow For More
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • WhatsApp
Our Picks

राजा रघुवंशी के परिवार में फिर पसरा मातम, करीबी दोस्त अर्पित चौहान की संदिग्ध हालत में मौत

October 4, 2026

मिठाई दुकान के अंदर का VIDEO हुआ वायरल, सामने आया हैरान करने वाला नजारा; जांच के बाद होगी कार्रवाई

October 4, 2026

Flydubai Flight Hijack: कॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? कैप्टन स्मित ने बताई पूरी कहानी, बोले- ‘आखिरी कोशिश की ताकत बची थी’

October 4, 2026
© 2026 The Janta News.
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.